तीज के त्योहार में महिलाएं दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं। इस मौके पर वो चाहती हैं कि वो सबसे अलग नजर  आएं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाहती हैं तो एल्पस ब्यूटी क्लीनिक की डायरेक्टर भारती तनेजा बता रही है मेकअप के कुछ ऐसे टिप्स, जिसको अपनाकर आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं। पर ये तभी संभव है जब आप सारे स्टेप्स को सही तरह से फाॅलों करेगी। 

  • यूं तो ये त्यौहार सावन के हरे-भरे मौसम में मनाया जाता है लेकिन इन दिनों उमस ज्यादा होने के कारण वॉटरप्रूफ मेकअप करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए फेस पर स्टूडियो फिक्स, सूफले या मूज का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चेहरे पर लगाते ही पाउडर फॉर्म में तब्दील हो जाता है और बिल्कुल लाइट नजर आता है। समय-समय पर टचअप करने के लिए आप इसे अपने पर्स में कैरी भी कर सकती हैं।
  • खुशी का मौका हो और चेहरा ब्लश न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस मुस्कान पर खूबसूरती की छटा बिखेरने के लिए अपनी स्किन टोन के मुताबिक पिंक या पीच शेड का ब्लशऑन लगाएं।

  • क्योंकि ये त्यौहार दिन के वक्त मनाया जाता है, ऐसे में लाइट मेकअप करना अच्छा रहेगा। इसके लिए ही आईज़ पर न्यूट्रल शेड जैसे बेज या वनीला कलर का आईशैडो लगाकर, ब्लैक जैल लाइनर से भी आंखों को कैट-आई लुक दे सकती हैं। यदि आईशैडो लगाना चाहें तो आईज़ पर पेस्टल शेड भी लगा सकती हैं। फिर मसकारा का कोट लगाएं और वॉटरलाइन पर काजल लगाकर आई-मेकअप को कंप्लीट करें।

  • एथनिक लुक पर ब्राइटनेस जगाने के लिए लिप्स पर ब्राइट शेड जैसे मरसाला, बरबेरी, कोरल, चैरी रेड कलर की मैट लिपस्टिक लगाएं। इन दिनों ग्लॉसी लुक ऑउट ऑफ ट्रेंड है, ऐसे में लिपग्लॉस के इस्तेमाल से बचें।
  • यदि आप इस दिन साड़ी पहन रही हैं तो साड़ी और बन का कॉम्बिनेशन आपके ओवरऑल लुक को कंप्लीट करेगा। इन दिनों वैट लुक इन हैं, ऐसे में आप बालों में जैल लगाकर लो बन बना सकती हैं। इसके अलावा बालों को अगर खुला रखना चाहती हैं तो फ्रंट से ब्रेड बनाकर पीछे के बालों को खुला छोड़ सकती हैं। स्टाइलिश नज़र आने के लिए कोई अच्छा सा कट भी करवा सकती हैं।