Hair
Hair

Hair – दोस्तों के साथ, ऑफिस में, घर पर या फिर कहीं बाहर हॉलिडे पर, हर मूमेंट को कैमरे में कैद करना अब हमारी आदत बन गई है। लेकिन! इन तमाम पिक्चरों में से सोशल मीडिया पर पोस्ट वही होती हैं जिसमें हम बेस्ट लग रहे हों। और लड़कियों की पिक्चर तभी बेस्ट आती हैं जब उनके बाल पिक्चर परफेक्ट हों। जी हां, हमारे सिर पर लहराते बाल पिक्चर बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी। लेकिन हम बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि आपके पिक्चर सिर्फ बालों की वजह से खराब हों। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहद ही खास टिप्स, जिनसे आपकी हर फोटो कमाल की आएगी और आप उन्हें अपलोड किए बिना रह नहीं पाएंगी। इन टिप्स को फॉलो करें-

शैम्पू करके जाएं


अक्सर हम सफर के दौरान ही कई फोटोज़ क्लिक करते हैं। इसीलिए हॉलिडे के लिए निकलने के दिन ही हेयर वॉश करें। इससे आपके बाल ग्रीसी नहीं रहेंगे और उनमें नैचुरल शाइन आ जाएगी, जो फोटोज़ में काफी अच्छी लगेगी। हां,
कंडीशनर लगाना न भूलें।

हेयरकट


अच्छे हेयरकट में बाल हमेशा अच्छे दिखते हैं (कुछ दिनों तक तो जरूर)। अगर आपके पास हेयरकट लेने का टाइम न हो तो घर से ही बेसिक स्टाइलिंग करके निकलें। जैसे स्ट्रेटनिंग या कर्ल। ऐसे में आप अपनी 2 या 3 दिन की छुट्टियों के दौरान बालों को बिना धोए, पिक्चर परफेक्ट बनाए रख सकेंगी।

हेयर प्रोडक्ट्स


आप हॉलिडे पर अपने साथ कुछ हेयर प्रोडक्ट्स भी रख सकती हैं। जैसे शाइनिंग स्प्रे, ड्रायर या स्ट्रेटनर, हेयर स्प्रे, जेल या हेयर सिरम। मतलब वो सब कुछ जो आप अपने बालों को खूबसूरत दिखाने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल करती हैं।

हेयर एक्सेसरीज़


जी हां,हेयर बैंड्स, फंकी क्लिह्रश्वस, रबर बैंड्स, टियारा, कलरफुल माथा पट्टी और हेयर चेन आदि। ये कुछ वो एक्सेसरीज हैं जो बालों पर बहुत खूबसूरत लगती हैं और पिक्चर में तो और भी ज़्यादा अच्छी लगती हैं। इसीलिए इन्हें अपने साथ ले जाना न भूलें।

ड्राय शैम्पू रखें


ये शैम्पू खासकर ऐसे मौकों के लिए बनाया गया है जब आप बाल न धो पाएं। लंबे सफर के दौरान बालों को शैम्पू करना इतना आसान नही होता। इसीलिए इसे अपने बैग में जरूर रख लें और जब भी जरूरत पड़े, बालों में लगा लें। इससे आपके बाल पिक्चर परफेक्ट बने रहेंगे।

हेयरस्टाइल


इसके लिए आपको पार्लर नहीं बल्कि कुछ क्विक हेयरस्टाइल्स बनाने की जरूरत है। यकीन मानिए ये बहुत आसान होते हैं, बस आपको बेसिक थ्री ब्रेड या फ्रेंच ब्रेड बनानी आनी चाहिए। बस, और क्या इसके बाद तो आप चुटकियों में सफर के दौरान ही कई हेयरस्टाइल यूं बना लेंगी। जैसे- साइड फ्रेंच ब्रेड, बोहेमियन स्टाइल फ्रेंच ब्रेड आदि। इसके लिए आप ऑनलाइन हेयर वीडियो की मदद ले सकती हैं।

बाउंस


घूमने-फिरने में अक्सर बाल बहुत जल्दी गंदे या ग्रीसी हो जाते हैं। अगर आपके बाल भी ऐसे ही हो गए हैं जो कि आपको बिल्कुल पसंद नहीं। तो अपने बालों को फ्लिप कर लीजिए यानि अपने बालों को चारों दिशाओं में झटकिए। इससे बालों में बाउंस आएगा और आपकी पिक्चर एकदम परफेक्ट आएगी।

हाई बन


बाल चाहे छोटे हो या बड़े, सभी लेंथ वाले बालों में जूड़ा काफी अच्छा लगता है। हां, अगर आपका फेस छोटा है तो तब हाई बन यानि ऊंचा जूड़ा आप पर और भी अच्छा लगने वाला है। इसे बनाइए और करवाइए खुद को क्लिक।

मौसम भी देख लें


जी हां अलग-अलग मौसम में बालों का टेक्स्चर बदलता है। जैसे बरसात में बाल बहुत जल्दी ग्रीसी हो जाते हैं, सर्दियों में और गर्मियों में पसीने से चिपचिप अपने बालों का रुटीन भी मौसम के हिसाब से बदलें ताकि वो फोटो में अच्छे आ सकें।

हाथों से करें जादू


अगर कुछ न हो तो बालों को पिक्चर परफेक्ट बनाने के लिए हाथ काम आते हैं। तो पिक्चर क्लिक करने से पहले बालों को हाथों से साइड फ्लिप या कैसा भी लुक दीजिए और कीजिए शानदार पिक्चर्स क्लिक।