1- दही और दालचीनी का फेस पैक
सामग्री-
1चम्मच फ्लैक्ससीड्स पाउडर, 1 टीस्पून दही, 1/2 टीस्पून दालचीनी पाउडर।
विधि-
एक कटोरे में सभी मिश्रण को मिलाएं। अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 5 मिनट के लिए चेहरे पर रहने दें और हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। इसे पूरी तरह से सूखने के लिए 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे गुनगुने पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार चेहरे पर लगाएं।
2- फ्लैक्ससीड्स और शहद के साथ चेहरे पर लगाया जाया तो यह एक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।
सामग्री-
1चम्मच फ्लैक्ससीड्स पाउडर, 1 चम्मच शहद।
विधि-
फ्लैक्ससीड्स के पाउडर और शहद को एक साथ मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं और हल्के हाथों से 5 मिनट तक स्क्रब करें। इसे 15 या 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और इसका इस्तेमाल सप्ताह में एक बार करें।
3- दूध और हल्दी के साथ इस्तेमाल किए जाने पर यह सनस्क्रीन के रूप में काम करता है।
सामग्री-
1चम्मच फ्लैक्ससीड पाउडर, हल्दी (चुटकी), 1 बड़ा चम्मच दूध।
विधि-
एक बर्तन में सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। समान रूप से पूरे चेहरे पर लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए पूरी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें। फेस पैक को ठंडे पानी से धोएं। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
4- फ्लेक्ससीड्स और बेसन के साथ मिलाकर भी लगाया जाता है।
सामग्री-
1चम्मच फ्लेक्ससीड्स, 1 बड़ा चम्मच बेसन, (कुछ) नींबू का रस।
विधि-
फ्लैक्ससीड्स और बेसन को पानी के साथ मिलाएं। फिर इसे पेस्ट बनाने के लिए नींबू के रस की बूंदें मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इस फेस पैक को सामान्य पानी से धो लें। आप इसे सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
चेहरे को गोरा बनाएं ‘केले के छिलके’ से
DIY: झुर्रियों और गलोइंग स्किन के लिए बनाएं होममेड नाइट क्रीम
इस रेमेडी से झाई, झुर्रियाँ और चेहरे के फेट को करें कम
यह दो-चीजें आपके चेहरे को बनाएंगे सॉफ्ट और ग्लोइंग
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
