सैल्मन पैच (बर्थमार्क) से जुड़े तथ्य, जानिए इसके कारण और लक्षण
Salmon Patch Causes : सैल्मन पैच को बर्थमार्क भी कहा जाता है। यह स्किन पर दिखता है। आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण और लक्षण क्या हैं?
Salmon Patch Facts: बच्चा जब पैदा होता है, जो अपने साथ कहीं न कहीं बर्थमार्क को लेकर जन्म लेता है। 99 फीसदी बच्चों के शरीर में कहीं न कहीं बर्थमार्क जरूर होता है। हालांकि, कुछ लोगों का बर्थमार्क नजर नहीं आता है। कई माता-पिता अपने बच्चों के शरीर पर बर्थमार्क देखकर घबरा जाते हैं, लेकिन यह घबराने वाला विषय नहीं है। जन्म के कुछ दिनों बाद यह बर्थ मार्क धीरे-धीरे हट जाता है। हालांकि, कुछ लोगों में लंबे समय तक बर्थमार्क रह सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं बर्थमार्क से जुड़े कुछ तथ्य, कारण और लक्षण क्या हैं?
Also read: पुराने दुपट्टों से बन सकती हैं स्टाइलिश कुर्तियां, कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी
क्या है सैल्मन पैच?

नवजात शिशुओं के स्किन पर फैली ब्लड वेसल्स को ही सैल्मन पैच कहा जाता है। इसे कई लोग नेवस सिम्प्लेक्स के नाम से भी जानते हैं। वहीं, आम भाषा में इसे बर्थमार्क नाम से जाना जाता है। बर्थमार्क का रंग फ्लैट गुलाबी या लाल रंग का होता है, इस धब्बे का आकार कितना होता है इसकी सीमा नहीं होती है। कई बच्चों के स्किन पर धब्बा छोटा होता है। वहीं, कुछ बच्चों की स्किन पर धब्बा काफी बड़ा हो सकता है। सैल्मन पैच चेहरे और गर्दन पर सबसे अधिक होता है।
सैल्मन पैच के क्या हैं कारण?
कई माता-पिता के मन में सवाल उठता है कि आखिर सैल्मन पैच क्यों होता है? हम में से कई लोग इस बारे में जानने के इच्छुक होते हैं। तो आपको बता दें कि बर्थमार्क बच्चे को विरासत में मिलती है। इसके पीछे का कोई ज्ञात कारण नहीं है।

बच्चा जब परेशान होकर रोता है, तो यह मार्क अधिक ऊभर जाता है। दरअसल, रोते समय स्किन के वेसेल्स स्ट्रेच करते हैं, जिससे ब्लड वेसल्स काफी साफ दिखता है। ध्यान रखें कि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। ऐसे में आपको अपने बच्चे के चेहरे पर बर्थमार्क देखकर घबराने की जरूरत नहीं है।
सैल्मन पैच के लक्षण क्या हैं?
सैल्मन पैच अपने आप में ही एक लक्षण है, इसलिए इसकी पहचान करना आसान है। आइए जानते हैं कुछ सामान्य लक्षण के बारे में-

स्किन पर फ्लैट गुलाबी रंग का मार्क दिखना
स्किन पर फ्लैट लाल रंग का मार्क नजर आना
गर्दन या चेहरे पर मार्क दिखना
पैच के कारण का पता न लगना
पैच में किसी भी तरह की खुजली न होना
पैच में दर्द न होना, इत्यादि।
सैल्मन पैच (बर्थमार्क) का इलाज?
अधिकतर मामलों में बर्थमार्क के लिए किसी तरह के इलाज की जरूरत नहीं होती है। यह उम्र के साथ अपने आप फैड हो जाता है। हालांकि, कुछ लोगों के चेहरे पर काफी डार्क बर्थमार्क होता है, जो काफी लंबे समय तक रहता है। इसे हटाने के लिए लेजर और सर्जरी की मदद ली जा सकती है। लेकिन डॉक्टर काफी कम स्थिति में भी इस तरह के उपचार को अपनाने की सलाह देते हैं।
ध्यान रखें कि डॉक्टर सर्जिकल प्रक्रिया में सैल्मन पैच या बर्थमार्क को हटाने के लिए स्केलपेल का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्थाई रूप से बर्थमार्क हट जाता हैं, लेकिन सर्जरी के मार्क रह सकते हैं। ऐसे में बर्थमार्क को हटाना सही नहीं माना जाता है।
