Honey for Skin: मुंहासे दूर करने के लिए वैसे तो बहुत से उपाय हैं। लेकिन क्या आपने कभी शहद का प्रयोग किया है? शहद आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। दरअसल कच्चा शहद मुंहासों के इलाज के लिए सबसे अच्छा उपचार है क्योंकि, उसमे जीवाणुओं को मारने की क्षमता है। इसके अलावा ये नेचुरल एंटीसेप्टिक होने की वजह से आपके चेहरे को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाता है।
शहद में पाए जाने वाले फैटी एसिड्स, अन्य विटामिन और एंटी बैक्टिरियल गुण स्किन की रैडिशनेस को कम करते हैं। यही नहीं इसमें ग्लूकुरोनिक एसिड होता है, जो ग्लूकोज ओक्सीडेज को हाइड्रोजन परोक्साइड में बदलते हैं। आइए जानते हैं इसके उपयोग और फायदे।
मुंहासों के लिए शहद कैसे करें इस्तेमाल ?
मुंह पर कच्चा शहद लगाएं

- किसी भी एंटी बैक्टीरियल फेस वॉश से अपना मुंह सही प्रकार से धोएं।
- थोड़ा सा कच्चा शहद अपने मुंह पर उंगलियों की मदद से लगाएं (जहां मुंहासे हों)
- कुछ समय के लिए लगाकर छोड़ दें ।
- उसके बाद मुंह धो लें।
शहद और नींबू

- इसके लिए आपको एक नींबू और एक चम्मच शहद की आवश्यकता होगी।
- नींबू के रस को एक कटोरी या किसी और अन्य बर्तन में निकाल लें
- उसके बाद उसमें एक चम्मच शहद डालें और अच्छे से मिलाएं ।
- इस मिश्रण को अपने मुंहासों पर लगाएं ।
- थोड़े समय तक ऐसे ही रहें
- फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
शहद और दही

- इसके लिए आधा कप दही और दो चममच शहद का इस्तेमाल करें।
- दही और शहद को एक बर्तन में अच्छे से मिलाएं
- तैयार किए गए इस पेस्ट को अपने मुंह पर लगाएं
- लेकिन अपनी आंखो पर न लगने दें।
- इसे सूखने के बाद मुंह को धो लें।
शहद और ब्राउन शुगर

- 2 बड़े चम्मच कच्चा शहद
- 1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- एक बाउल लें और उसमें शहद और ब्राउन शुगर डालें।
- नारियल का तेल डालें।
- सामग्री को ठीक से मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
- कुछ सेकेंड के लिए हल्के हाथ से मालिश करें।
- फिर गुनगुने पानी से धो लें।
शहद और केला
- एक केले को अच्छे से मैस कर लें फिर उसमें एक चम्मच शहद डालकर मिला लें।
- इसके बाद चेहरे पर लगा लें।
- दस मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
- फिर धो लें।

शहद और एलोवेरा
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- एलोवेरा जेल को बाउल में डालें।
- जेल में शहद मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से अपने मुंहासों पर लगाएं।
- इसे कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर अच्छे से धो लें।

शहद और कॉफी
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
- दही को एक बाउल में निकाल लें।
- कॉफी पाउडर डालें।
- इसमें शहद मिलाएं।
- सामग्री को एक साथ हिलाएं।
- पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे दो से पांच मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसे पानी से धो लें।

शहद और दालचीनी
- शहद के 3 बड़े चम्मच
- 1 बड़ा चम्मच दालचीनी
- एक बाउल में शहद और दालचीनी लें।
- दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।
- मिश्रण को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें।
- ठंडा होने पर मिश्रण को लगाएं।
- पैक को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब धो लें।

यह सभी तरीके मुंहासे कम करने में लाभकारी हैं। इन सभी तरीकों से चेहरे पर मुंहासों के कारण हो रही रेडनेस कम होती है और मुलाम और स्वस्थ त्वचा मिलती है। यह एक प्राकृतिक तरीका है जिससे आप मुंहासों से छुटकारा पा सकती हैं। इससे चेहरे पर किसी भी प्रकार के साइड-इफेक्ट नहीं होता। शहद से आपके मुंहासे पूर्ण रूप से ठीक नहीं होंगे लेकिन किसी हद तक आपका चेहरा पहले से ज्यादा चमकने लगेगा।