कई लोग चेहरे पर मुंहासों और पिंपल की समस्या से परेशान रहते हैं और कई बार ये पिंपल चेहरे पर अपना निशान तक छोड़ देते हैं। अगर आप भी इन परेशानियों से दो-चार हो रही हैं तो एक बार अपनी रोज़ाना की आदतों पर गौर करें आपको ज़रूर आपकी इन समस्यों का हल मिल जायेगा। तो आइए जानते हैं खाने की जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनकी वजह से ज़्यादा मुंहासे होते हैं..

तेल-घी

रोजाना के खाने में तेल या घी की मात्रा ज्यादा लेने से भी हमेशा मुंहासों की परेशानी होती है। साथ ही मक्खन ज़्यादा खाने से भी मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है।

डेयरी प्रॉडक्ट

डेयरी प्रॉडक्ट का अपनी डाइट में संतुलन बनाकर चलना बहुत जरुरी है लेकिन डाइट में इनकी मात्रा ज्यादा होने पर मुंहासों की समस्या होने लगती है। इसलिए इतना हो सके मक्खन, घी, दही या मठ्ठे का सेवन करने से बचें।

नॉन वेज

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि नॉन वेज में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है लेकिन ज्यादा नॉन वेज खाने से शरीर का ताप बढ़ जाता है, जिससे पेट साफ नहीं होता और मुंहासों हो जाते हैं।

तम्बाकू और सिगरेट

तम्बाकू का सीधे सेवन या सिगरेट-बीड़ी पीने से सेहत के साथ त्वचा सम्बंधित कई रोग हो सकते हैं। इससे आपको बचकर रहना चाहिए और इसे जल्द-से-जल्द छोड़ने का प्रयास करना चाहिए।  

जंक फूड

रोजाना जंक फूड खाने से न सिर्फ आपका वजन बढ़ता है बल्कि इससे आपको मुंहासों की समस्या से भी जूझना पड़ता है। ऑयली होने के कारण जंक फूड से सबसे ज़्यादा मुंहासे और पिम्पल होते हैं।