मानसून में धुले कपड़ों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे: Clothes Care in Monsoon
Clothes Care in Monsoon

Clothes Care in Monsoon: बरसातों का मौसम आरम्भ होते ही कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है धुले कपड़ों से नमी की बदबू का आना। मानसून में अक्सर लोगों को कपड़ों से जुड़ी इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पहले तो जल्दी से कपड़े सूखते नहीं है और अगर सूख भी जाए तो उनमें बदबू रह जाती है। जिससे धुले हुए कपड़े भी बेकार हो जाते है। तो इसके लिए क्या करें या न करें? की स्थिति में आप उन कपड़ों को दोबारा धोने में लग जाती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने के बाद आपको कपड़े दोबारा नहीं धोने पड़ेंगे, साथ ही कपड़ों में नमी वाली स्मेल भी नहीं आएगी। आईए जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स-

नींबू का रस

बरसातों में अक्सर ऐसा हो जाता है कि धूले कपड़ों में बदबू आने लगती है। कपड़ों में बदबू न आए इसके लिए आप कपड़ों मेें धूलते समय कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल दें। इससे कपड़ों में फंगस या बैक्टीरिया दूर रहेगा जिससे कपड़ों में बदबू आ जाती है। साथ कपड़े फ्रेश रहेगे। नींबू के रस से कपड़े साफ भी धूलते है।

सिरका

यदि आपके पास घर में सिरका है तो वह भी आप कपड़ों में डाल सकती है। क्योंकि सिरका भी अम्लीय प्रकृति का होता है जो फंगस और बैक्टीरिया को दूर रखता है। जब मशीन में आप डिटर्जेंट पाउडर डालें तभी सिरके की कुछ बूंदे डाल दें। इससे सिरके का असर और भी ज्यादा होगा, तो कपड़ों में बिल्कुल भी बदबू नहीं होगी।

कपड़ों को हैंग करें

Clothes Care in Monsoon
Clothes Care in Monsoon

अक्सर जब बारिश होती है तो हम कपड़ों को कहीं भी सूखा देते है जैसे खिड़की पर कुर्सियों पर साथ ही एक के उपर एक कपड़ा रख देते हैं। जिससे कपड़ों में बदबू आ जाती है क्योंकि उनमें सही से हवा नहीं लग पाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप घर में कहीं भी कपड़ों को सूखाएं तो उन्हें हैंग कर दें। इससे कपड़े अच्छी तरह सूख पाएंगे। उन्हें पंखे के नीचे भी सही से हवा लगेगी। तो ध्यान रखें कि कभी भी एक उपर एक कपड़ा रखकर न सूखाएं।

ज्यादा देर तक कपड़ों को गीला न छोड़े

अक्सर ये होता है कि बारिश में भीगे हुए कपड़ों को ऐसे ही उतारकर रख देते हैं, जिस वजह से उनमें कुछ ही समय में बदबू आने लगती है। इसलिए बारिश में भीगे हुए कपड़ों को कभी भी ज्यादा दिन तक ऐसे ही न पड़े रहे दें। हो सके तो गीले कपड़ो जल्द ही धो देना चाहिए, जिससे कपड़ों में बदबू न आ सके।

खुशबू वाला डिटर्जेंट

अगर आप ऐसे डिटर्जेंट में कपड़े धोती है जिसमेें किसी तरह खुशबू नहीं होती है, तो भी आपके कपड़ों में कई बार बदबू महसूस होती है। आजकल बाज़ारों में कई तरह के अलग-अलग खुशबू वाले डिटर्जेंट पाउडर उपलब्ध है। ऐसे में आप अपनी पसंद के अनुसार डिटर्जेंट पाउडर का चुनाव कर सकती हैं, जो कपड़ों से आने वाली बदबू को ख़त्म करते हैं।

कपूर का पानी

यदि आप चाहती है कि आपके कपड़े खुशबूदार बने रहे साथ ही किसी तरह की बदबू न आए, तो आप धुले हुए कपड़ों को सुखाने से पहले कपूर के पानी में अच्छे से खंगाल ले। इसके लिए एक बाल्टी पानी में कपूर की 5 गोलियों को अच्छे से घोल लें और फिर धुले हुए कपड़ों को पांच मिनट भिगोने के बाद उन्हें अच्छे से निचोड़कर सूखा दें। इस उपाय से आपके कपड़े दुर्गंध रहित रहेंगे।

हवा में सुखाएं कपड़े

clothes care in monsoon
clothes care in monsoon

मानसून में बहुत अच्छे से धुप नहीं निकलती हैं। ऐसे में कई बार आप अपने कपड़ों को घर के अंदर कहीं भी सूखा कर रख देती हैं, जिससे उनमें कहीं न कहीं नमी रह ही जाती है। इसलिए मानसून में कपड़ों को ऐसी जगह सुखाएं जहां कपड़ों में अच्छे से हवा लगे। बिना धूप के हवा में सूखे हुए कपड़ों में भी बदबू नहीं आती हैं।

नेप्थलीन की गोलियां

अलमारी में अगर आप नेप्थलीन की गोलियां रख देती है तो इससे कपड़ों में सीलन या बदबू नहीं रहती है और बरसात में कीड़ों से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आप कपड़ों की अलमारी में नेप्थलीन की गोलियां जरूर रखें, इससे बदबू नहीं होगी।

कपड़े पूरी तरह सूखने पर ही रखें

मानसून में कई बार महिलाएं हल्के गीले होने पर भी कपड़ों को तय करके रख देती हैं, जिस वजह से कपड़ों में सीलनभरी महक रह जाती हैं। इसलिए कपड़ों को पूरी तरह से सूखने के बाद ही अलमारी में तय करके रखें।

कॉफी से होगी बदबू दूर

अगर धुले हुए कपड़ों में बदबू आती है तो इसको ठीक करने के लिए अलमारी में एक कप में काफी रख दें, इससे कपड़ों में से बदबू जल्द ही गायब हो जाएगी। कॉफी कपड़ों में बदबू को रहने न

परफयूम का छिड़काव

clothes care in monsoon
clothes care in monsoon

आपको कहीं जरूरी काम से जाना है और जो पहनकर जाना है वह कपड़ा हल्का गीला है तो आप उसे पंखें में फैलाकर सूखा लें। और फिर थोड़ा परफयूम छिड़क कर स्प्रै दें, इससे कपड़े में बदबू भी नहीं रहेगी और आप इसे तुरंत पहन पाएंगी।

चॉक या सिलिकॉन पाउच

यदि आप अपनी अलमारी में चॉक या सिलिकॉन पाउच रख देती है तो ये बदबू को अपने अंदर समा लेते है। और कपड़ों में बदबू नहीं रहती है। वैसे भी बारिशों में अलमारी में रखे कपड़ों में भी कई बार बदबू हो जाती है तो इसके लिए आप इन्हें अलमारी में रखें जिससे कपड़ों में बदबू न हो सके।

अखबार या प्लास्टिक पेपर

कपड़ों को अगर अखबार में लपेट कर अलमारी में रखा जाए तो भी कपड़ों में सीलन नहीं आती है साथ ही कपड़ों की सीलन को अखबार सोंक लेता है। और यदि आपके कपड़े नए है तो आप उन्हें प्लास्टिक पेपर में रख सकती है इससे आपके कपड़े तरोताजा बने रहेंगे। आजकल वैसे भी हैवी और पार्टी वेयर कपड़ों को रखने के लिए कवर आ रहे है उनमें उन्हें रखें जिससे उनमें बरसातों में बदबू न हो सके।