Makeup Kit for Beginners: हर लड़की को अपने बैग में एक ऐसी मेकअप किट को कैरी करना चाहिए, जो सारे मेकअप प्रोडक्ट से भरपूर हो। अगर आपके पास एक अच्छी मेकअप किट होती है तो आप इसके जरिए अपने लुक के साथ किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ओकेजन के अनुसार अलग-अलग लुक अलग-अलग मेकअप प्रोडक्ट्स के जरिए क्रिएट किया जा सकता है। फिर वह ग्लैमरस लुक हो या फिर नेचुरल लुक इसमें मुख्य भूमिका आपकी मेकअप किट ही निभाती है। ऐसे में आपके पास एक ऐसी मेकअप किट होनी जरूरी है, जिससे अगर अचानक किसी इवेंट्स या फंक्शन के लिए आपको टच अप की जरूरत हो तो आप हमेशा इसके लिए तैयार रहें। इससे आपको कॉन्फिडेंस मिलता है। आज हम बिगिनर्स के लिए एक अच्छी मेकअप किट की गाइड लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आपको समझ आ जाएगा कि आपको अपनी किट में क्या रखना जरूरी है और क्या नही?
बिगिनर्स अपनी मेकअप किट कैसे तैयार करें?
फाउंडेशन रखना ना भूलें (Foundation) : स्किन टोन को समान रूप देने के लिए फाउंडेशन का होना जरूरी है। यब मेकअप को स्मूद बेस देने में मदद करता है। इसके लिए एक ऐसे शेड का चुनाव करें, जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो और जो आपकी स्किन टाइप को भी सूट कर सके। हो सके तो एक ऐसे फाउंडेशन का चुनाव करें, जो कंसीलर और मीडियम हाई कवरेज वाले फाउंडेशन दोनों का ही काम करे। इस टाइप के फाउंडेशन थोड़े एक्सपेंसिव होते हैं लेकिन जब आप इसका इस्तेमाल करने लगेंगे तो आपको इसके अलावा कोई भी प्रोडक्ट अच्छा नहीं लगेगा।
मस्कारा (Mascara)
आईलैशेस को एनहांस करने के लिए मस्कारा अप्लाई करना जरूरी है। इससे आपकी पलकें लंबी और घनी दिखाई देती हैं, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाता है। इसके लिए ऐसे मस्कारा का इस्तेमाल करें, जो गांठ न बनाते हों और जैसा आप चाहे वैसा आपको इफेक्ट मिल सके। आपको मार्केट में आसानी से इस तरह के अफॉर्डेबल मस्कारा मिल जाएंगे, जो आपकी आईलैशेस को खूबसूरत लिफ्ट देंगे और आपको अप्लाई करने में भी आसानी होगी।
कैरी करें आईशैडो पैलेट (Eyeshadow palette)
एक ऐसे आईशैडो पैलेट का चुनाव करें, जो न्यूट्रल और कलरफुल मिक्स हो। ऐसा पैलेट आपको नॉर्मल डे से लेकर किसी भी ओकेजन पर जाने तक के लिए काम आ सकता है। इसके साथ ही गालों को गुलाबी निखार देने के लिए एक छोटा सा ब्लशर जरूर कैरी करें। इसके लिए हाईली पिगमेंटेड ब्लश चुनें, जो आपकी स्किन पर आसानी से अप्लाई हो सके। आईशैडो पैलेट में अलग-अलग कलर्स के शेड होते हैं, जिससे कई तरह के लुक्स को क्रिएट किया जा सकता है।
आईलाइनर, काजल और आइब्रो पेंसिल (Eye makeup product)
आपकी आंखों को डिफाइन करने के लिए आईलाइनर काफी मददगार होता है। इससे आपको ड्रैमेटिक लुक मिलता है। आप इसके लिए लिक्विड या पेंसिल किसी भी तरह के आईलाइनर को कैरी कर सकती हैं, जो आपको लगाने में आसान हो। आप ट्रांसफर प्रूफ और हाइली पिगमेंटेड आईलाइनर खरीदें और समय-समय पर इसकी थोड़ी प्रैक्टिस भी करते रहें।
लिप ग्लॉस और लिपस्टिक (lip balm and lipstick)
अपनी मेकअप किट में लिप ग्लॉस और लिपस्टिक को जरूर रखें। यह आपके लिप्स को फिनिश और कलरफुल बनाते हैं। इसके लिए ऐसे शेड का चुनाव करें, जो आपकी स्किन टोन को सूट करे। नॉर्मल डे और ओकेजन, दोने के हिसाब से ही लिप कलर कैरी करें। अपने किट में फिनिश, ग्लासी और मैट तीनों ही तरह की लिपस्टिक को जरूर रखें। इसके अलावा कुछ अच्छे क्वालिटीज के ब्यूटी ब्लेंडर और ब्रशेस जैसे टूल्स भी रखना जरूरी है। इनके इस्तेमाल से फ्लॉलेस लुक मिलता है और आपका मेकअप केकी नजर नहीं आता।
