Effects of Mascara
Effects of Mascara

Effects of Mascara: हर किसी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। कहते हैं आंखें अगर खूबसूरत हों तो बाकी कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। सुंदर आंखें आकर्षण का केंद्र बन जाती है, इसके लिए आजकल महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप लुक में आंखों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। पहले लोग काजल लगाते थे लेक‍िन अब आईलाइनर और मस्कारा का इस्‍तेमाल बहुत आम हो गया है। मस्कारा लगाने से पलकें घनी और लंबी दिखती हैं।

Effects of Mascara
Mascara should not be used daily

आज के दौर में महिलाएं घर से बिना मेकअप किए बाहर निकलना पसंद ही नहीं करती हैं फिर चाहे वो केवल आई मेकअप ही क्यों ना हो। क्योंकि आंखों के मेकअप के बाद आपका पूरा लुक ही बदल जाता है, जिससे आंखें और भी खूबसूरत लगती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना मस्कारा लगाने से आंखों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको कौन से नुकसान हो सकते हैं।

Mascara Causes
Mascara daily can cause many problems

मस्कारा में ऐसे केमिकल्स मिले होते हैं जो आंखों के ल‍िए हान‍िकारक होते हैं। मस्कारा ज्‍यादा लगाने से आंखों में जलन, खुजली या लालपन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को पानी आने की भी समस्या हो सकती है।

पलकों को घना बनाने के लिए लगाया जाने वाला मस्कारा पलकें छीन भी सकता है।

eyelashes
Falling of eyelashes

कई बार वॉटर प्रूफ मस्कारा लगाने से बाद छुड़ाने से पलकें झड़ने लगती हैं। इसलिए मस्कारा का उपयोग कम से कम करें।

मस्कारा लगाने से ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, मस्कारा में मौजूद इंग्रीडिएंट्स मेइबोमियन ग्रंथियों को ब्लॉक कर देते हैं। इससे हमारी आंखें ड्राई हो जाती हैं। अगर ऐसी द‍िक्‍कतें आपको हो रही हैं तो तुरंत डॉक्‍टर से म‍िलना चाह‍िए।

Dry and lifeless eyelashes
Dry and lifeless eyelashes

मस्कारा पलकों को ड्राई कर देता है, जब यह लंबे समय तक पलकों पर लगा रहता है तो उनकी नमी खत्म हो जाती है और पलकें बेजान और रुखी हो जाती हैं। इससे उनकी नैचुरल चमक भी खो सकती है।

कई बार मस्कारा लगाने के बाद एलर्जी की समस्‍या हो सकती है। आपके आंखों के आसपास रेडनेस, सूजन या फिर दाने भी नजर आ सकते हैं।

Eye infection
Eye infection

दरअसल, मस्कारा में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स व अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपको एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा मस्‍कारा ब्रश भी इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

जो लोग लगातार मस्कारा का इस्तेमाल करते हैं, उनको देखने में भी दिक्कत आने लग सकती है।

Visual Problems
Visual Problems

कहीं गलती से अगर ये आपकी आंखों में चला जाए तो कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे आपकी आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है।

हमेशा अच्छे ब्रांड का ही मस्कारा खरीदें।
अगर मस्कारा लंबे समय से रखा है तो इस्‍तेमाल न करें।

Branded Mascara
Always buy Mascara of a good brand

एक्सपायरी डेट चेक करें।
रात को सोने से पहले मस्कारा अच्छी तरह से साफ कर लें।
क‍िसी और का मस्‍कारा न लगाएं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...