saudi arabia wonderland

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में विंटर wonderland park खुल गया है। 54 लाख वर्ग मीटर में फैले उन 14 मनोरंजन क्षेत्रों (मेले) में से यह पांचवां जोन है, जहां अगले साल मार्च तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विंटर वंडरलैंड की खास बात ये है कि यहां आने वाले सभी उम्र के लोगों के लिए विभिन्न गतिविधियों का इंतज़ाम किया गया है।

इस दौरान 7,500 कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां होंगी। यहां स्नो फारेस्ट एरिया खासतौर से तैयार किया गया है। डर का रोमांचक अनुभव उठाने के लिए यहां हॉरर ज़ोन भी है। वहीं, आगंतुकों को जोन तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो इसके लिए हर 10 मिनट पर राजधानी के सभी मुख्य स्थानों से बसें चल रहीं हैं। यह बसें तय वक्त से भी पहले वंडरलैंड के गेट्स पर छोड़ देती हैं।

वंडरलैंड में पूरे पचास टिकट बूथ हैं, जहां जाकर आप आसानी से टिकट ले सकते हैं। इसमें 500 ई-गेम्स मिलेंगे, 9 अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो में कार्यक्रम होंगे। 40 प्रतिशत से अधिक की क्षमता वाला दुनिया का पहला और सबसे बड़ा मोबाइल स्काईलूप, 3 किमी वॉकवे भी होगा। इसके अलावा यहां 500 से ज्यादा ई गेम्स भी मिलेंगे।

Leave a comment