ऐसा माना जाता है की टाइम-टाइम पर हेयरकट करवाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आमतौर पर महिलाएं कुछ ही दिनों में अपने हेयर स्टाइल से बोर हो जाती हैं और कोई नया हेयर स्टाइल बनाने लगती हैं। कोई भी अवसर हो लड़कियां सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं और लड़कियों की खूबसूरती उनके बालों में होती है। किसी भी हेयर स्टाइल के लिए हेयर कट भी अच्छा होना ज़रूरी है। कई बार ऐसा भी होता है की लड़कियां सही हेयरकट का चयन नहीं कर पाती हैं और हेयरकट खराब होने की वजह से उनकी खूबसूरती में कमी आ जाती है। आप भी अगर बालों का कोई नया स्टाइल बना रही हैं और हेयर कट कराने जा रही हैं तो अपनाएं ये टिप्स
बाल कटवाने से पहले हेयर स्टाइलिस्ट से सलाह लें
बालों को कटवाने से पहले हेयर स्टाइलिस्ट से बात करके जरूर पूछें कि आपके फेस पर कौन सा हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। उस हेयरस्टाइल का सैंपल उन्हें दिखाने को कहें और उसके बाद ही वैसे हेयरकट करवाएं।
गलत हेयर कलर न हो जाए
अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही हेयर कलर करवाएं। आमतौर पर भारतीय महिलाओं पर चमकदार रेड, बरगंडी और कॉपर रेड कलर अच्छे लगते है। आपका काम्प्लेक्श्न बहुत फेयर है तो गोल्डन स्ट्रीक्स भी करवा सकती हैं।
समय-समय पर हेयरकट करवाएं
बालों को स्वस्थ रखने के लिए हर 6 महीने में उन्हें ट्रिम करवाते रहना ज़रूरी है । इससे वे कमजोर होकर नीचे से दो मुंहे नहीं होते हैं ।
बालों की वॉल्यूम के हिसाब से हेयरकट
अगर आपके बाल बहुत पतले हैं तो भूलकर भी लेजर कट न करवाएं, क्योंकि ये कट बालों को और भी ज्यादा पतला और कम दिखाएगा। पतले बालों के लिए लेयर कट करवाएं, इनसे बालों में वॉल्यूम आएगा और वे घने दिखेंगे। स्टेप कट छोटे बालों के लिए अच्छा लगता है।
ये भी पढ़ें
