क्या आप की लिपस्टिक भी टूट जाती है बार-बार तो जानिए इस को जोड़ने की ट्रिक्स
लिपस्टिक लगाने के बहुत सारे तरीके होते हैं क्या आप जानते हैं आईशैडो से भी लिपस्टिक लगाई जा सकती है। खैर आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्ट टिप्स देने जा रहे हैं।
Lipstick Hacks: लिपस्टिक के बारे में सभी लड़कियों को सारी बातें पता होती हैं। आपके होंठ फट जाए तो लिपस्टिक कैसे लगानी चाहिए। आपकी लिपिस्टिक टूट जाए तो उसे दोबारा कैसे जोड़े। इसी तरह से लिपस्टिक से जुड़ी हुई कुछ और खास बातें होती हैं जो हमें जाननी बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। अगर लड़कियों को मेकअप ट्रिक्स के बारे में पता होगा तो उन्हें कभी भी कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लिपस्टिक लगाने के बहुत सारे तरीके होते हैं क्या आप जानते हैं आईशैडो से भी लिपस्टिक लगाई जा सकती है। खैर आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्ट टिप्स देने जा रहे हैं।
अगर आपकी लिपिस्टिक टूट जाए तो…..

देखा जाए तो इस समस्या का सामना लगभग हर लड़की को करना होता है। आप कितने भी बड़े ब्रांड के लिपिस्टिक क्यों ना ले वह किसी ना किसी वजह से जरूर टूट जाती हैं। अगर आपकी फेवरेट लिपिस्टिक में टूट गई है तो आप उसे फेकने की गलती बिल्कुल भी ना करें। टूटी हुई लिपस्टिक को दोबारा जोड़ा जा सकता है। जी हां, बिल्कुल आप भी बिना खर्चे के अपने टूटे हुए लिपस्टिक को जोड़ सकते हैं। लिपस्टिक के टूटे हुए दोनों हिस्सों को लाइटर से गर्म करें और फिर जब दोनों हिस्से गर्म होना शुरू हो जाए तो आप उन्हें मिला दे। इस तरह से आपके लिपस्टिक आसानी से जुड़ जाती है।
अब आगे से अगर आपकी कोई भी लिपस्टिक टूट जाती है तो आप उसे ऐसे ही ना रहने दे। ऐसे कई लड़कियां लिपिस्टिक टूटने के बाद उसे ब्रश या उंगली से लगाना भी शुरू कर देती है, लेकिन आप इस तरीके का इस्तेमाल करके अपने लिपस्टिक को दोबारा से जोड़ सकते हैं।
परफेक्ट लिपस्टिक किस तरह लगाएं

परफेक्ट लिपस्टिक लगाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपको हमेशा ही लिपस्टिक लगाने में परेशानी होती है जिसकी वजह से आपके लिप्स सुंदर नहीं लगते हैं तो आपको भी मेकअप टिप्स लेने की जरूरत है।
लिपस्टिक लगाने से पहले आप लिप्स को एक्सफोलिएट करना बिल्कुल भी ना भूलें। लिप्स को एक्सफोलिएट करने के लिए आप सबसे पहले अपने होठों पर नारियल का तेल लगाएं। फिर उसे टूथब्रश से रगड़े। टूथब्रश से रगड़ने के बाद आप इसे टिशू पेपर से साफ कर लें। इससे आपके होठों पर नमी आ जाएगी और गंदगी भी पूरी तरह से साफ हो जाती है। अब आप लिपस्टिक लगाएंगे तो वह साफ भी रहेगी और फैलेगी भी नहीं।
आईशैडो से किस तरह लगाए लिपस्टिक

यह ट्रिक बहुत ही कम लड़कियां जानती होगी कि आप आईशैडो से भी लिपस्टिक लगा सकते हैं। कई बार ऐसा होता है जब आपके पास आपकी ड्रेस मैचिंग की लिपस्टिक नहीं होती है, तो ऐसे में आप आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बिल्कुल आईशैडो को लिप बाम के साथ मिलाकर लिपस्टिक की तरह लगाया जा सकता है। आईशैडो वाली लिपस्टिक होठों को और भी ज्यादा शाइनी और परफेक्ट लुक देती है। सबसे खास बात यह होती है कि इस लिपस्टिक का शेड एक्सक्लूसिव होता है जो केवल आपके पास ही होगा।