एक्सफॉलिएट करना भूल जाना-  जैसे हमारे स्किन को एक्सफॉलिएट करने की जरूरत पड़ती है, ठीक वैसे ही हमारे लिप्स के ऊपरी सतह को भी एक्सफॉलिएशन की जरूरत। लिपस्टिक लगाने के पहले लिप्स को एक्सफॉलिएट जरूर करें। 
 
लिप्स पर पेट्रोलियम जेली न लगाना- लिप्स पर लिपस्टिक लगाने के कुछ देर पहले पेट्रोलियम जेली जरूर लगाएं। ध्यान रहे लिपस्टिक लगाने के तुरंत पहले पेट्रोलियम जेली न लगाएं। थोड़ी देर पहले ही जेली लगा लें। 
 
लिप्स के कॉर्नर से लिपस्टिक लगाना- लिपस्टिक लगाने का सबसे सही तरीका है लिप्स के बीच से लिपस्टिक लगाना और फिर कॉर्नर की तरफ बढ़ना। पूरे लिप्स पर लिपस्टिक लगाने के बाद होठ को पाउट की तरह बाहर की ओर सिकोड़े। बस आपका लिप मेकअप कंप्लीट होगा।
 
क्यूपिड बो को सही से डिफाइन न करना- आपने कई बार देखा होगा कि कई महिलाएं लिप्स के अपर सेंटर में यानी क्यूपिड बो पर लिपस्टिक नहीं लगाती। ऐसा करना गलत है। क्यूपिड बो पर भी लिपस्टिक अच्छी तरह लगना चाहिए यानी लिप लाइनर लगाते हुए आपको इश एरिया को अच्छे से हाइलाइट करना है।  
 
दांत पर लिपस्टिक का लगना- अगर आपको भी पार्टीज़ या किसी भी सामान्य दिन में किसी नें दांत पर लिपस्टिक होने के लिए टोका है तो इसका मतलब है कि ऐप सही तरीके से लिपस्टिक नहीं लगा रही। लिपस्टिक लगाने के बाद होठ को पाउट बनाते हुए अपना इंडेक्स फिंगर मुंह में डालें और धीरे से फिंगर बाहर निकालें। फिर देखिए एक्स्ट्रा लिपस्टिक का नामों निशान न होगा। 
 
गलत शेड चूज़ करना- अगर आप अपनी फेवरेट सेलिब्रिटी को देखकर अपना शेड चूज़ करती हैं तो आप गलत हैं। हमेशा याद रखें, डार्क लिप कलर से लिप्स पतले लगते हैं, जबकि लाइट लिप कलर से लिप्स उभरे हुए नज़र आते हैं।
 
लिप लाइनर का इस्तेमाल न करना- लिपलाइनर ज्यादातर लोगों के पास रखे ही रह जाते हैं। लेकिन लिपस्टिक के पर्फेक्ट लुक के लिए लिपलाइनर लगाना बेहद जरूरी है। इससे लिपस्टिक बाहर की ओर फैलती भी नहीं है।
 
लिपस्टिक को सेट न होने देना- मेकअप कंप्लीट होने के बाद एक्सट्रा लिपस्टिक हटाने के लिए टिशू पर लिप्स को प्रेस करना न भूलें। इससे लिपस्टिक प्रॉपर तरीके से सेट हो जाती है लंबे समय तक आपके साथ रहती है।