मेकअप करते हुए कुछ चीजों का होना जरूरी होता है जैसे फाउंडेशन, आई लाइनर, लिपस्टिक, ब्लश ऑन, कॉम्पेक्ट पाउडर और मस्कारा। ये सभी बहुत जरूरी आइटम हैं, इनके बिना तो मेकअप पूरा हो ही नहीं सकता। इनमें भी मस्कारा की बात करें तो ये मेकअप का बहुत जरूरी हिस्सा। इसके बिना मेकअप अधूरा ही रहता है। लेकिन ज्यादातर लड़कियों को यही लगता है कि वो मस्कारा लगा लेती हैं जबकि मस्कारा लगाने में ढेरों ऐसी गलतियां होती हैं, जिन्हें हम गलतियां मानते ही नहीं हैं। थोड़ा सा ध्यान दें तो इनको सुधार कर मेकअप को पर्फेक्ट लुक दिया जा सकता है। इन गलतियों के साथ महंगे से महंगा मस्कारा भी आपको मेकअप में 10 में 10 दिला नहीं पाएगा। इसलिए जरूरी है कि मस्कारा लगाते हुए की जाने वाली गलतियों से छुटकारा पाया जाए और मेकअप के बेस्ट लुक के साथ सुंदर आंखें भी पाईं जाएं। चलिए इन बहुत आसान से टिप्स को जान लेते हैं-

नीचे पहले-
ज्यादातर बार हम लोग मस्कारा ऊपर की पलकों में पहले लगा लेते हैं। फिर जब नीचे की पलकों पर मस्कारा लगाने की बारी आती है तो ऊपर वाला मस्कारा बिगड़ जाता है। या फिर इधर-उधर लगा जाता है। इसलिए हमेशा मस्कारा पहले नीचे की पलकों पर लगाइए। इससे ऊपर की पलकों वाला मस्कारा बिगड़ेगा नहीं।
बार-बार-
मस्कारा लगाने की शुरुआत करते हुए अक्सर लड़कियां इसकी बोतल को हिलाती रहती हैं। इसके बाद वो ब्रश को अंदर-बाहर खूब करती हैं। उन्हें लगता है, इस तरह से ब्रश में अच्छे से मस्कारा लग जाता है। लेकिन इसका एक नुकसान होता है। ऐसा करने से मस्कारा सूखता जल्दी है। इसलिए ऐसा न करें। बोतल हिलाने भर से ब्रश में अच्छे से मस्कारा लग जाता है।

पहले कर्ल-
आमतौर पर मस्कारा लगाने के बाद लड़कियां इन्हें कर्ल करना भी पसंद करती हैं। लेकिन ऐसा मस्कारा लगाने के बाद करती हैं, जो गलत है। इससे मस्कारा में दाने जैसे दिख सकते हैं या फिर पलकें टूट भी सकती हैं, इनको नुकसान हो सकता है। इसलिए हमेशा मस्कारा फ्री पलकों को ही कर्ल करें।
पलकों पर न चिपके-
मस्कारा पलकों पर चिपकने की दिक्कत अक्सर ही होती है। ये बहुत अजीब सा लुक देता है। ये इसलिए हो सकता है क्योंकि मस्कारा ब्रश में इसकी मात्रा ज्यादा होती है। मात्रा ज्यादा होने से ये पलकों पर चिपके होने का लुक देता है। इसलिए ब्रश से मस्कारा कम कर लें। इसके अलावा एक कारण ये भी हो सकता है कि मस्कारा बहुत पुराना हो चुका हो। याद रखिए मस्कारा सिर्फ 4 या 5 महीने से ज्यादा नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद इसकी क्वालिटी खराब हो जाता है। इसलिए इतने समय के बाद मस्कारा को बदल दें।

मस्कारा फैलना-
अक्सर मस्कारा फैल जाता है। इस वजह से पहले से किया हुआ मेकअप खराब हो जाता है। फिर कई बार पूरा मेकअप दोबारा करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि मस्कारा लगाते हुए आंखों के आसपास चम्मच का इस्तेमाल करें। इससे मस्कारा इधर-उधर फैलेगा नहीं।
ये भी पढ़ें-
