घर पर कर रहे हैं पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल, तो इन टिप्स को ना करें अनदेखा: Peel Off Face Mask
Peel Off Face Mask

घर पर कर रहे हैं पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल तो इन टिप्स को बिल्कुल भी ना करें अनदेखा

अगर आप भी अपने चेहरे पर बेहतर गला पाना चाहते हैं तो इसके लिए पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं

Peel Off Face Mask: स्किन केयर के लिए हम बहुत सारे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं परंतु कोई उपाय तब काम आता है जब हमारी स्किन पूरी तरह से साफ हो जाती है। स्किन पूरी तरह से साफ होने के लिए प्रोडक्ट को स्किन के अंदर तक जाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है जिसके जरिए ही हमें बेस्ट रिजल्ट मिल सकता है। स्किन की डीप क्लीनिंग करने के लिए केवल फेस वॉश जरूरी नहीं होता है बल्कि कभी-कभी पील ऑफ मास्क को भी अप्लाई किया जाता है। इसके जरिए स्किन को एक्सफोलिएट किया जा सकता है और डीप क्लीन भी किया जा सकता है। अगर आप भी अपने चेहरे पर बेहतर गला पाना चाहते हैं तो इसके लिए पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

सबसे पहले स्किन को किया जाता है क्लीन

Peel Off Face Mask
Peel Off Face Mask-face cleaning

यह बात बिल्कुल सच है कि पील ऑफ मास्क के जरिए स्किन को साफ किया जा सकता है परंतु इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप सीधे ही पील ऑफ मास्क को स्किन पर अप्लाई कर ले। हमेशा यह ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने चेहरे का मेकअप गंदगी और अतिरिक्त तेल को रिमूव करना होता है। इसके बाद ही मास्क को बेहतर ढंग से चिपकाए जा सकता है और इसका बेहतर रिजल्ट भी तभी मिलता है।

पैच टेस्ट करना है जरूरी

patch test
patch test

वैसे तो पील ऑफ मास्क हर तरह से प्रभावित होता है लेकिन यह जरूरी नहीं होता है कि वह हर तरह की स्किन के लिए बेहतर साबित हो। इसीलिए अपने पूरे चेहरे पर मास्क लगाने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी की पील ऑफ मास्क में जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया है उनसे आपको किसी भी प्रकार का कोई रिएक्शन तो नहीं है। इसके बाद ही पील ऑफ मास्क को पूरे चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए।

सेंसिटिव एरिया का करें बचाव

sensitive area on the face
Peel Off Face Mask-sensitive area on the face

वैसे तो पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल पूरे चेहरे पर किया जा सकता है परंतु जब आप इसे स्किन पर अप्लाई करते हैं तो एक समान रूप से लगाना जरूरी होता है। इसी के साथ यह भी देखें कि यह चेहरे के सेंसिटिव एरिया जैसे की आंखें आइब्रो लिप्स इन सभी से बचकर ही पील ऑफ मास्क को अप्लाई करना चाहिए।

सूखने के लिए दे पर्याप्त समय

face pack
face pack

पील ऑफ मास्क बेहतर तरीके से तब ही काम करता है जब उसे पर्याप्त समय सूखने के लिए मिल जाता है। अगर वह पूरी तरह से नहीं सूखता है तो उसे रिमूव करने में काफी परेशानी हो सकती है इसीलिए जब उसे रिमूव करते हैं तो हमेशा यह देख ले कि वह ज्यादा गिला या चिपचिपा तो नहीं है। अगर वह पूरी तरह से सूख गया है तभी आप उसे रिमूव करें।

सही तरह से करना चाहिए रिमूव

right way to remove face pack
Peel Off Face Mask-right way to remove face pack

पील ऑफ मास्क को रिमूव करने का तरीका होता है। अगर आप उस मास्क को सही तरीके से रिमूव नहीं करते हैं तो इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है इसीलिए हमेशा पील ऑफ मास्क को रिमूव करते समय किनारो से शुरू करना चाहिए और ऊपर की तरफ पील करना चाहिए।

यह कुछ छोटी-छोटी जानकारी होती है जो पील ऑफ मास्क अप्लाई करते समय ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अन्यथा इसकी वजह से आपकी स्किन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...