घर पर आसानी से बना सकते हैं जेल आईलाइनर, जानिए विधि: Homemade Gel Eyeliner
Homemade Gel Eyeliner

घर पर बनाएं आईलाइनर जेल

Gel Eyeliner Recipe : स्मोकी आई हो या फिर आंखों में काजल, दोनों ही तरह से आप जेल आईलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर जेल आई लाइनर बनाने की विधि?

Homemade Gel Eyeliner: महिलाओं के मेकअप किट में कई तरह के प्रोडक्ट्स होते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा आंखों से जुड़े प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं। आई मेकअप की बात करें, तो इसमें कई तरह के आई लाइनर, काजल, मस्कारा जैसी चीजें शामिल होती हैं। आज के समय में कई लड़कियां अपनी आंखों पर आई लाइनर लगाना पसंद करती हैं। मार्केट में कई तरह के कलरफुल लाइनर और क्वालिटी के लाइनर खरीदे जा सकते हैं। इन आई लाइनर्स को लगाकार लुक काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।

आज के समय में जेल आईलाइनर का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है, क्योंकि इसे आप दो तरह से लगा सकते हैं, जिसमें आई लाइनर और काजल की तरह यूज हो सकता है। साथ ही इसे लगाना भी बहुत ही आसान होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेल आईलाइनर को घर पर भी तैयार किया जा सकता है। जी हां, इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं घर पर जेल आईलाइनर कैसे बनाएं?

घर पर कैसे बनाएं जेल आई लाइनर?

  • कंटेनर – एक छोटे से आकार का
  • नारियल का तेल – 2 से 3 बूंदें
  • आई प्राइमर – 2 से 4 बूंदें

विधि

  • एक खाली कंटेनर लें। इस कंटेनर में प्राइमर डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • बीच में नारियल तेल की कुछ बूदों को डालें और फिर दोबारा से अच्छे से मिक्स करें।
  • सभी चीजों को तबतक मिक्स करना है, तबतक यह जेल न बन जाए।
  • अब आप इसमें अपने हिसाब से कुछ कलर भी एड कर सकते हैं।
  • लीजिए आपका जेल आईलाइनर तैयार है। अब आप इसे अपने हिसाब से कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Homemade Gel Eyeliner
Gel Eyeliner

कैसे लगाएं जेल आईलाइनर?

आंखों में जेल आई लाइनर आप दो तरह से लगा सकती हैं। यदि आप अपने आंखों को स्मोकी लुक देना चाहती हैं, तो इसे होममेड आईलाइनर जेल को अपनी आंखों के ऊपर लगाएं, इसके बाद इसे स्मज ब्रश की मदद से लिड तक फैलाएं। आप चाहें तो इसपर थोड़ा सा ग्लिटर डाल सकती हैं। इससे आपका लुक काफी बेहतर नजर आएगा।

वहीं, अगर आपको अपनी आंखों में काजल लगाना पसंद हैं, तो आप इस जेल आईलाइनर का प्रयोग काजल की तरह कर सकती हैं। गर्मियों और उमस भरे मौसम के लिए इससे काजल लगाना बेस्ट रहेगा। जेल आई लाइनर से काजल लगाने से यह पसीने की वजह से स्मज भी नहीं होंगे। साथ ही इससे आपकी आंखें डार्क और अधिक हाईलाइट करेंगी।

Homemade Gel Eyeliner
Homemade Gel Eyeliner Tips

अगर आप बाजार में जाकर महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीद रही हैं, तो आपके लिए यह आईलाइनर सबसे बेस्ट विकल्प हो सकता है। अच्छी बात यह है कि इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता है। साथ ही ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते हैं। साथ ही आप अपनी स्किन के हिसाब से इसे घर पर आसानी से तैयार भी कर सकती हैं।