eye makeup products can increase risk of eye problems
eye makeup products can increase risk of eye problems

Overview: काजल-मस्कारा का इस्तेमाल आंखों को दे सकता है नुकसान, जानें जरूरी सावधानियां

काजल और मस्कारा आंखों की खूबसूरती बढ़ाने का आसान तरीका हैं, लेकिन इनके गलत इस्तेमाल से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। सही ब्रांड चुनना, मेकअप हटाना और साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Eye Makeup Safety: हर महिला की मेकअप किट में काजल और मस्कारा ज़रूर मिल जाते हैं। ये आंखों की खूबसूरती को और निखारते हैं और चेहरे को आकर्षक लुक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन्हीं प्रोडक्ट्स का गलत तरीके से इस्तेमाल आपकी आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? अगर थोड़ी सी लापरवाही बरत दी जाए तो जलन, इंफेक्शन और यहां तक कि आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं काजल और मस्कारा लगाते समय कौन सी सावधानियां अपनाना जरूरी है।

नकली और लोकल प्रोडक्ट्स से बचें

मार्केट में सस्ते और नकली आई-मेकअप प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। इनमें केमिकल्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो आंखों में एलर्जी या जलन पैदा कर सकते हैं। हमेशा ब्रांडेड और डर्मेटोलॉजिस्ट-टेस्टेड प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।

मेकअप लगाने से पहले हाथ धोना ज़रूरी

कई बार हम जल्दी में बिना हाथ धोए काजल या मस्कारा लगा लेते हैं। इससे बैक्टीरिया सीधे आंखों में पहुंच जाते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

पुराना मस्कारा इस्तेमाल न करें

don't use expired mascara
don’t use expired mascara

मस्कारा की शेल्फ लाइफ ज्यादा लंबी नहीं होती। अगर आप महीनों पुराना मस्कारा इस्तेमाल करेंगी तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आंखों में सूजन और एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

रात में मेकअप हटाना न भूलें

कई महिलाएं थकान की वजह से मस्कारा और काजल हटाए बिना ही सो जाती हैं। यह आदत आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। रातभर मेकअप रहने से पलकें कमजोर होकर झड़ने लगती हैं और आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

दूसरों का मेकअप इस्तेमाल न करें

कभी भी किसी और का मस्कारा, आईलाइनर या काजल शेयर न करें। ऐसा करने से बैक्टीरियल ट्रांसफर का खतरा रहता है और आंखों की बीमारियां फैल सकती हैं।

मेकअप ब्रश और एप्लीकेटर को साफ रखें

मस्कारा ब्रश या काजल स्टिक पर गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से जमा हो जाते हैं। इसलिए इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी है।

आंखों में जलन हो तो तुरंत रोकें इस्तेमाल

अगर काजल या मस्कारा लगाने के बाद आंखों में खुजली, लालपन या पानी आने लगे तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...