दाग-धब्बे हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना हो सकता है फायदेमंद
दाग-धब्बे एक होना बहुत ही सामान्य है। लेकिन, कुछ तरीकों से इनसे आप छुटकारा पा सकते हैं। जानिए एलोवेरा से दाग-धब्बे को कैसे हटाया जा सकता है।
Remove scars with aloe vera: एक्ने यानी दाग-धब्बे एक सामान्य स्किन कंडीशन है, जो हम में से अधिकतर लोगों को प्रभावित करती है। यह समस्या तब होती है जब ऑइल, डेड स्किन सेल्स और अन्य पॉल्यूटेंट स्किन पोर्स को बंद कर देते हैं। यह समस्या युवा लोगों में अधिकतर देखने को मिलती है। दाग-धब्बे अन्य स्किन इशूज का कारण बन सकते हैं जैसे ब्लैकहेड, मुहांसे, पोर्स का बड़ा होना आदि। कुछ घरेलू उपाय इस प्रॉब्लम से राहत पहुंचाने में मददगार हो सकते हैं जैसे एलोवेरा। एलोवेरा वो प्लांट है, जिसका प्रयोग कई कंडीशंस के उपचार के लिए सदियों से होता रहा है। दाग धब्बों को दूर करने के लिए भी स्किन पर एलोवेरा का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। दाग-धब्बे हटाने से निखार लाने तक एलोवेरा को बेहतरीन माना गया है। एलोवेरा से दाग-धब्बे को किस तरह से हटाया जा सकता है, आइए जानें।
फ्रेश एलोवेरा
एलोवेरा एक रसीला पौधा होता है। इसकी मोटी पत्तियों के अंदर एक गूदेदार हिस्सा होता है, जिसमें बड़ी मात्रा में चिपचिपा जेल होता है। त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए ट्रेडिशनली इसका इस्तेमाल होता है। इसके पत्ते को तोड़ें और जेल को बाहर निकालें। इस जेल को सीधेतौर पर अपनी स्किन पर लगाएं। इस तरह से एलोवेरा से दाग-धब्बे को दूर कर सकता है। संक्षेप में कहा जाए, तो खूबसूरती के लिए एलोवेरा है फायदेमंद। इसका पौधा आपको किसी भी नर्सरी में मिल जाएगा। आप आसानी से इसे अपने घर में भीउगा सकते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा जेल बाजार में या ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
एलोवेरा, दालचीनी और शहद
शहद को दाग धब्बे का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को रोकने वाले एक्शन के लिए जाना जाता है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है, जो दाग धब्बों को कम कर सकती है। इनका इस्तेमाल करने के लिए आपको दो चम्मच एलोवेरा में आधा चम्मच दालचीनी और चार चम्मच शहद डालना है और इसे अच्छे से एक बर्तन में ड़ाल कर मिक्स करना है। अब इन्हें प्रभावित जगह पर लगाएं। दस मिनटों के बाद चेहरे को धो दें। अच्छे परिणामों के लिए हर एक या दो दिन बाद इस मिश्रण का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें। Skin Care : एलोवेरा और हल्दी फेसपैक लगाने के फायदे
एलोवेरा और नींबू

नींबू के रस में एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, इसलिए इसे कई स्किन कंडीशंस के उपचार के लिए जाना जाता है। यह पिम्पल को सूखा सकता है और दाग धब्बे को कम कर सकता है। इस पैक का इस्तेमाल करने के लिए एक बर्तन में आधे चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच एलोवेरा का मिक्स कर दें। इसके बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी के साथ इसे धो दें और उसके बाद इस पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। एलोवेरा और नींबू दोनों स्किन के लिए बेहतरीन काम करते हैं।
एलोवेरा और टी ट्री ऑइल
एक स्टडी के अनुसार टी ट्री ऑइल का चेहरे पर इस्तेमाल से दाग धब्बे और इन्फ्लेमेशन आदि कम होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच शहद, दो से तीन चम्मच टी ट्री ऑइल और दो चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को स्किन में प्रभावित जगहों पर अप्लाई करें। कुछ देर ऐसे ही रहने के बाद इसे धो दें। कुछ दिन इस तरीके को अपनाने से आपको लाभ होगा।
एलोवेरा और बादाम का तेल
बादाम का तेल स्किन और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यही नहीं, एलोवेरा भी स्किन के दाग धब्बों को दूर करने के लिए एक अच्छा तरीका माना गया है। बादाम के तेल की तीन से चार बूंदों में एक चम्मच एलोवेरा जेल का ड़ालें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगा कर कुछ देर लगा कर रखें। कुछ देर में इसे सामान्य पानी से धो लें।
एलोवेरा और एपल साइडर विनेगर
एपल साइडर विनेगर में एंटीमाइक्रोबाइल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो एक्ने के उपचार में मददगार हैं। इस पैक को बनाने के लिए एलोवेरा जूस के एक चम्मच को एक चम्मच एपल साइडर विनेगर और एक चम्मच पानी में अच्छे से मिक्स कर लें। एक टोनर के रूप में चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं। कुछ दिन इस उपाय का इस्तेमाल करने के बाद आपको फर्क नजर आएगा।
रोजवॉटर और एलोवेरा
रोजवॉटर यानी गुलाब जल एक एस्ट्रिंजेंट के रूप में काम करता है, जो दाग धब्बों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही खीरा के स्किन पर सूदिंग इफेक्ट होते हैं, जो एक्ने इन्फ्लेमेशन में मददगार साबित हो सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच खीरे के जूस में एक चम्मच रोजवॉटर और एक चम्मच एलोवेरा जेल ड़ाल कर मिक्स करें। कॉटन की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो दें।

एलोवेरा, नारियल का तेल और चीनी
अगर आप एलोवेरा पैक का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो यह स्क्रब आपके काम आने वाला है। इस स्क्रब को बनाने के लिए एलोवेरा जेल, नारियल तेल और चीनी को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे प्रभावित स्थान पर इस्तेमाल करने से आपको जल्दी ही अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। नारियल का तेल लॉरिक एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन के दाग-धब्बों को दूर करता है। इसके साथ ही चीनी के टुकड़े डेड स्किन लेयर को दूर करने में प्रभावी होते हैं।
दाग धब्बों के लिए एलोवेरा के इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स
जिन लोगों को लहसुन, प्याज आदि से एलर्जी है ,वो लोग अधिकतर एलोवेरा से भी एलर्जिक हो सकते हैं। इसलिए, स्किन पर एलोवेरा के इस्तेमाल करने से पहले एलर्जी टेस्ट करना चाहिए। डीप कट्स और गंभीर बर्न्स में एलोवेरा को अप्लाई करने से बचें। फ्रेश एलोवेरा स्किन के लिए नुकसानदायक नहीं होता है और इसके कारण एलर्जिक रिएक्शन होना दुर्लभ है।
लेकिन, एलोवेरा का सेवन करने से बचें। एलोवेरा एक लेटेक्स होता है, जो एक रेचक है। इससे दस्त, किडनी फेलियर और अन्य हाइपरसेंसिटिव रिएक्शंस आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, आपके द्वारा ली जा रही अन्य दवाओं के साथ इसे लेने से आपको रिएक्शन हो सकता है और इससे उनका एब्ज़ोर्प्शन और प्रभावशीलता भी कम हो सकती है। यदि आप एलोवेरा को ओरली लेने पर विचार कर रहे हैं, तो डॉक्टर से एक बार बात अवश्य करें।

अगर आपको माइल्ड से लेकर गंभीर दाग धब्बे हैं, तो उपचार के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन की समस्याओं के उपचार के लिए सदियों से एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए, अपनी स्किनकेयर रूटीन में एलोवेरा को शामिल करना एक अच्छा विचार है। हालांकि, इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स नहीं हो सकते हैं। लेकिन, फिर भी इसके कारण होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। अगर इसके इस्तेमाल के बाद आपको कोई समस्या होती है, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
चेहरे पर काले धब्बे कैसे साफ करें?
एलोवेरा से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?
एलोवेरा के स्किन के लिए साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं?
क्या एलोवेरा को रात भर स्किन पर लगा कर रखा जा सकता है?
अपने चेहरे की स्किन को क्लियर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?
एलोवेरा के हेल्थ बेनेफिट्स क्या हैं?
