सनस्क्रीन से जुडी गलतियां बिलकुल न करें
जब भी आपको सनस्क्रीन अप्लाई करना हो, उससे ठीक 10-15 मिनट पहले ही आप मॉइस्चराइज़र अप्लाई करें।
Sunscreen Mistakes: सनस्क्रीन नाम सुनकर हमारे दिमाग में बस यही ख्याल आता है कि इसे सिर्फ धूप में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। ये एक मल्टीटास्किंग क्रीम है। इसे सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी इस्तेमाल किया जाता है। सनस्क्रीन लगाने से पहले हमें थोड़ा मॉइस्चराइज़र स्किन पर अप्लाई करना चाहिए। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। कई बार आपके मन में ये सवाल आता होगा क्या हो, अगर मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन दोनों मिलाकर लगा लिया जाए। कोई भी अपना काम ठीक से नहीं कर पायेगा ना ही आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और ना ही सनस्क्रीन अपना काम कर पायेगा।
आपको बस आसान-सा स्टेप फॉलो करना है। जब भी आपको सनस्क्रीन अप्लाई करना हो, उससे ठीक 10-15 मिनट पहले ही आप मॉइस्चराइज़र अप्लाई करें। ये दोनों अपना काम बेहतर कर पाएंगे और रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा।

बहुत सी महिलाएं सनस्क्रीन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करती हैं। अगर आप अपनी स्किन से प्यार करती हैं तो आपको सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करनी चाहिए। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी और डैमेज से भी बच पाएगी। ये स्किन डिस्कलरेशन को भी काफी हद तक कम करती है। जेनेटिक डिसऑर्डर और हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से स्किन पर पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम हो जाती है, इससे बचने के लिए भी आप सनस्क्रीन का रेगुलर इस्तेमाल करेंगी, तो कुछ समय में पिगमेंटेशन से आपको काफी राहत मिलेगी। जाने-अनजाने में हम सनस्क्रीन से जुड़ी बहुत सी गलतियाँ कर देते हैं।
SPF की जानकारी न होना

सनस्क्रीन का कौन सा SPF हमें यूज़ करना चाहिए इसका एक आसान सा जवाब है।ऐसा कहा जाता है की SPF की मात्रा जितनी ज्यादा होगी उतना ही वो इफेक्टिव होगा।जब आपकोधूप में कुछ समय के लिए रहना है तब आपको SPF-15 अप्लाई करना चाहिए। थोड़े ज्यादा समय के लिए SPF 30 ,और लम्बे समय के लिए SPF-50 का भी यूज़ किया जा सकता है।ऐसा नहीं है की आप ज्यादा नंबर वाला SPFअप्लाई कर रहीं है, तो वो लम्बे समय तक काम करेगा। आपको हर 3-4 घंटे के अंदर फिर से सनस्क्रीन अप्लाई करना होता है, तभी ये इफेक्टिव होता है।
सनस्क्रीन को सिर्फ धूप में इस्तेमाल करना

बाहर जाते वक़्त अगर धूप नहीं होती है, तो हम सनस्क्रीन अप्लाई नहीं करते हैं।यहाँ हम सबसे बड़ी गलती करते हैं।धूप अगर दिखाई नहीं दे रही है तो भी इसकी UVA/UVB किरणों का असर होगा। ये हमेशा एक्टिव ही रहती हैं। घर पर रहते हुए भी आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।सनस्क्रीन को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें और अपनी स्किन को हेल्दी बनाएं रखें।
समय से सनस्क्रीन अप्लाई ना करना

घर से निकलते वक़्त ही हमें सनस्क्रीन की याद आती है।सिर्फ 5-10 मिनट पहले ही इसे अप्लाई करने का कोई फायदा नहीं। UVA /UVB किरणों से बचने के लिए कम से कम 15-30 मिनट पहले इसे अप्लाई करने पर ये अच्छा रिजल्ट देता है।
पैच टेस्ट

सनस्क्रीन में इस्तेमाल किए हुए केमिकल सबकी स्किन पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं।कुछ लोगों को किसी भी तरह की एलर्जी नहीं होती है, तो वही कुछ की स्किन ओवर सेंसिटिव होती है। अगर आप पहली बार सनस्क्रीन इस्तेमाल कर रहीं हैं या आपने कोई दूसरा ब्रांड या SPF इस्तेमाल करने का सोचा है, तो सबसे पहले एक पैच टेस्ट कर लें।
एक्सपायरी डेट

बहुत से लोग मानते हैं की ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। ऐसा ही सनस्क्रीन को ले कर भी माना जाता है, जो पूरी तरह से गलत है। कोई भी प्रोडक्ट खरीदते वक़्त उसकी एक्सपायरी डेट चेक करनी चाहिए। सनस्क्रीन को कभी भी अपने बैग में न रखें। उस पर टेम्परेचर का काफी असर पड़ता है। घर पर किसी ठंडक वाली जगह पर रखें, जहां धूप ना आती हो।
डार्क स्किन पर सनस्क्रीन ना यूज़ करना

सनस्क्रीन हर स्किन टाइप के लोगों के लिए होता है। निर्भर करता है कि आपकी स्किन पर किस तरह का सनस्क्रीन सूट करेगा। ये मान लेना बिलकुल भी ठीक नहीं है कि डार्क स्किन वालों को सनस्क्रीन की जरुरत नहीं होती। आपका रंग कैसा भी हो पर स्किन को UVA/UVB से बचाने के लिए इसका इस्तेमाल करना जरुरी होता है। ये आपकी स्किन को झुर्रियों से भी बचाता है।
सनस्क्रीन को एक ही बार अप्लाई करना

हम जब सनस्क्रीन अप्लाई करते हैं, तो ये मान कर चलते हैं की बस एक बार लगा लेने से ये दिन भर हमें प्रोटेक्ट करेगा। ये लाइट के संपर्क में आते ही धीरे-धीरे कुछ ही घंटो में बेअसर होने लगती है। इसे हर 2-3 घंटे में फिर से अप्लाई करना चाहिए तब ही ये बेहतर रिजल्ट देती है। आप चाहें कितना ही ज्यादा SPF का इस्तेमाल करें, तब भी आपको हर 2-3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा अप्लाई करनी ही चाहिए।
सनस्क्रीन हर तरह की स्किन वाले लोग यूज़ कर सकते हैं। ड्राई स्किन वाले लोगों को एलोवेरा, ऑयल्स और ग्लिसरीन जैसे इंग्रेडिएंट्स वाले सनस्क्रीन इस्तेमाल करने चाहिए।
सेंसिटिव स्किन के लिए मिनरल्स सनस्क्रीन और हायपोऐलर्जेनिक सनस्क्रीन अच्छे माने जाते हैं।
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप जेल बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सनस्क्रीन लगाने से पहले सोचना कैसा। घर पर ही हैं या बाहर जाने का प्लान कर रहीं हैं। सनस्क्रीन लगाना ना भूले और साथ ही समय समय पर इसे री-अप्लाई जरूर करती रहें। इससे आपकी स्किन की हेल्थ बनी रहेगी और आप कॉफिडेंट फील कर पाएंगी।
