Disadvantages of Mascara
Disadvantages of Mascara

Disadvantages of Mascara: जब भी हम मेकअप करते हैं तो अपनी आंखों का खास ख्याल रखते हैं। आई मेकअप के दौरान अक्सर हम एक्सपेरिमेंटल हो जाते हैं और कई तरह के कलर्स व स्टाइल को फॉलो करते हैं। अमूमन आई मेकअप के दौरान अपनी आंखों को बेहद ही खूबसूरत दिखाने के लिए हम मस्कारा का इस्तेमाल करते हैं। इससे पलकें अधिक घनी व काली नजर आती हैं। यह एक ऐसा आई मेकअप प्रोडक्ट है, जो हम सभी की वैनिटी में होता ही है।

लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप बार-बार मस्कारा का इस्तेमाल करते हैं तो इससे ना केवल आपकी पलकें बार-बार टूटती हैं, बल्कि इससे आंखों को भी नुकसान हो सकता है। जहां तक संभव हो, आपको मस्कारा को अवॉयड करना चाहिए या फिर इसे सही तरह से अप्लाई करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि बार-बार मस्कारा लगाने से आपको क्या-क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं-

कई बार मस्कारा लगाने से आंखों में बहुत अधिक जलन हो सकती है। ऐसा खासतौर पर तब जरूर होता है, जब आप मस्कारा अपनी पलकों पर लगा रही हों और वे गलती से आंखों में चले जाएं। ऐसा होने पर ना केवल आंखों में जलन का अहसास होता है और आंखों से पानी आने लगता है, बल्कि आपको रेडनेस व खुजली भी हो सकती है।

ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता, लेकिन कुछ महिलाओं को मस्कारा लगाने के बाद एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। ऐसा होने पर आपको आंखों के आसपास रेडनेस, सूजन या फिर दाने भी नजर आ सकते हैं। जिनसे आपको परेशानी हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मस्कारा में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स व अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपको एलर्जी हो सकती है।

Disadvantages of Mascara
Disadvantages of Mascara

कई बार मस्कारा लगाने से आपको ड्राई आई सिंड्रोम की शिकायत भी हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कई बार मस्कारा में मौजूद इंग्रीडिएंट्स मेइबोमियन ग्रंथियों को ब्लॉक करके या आंख की सतह को इरिटेट करके ड्राई आई की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इस स्थिति में ना केवल आपको मस्कारा से परहेज करना चाहिए, बल्कि तुरंत आई स्पेशलिस्ट से भी संपर्क अवश्य करना चाहिए।

मस्कारा लगाते समय आपको गलती से आंखों में चोट भी लग सकती है। ऐसा अमूमन तब होता है, जब मस्कारा की छड़ी गलती से आंख में लग जाए। इससे कॉर्निया पर खरोंच या घर्षण हो सकता है। अगर आई मेकअप करते हुए आपका ध्यान कहीं और होता है तो इससे कई बार चोट बहुत अधिक भी लग जाती है।

मस्कारा लगाने का बहुत बड़ा नुकसान आपकी पलकों को उठाना पड़ सकता है। अमूमन मस्कारा लगाने के बाद जब उसे रिमूव किया जाता है तो अक्सर हम उसे जोर से रब करके हटाते हैं। ऐसे में मस्कारा तो हट जाता है, लेकिन साथ ही साथ, पलकें भी टूट जाती हैं। वहीं अगर आप तीन या चार कोट में मस्कारा लगाते हैं तो इससे पलकों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और फिर वे टूट सकती हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...