वैसे तो जब से प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें आई हैं, कभी भी प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस बात को स्वीकार नहीं किया था। एक बार तो उन्होंने मीडिया से ये भी कहा था कि विदेशी दामाद के बारे में वो सोच भी नहीं सकती हैं। उस वक्त उनकी बात सुनने वालों को लगा था कि शायद सच में प्रियंका और निक के बीच ऐसा कुछ नहीं होगा और ये सब बस अफवाह है। लेकिन जैसे-जैसे इन दोनों के रिलेशनशिप की पुष्ठी होने लगी मॉम ने भी खुद को और मीडिया को, दोनों को संभाल लिया। सवाल तो बहुत हुए, लेकिन उन्होंने गलति से भी प्रियंका के पर्सनल लाइफ की कोई डिटेल्स बाहर आने नहीं दी।
अपनी मॉम की चीज़ों को संभालने के इस गुण का प्रियंका भी तारीफ करते नहीं थकती। हाल ही में अपनी मॉम के घर से प्रियंका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने पापा के जाने के बाद पूरे परिवार को संभालने के लिए धन्यवाद दिया था।
वैसे प्रियंका की मॉम से उनके दामाद और अमेरिकन सिंगर निक जोनस भी एक जरूरी रिलेशनशिप टिप ले सकते हैं। एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए जब मधु से ये पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि एक अच्छी शादी के लिए क्या बातें जरूरी है, तो उन्होंने अपनी शादी को उदाहरण देते हुए कहा कि एक अच्छी शादी छोटी-छोटी चीज़ो का ख्याल रखकर बनती है और दोनों लोगों को एक दूसरे के साथ ऐसे रहना चाहिए जैसे हर दिन वैलेन्टाइन डे हो। उन्होंने कहा लड़के की क्षमता हमेशा इतनी होनी चाहिए कि वो लड़की के हेल्थ और हैप्पीनेस दोनों का ख्याल रख सके।
