बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक तरफ जहां अपने बिंदास नेचर की वजह से जानी जाती हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पहचान ग्लोइंग स्किन भी है। अगर आप अब यह सोच रहे हैं कि उनकी इस चमक का राज़ मेकअप है तो आप गलत हैं। कंगना का यह ग्लो नेचुरल है क्योंकि वह इसको पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाती हैं। 

 

 
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत में अपनी स्किन के ग्लो का सीक्रेट शेयर किया था। कंगना रनौत ने बताया था कि उनकी स्किन बेहद सेंसटिव है जिस वजह से वो फेशियल नहीं करवाती लेकिन वो अपनी स्किन का थोड़े-थोड़े समय में क्लीनअप जरुर करवाती हैं।

 शहद है कंगना का फेवरेट

शहद को चेहरे पर लगाना कंगना का पसंदीदा नुस्खा है। आपको बता दें कि शहद में एंटी एजिंग गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को यंग रखने में मदद करते हैं। वैसे आप भी स्किन पर ऑर्गेनिक शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

 फॉलो करती हैं मेकअप आर्टिस्ट की सलाह

कंगना रनौत अपनी स्किन के ग्लो को बनाए रखने के लिए अपने मेकअप आर्टिस्ट की एक बात को हमेशा ध्यान में रखती हैं। कंगना ने इंटरव्यू में बताया कि एक दिन उनके मेकअप आर्टिस्ट ने उन्हें कहा कि आप मेकअप करवाने में घंटो लगाती हैं तो उसे उतारने में 5 मिनट कैसे लग सकती हैं। मेकअप को क्लीन करना जरूरी होता है जिसमें 10-15 मिनट आराम से लग जाते हैं। पहले मेकअप रिमूवर से मेकअप क्लीन करना चाहिए फिर चेहरे को धोकर उस पर टोनर लगाएं फिर मॉइश्चराज़र और लास्ट में आई क्रीम लगाने के बाद भी शीशे के सामने से हटें। कंगना रनौत की तरह हर महिला को अपनी स्किन की केयर करनी चाहिए और मेकअप करने के बाद उसे इसी तरह से साफ भी करना चाहिए। 
 

 

 
धोने का भी है तरीका
कंगना रनौत अपना चेहरे कभी भी साबुन से नहीं धोती। साबुन से चेहरा धोने से स्किन की नमी और एसेंशियल ऑयल कम हो जाता है जिससे त्वचा रुखी होने लगती है। कंगना रनौत सोप फ्री क्लींज़र से ही अपना चेहरा साफ करती हैं। ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
 
यह भी पढ़ें..