Patch Test: जब भी स्किनकेयर या मेकअप की बात आती है, तो हम सभी अच्छे और महंगे ब्रांड में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं। लेकिन एक चीज जिसे अक्सर हम मिस कर देते हैं, वो है पैच टेस्ट करना। हो सकता है कि किसी नए प्रोडक्ट या ब्रांड को ट्राई करने के लिए आप बहुत अधिक एक्साइटेड हों, लेकिन अगर आप पैच टेस्ट को स्किप कर देते हैं तो यह आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
पैच टेस्ट आपको यह समझने में मदद करता है कि आप जिस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, वह आपकी स्किन के लिए सही है भी या नहीं। जरा सोचिए कि आप किसी प्रोडक्ट को बिना सोचे समझे सिर्फ इसलिए इस्तेमाल कर लेते हैं, क्योंकि वह किसी अच्छे ब्रांड का है। लेकिन अगले दिन सुबह उठते ही आपको स्किन में रेडनेस, खुजली या मुंहासे हो जाते हैं तो यकीनन आपको काफी दुख होता है। इस समस्या से बचने का एक बेहतर तरीका होता है पैच टेस्ट। पैच टेस्ट करना कई मायनों में आपके लिए जरूरी साबित हो सकता है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
Also read: सैल्मन पैच (बर्थमार्क) से जुड़े तथ्य, जानिए इसके कारण और लक्षण: Salmon Patch Facts
एलर्जिक रिएक्शन की संभावना नहीं
भले ही आप कितने भी अच्छे और महंगे ब्रांड के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लें, लेकिन फिर भी उनसे कई बार एलर्जी हो सकती है, जो रेडनेस से लेकर खुजली या सूजन को ट्रिगर करती है। लेकिन जब आप इन प्रोडक्ट्स को अपने पूरे चेहरे या शरीर पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट करते हैं तो इससे आपको इन रिएक्शन के बारे में जानने में मदद मिलती है। इस तरह स्किन पर होने वाले एलर्जिक रिएक्शन से साफतौर पर बचा जा सकता है।
पैसे और समय की होती है बचत
आपको शायद सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन पैच टेस्ट आपके समय और पैसे दोनों की बचत कर सकता है। मसलन, अगर आप किसी प्रोडक्ट को सीधे स्किन पर अप्लाई करते हैं और उससे किसी तरह का एलर्जिक रिएक्शन होता है तो ऐसे में उसे ठीक करने में आपको दवाइयों में अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही साथ, स्किन को पूरी तरह हील होने के लिए काफी समय की जरूरत भी होती है। पैच टेस्ट करने के बाद 24 घंटे का इंतजार करना शायद आपको बोरियत भरा लगे, लेकिन इससे आप बाद में होने वाली परेशानी से काफी हद तक बच सकते हैं।
प्रोडक्ट पर बढ़ता है विश्वास
जब आप किसी प्रोडक्ट को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करते हैं और आपको किसी तरह का रिएक्शन नहीं होता है तो इससे कहीं ना कहीं आपका प्रोडक्ट पर विश्वास बढ़ता है। आपके मन में यह विश्वास पैदा होता है कि वह प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इस तरह आप कहीं ना कहीं मानसिक रूप से बेफिक्र हो जाते हैं।
पैच टेस्ट कैसे करें-
पैच टेस्ट करने के लिए सबसे पहले प्रोडक्ट की थोड़ी मात्रा को अपने इनर फोरआर्म या कान के पीछे लगाएं।
इसे बिना धोए 24-48 घंटे तक लगा रहने दें।
रेडनेस, खुजली, सूजन या किसी अन्य असामान्य रिएक्शन को चेक करें। धा से ज़्यादा प्राथमिकता दें!
