बाल व्यक्तित्व की पहचान होते हैं। व्यक्ति के विचार, उसकी जीवनशैली की बहुत सी बातें, बालों को देखकर बताई जा सकती हैं। विविध परीक्षणों में भी व्यक्तित्व की जांच के लिए बालों पर काफी अध्ययन किया गया है। आइए जानते हैं, बालों के प्रकार के अनुसार युवतियों का व्यक्तित्व-
लंबे बाल

लंबे बालों वाली लड़कियां यथार्थ की जमीन पर जीती हैं। कल्पनाओं की दुनिया में यह तभी बैठती है, जब उनका कोई ठोस परिणाम सामने आने की संभावना हो।ये बगैर घोषणाओं के काम करती हैं। ‘बातें कम काम ज्यादा ‘, यह इनके जीवन का मूलमंत्र होता है। परिस्थितियों पर विचार करके बोलना इन्हें अच्छा लगता है। पैसे की कीमत यह भली प्रकार जानती हैं। इन्हें बड़ी किफायत से चीजों को संभाल कर रखना आता है। साथ ही लंबे बालों वाली लड़कियां व्यवहारिक भी होती हैं।
घुंघराले बाल

घुंघराले बालों वाली लड़कियां कलाकार होती हैं .साहित्य और संगीत से इन्हें बहुत ज्यादा लगाव होता है। ऐसी लड़कियां अधिकतर कल्पनाओं के समंदर में गोते लगाती रहती हैं। इन्हें मेहमान नवाजी का खास शौक होता है। इनमें बाकी लोगों से कम दूरदर्शिता पाई जाती है। किस्मत के मामले में यह दो नंबर आगे रहती हैं। ऐसी युवतिया ‘जियो और जीने दो’, के सिद्धांतों पर भरोसा करती हैं।
पतले और कम बाल

पतले व कम बाल वाली लड़कियों को मेहनत और ईमानदारी की रोटी पर भरोसा होता है लेकिन ऐसी महिलाएं एवं युवतियां औरों की अपेक्षा जानें क्या कहते हैं आपके बाल होती हैं। यह मुखर नहीं होती। इनका मूल मंत्र है,’ जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया ‘,जो खो गया उनको यह भुलाती जाती हैं। ऐसी लड़कियां बहुत सारे राज अपने सीने में दफन कर लेती हैं। प्यार में अक्सर ये धोखा खाती हैं। स्वभाव से बहुत शर्मीली होती हैं। इनका जीवन बहुत ही शांति से बीतता है।
छोटे बाल

छोटे बालों वाली लड़कियां बहुत मेहनती होती हैं। प्रबल अनुशासन में रहना इनकी आदत होती है। प्यार और नफरत इन के भीतर हमेशा विद्यमान रहते हैं। उनका व्यक्तित्व कई बार दोहरा नजर आता है। ऐसी लड़कियां पैसा भी खर्च करती हैं; पर कई बार बिल्कुल भी खर्च नहीं करती। ऐसी लड़कियां धोखेबाज नहीं होती हैं। कई बार इनकी सपाटबयानी को दूसरों के सामने घमंडी साबित करती है .यह थोड़ी स्वार्थी और महत्वाकांक्षी होती हैं। यह अपने हित के लिए ज्यादा ही व्याकुल रहती हैं। महफ़िल में बहुत पसंद आती है, ऐसी लड़कियां मित्रों के मामले में सिलेक्टिव होती हैं।
मल्टी कलर

दो तीन रंगों में कलर किए हुए बाल या तो प्रिंटेड हेयर वाली लड़कियां दूसरों की परवाह नहीं करती कि इनके बारे में कैसा सोचते हैं। ऐसी लड़कियां परंपराओं को तोड़ने वाली ,जवा दिल, हंसमुख और एडवेंचर की शौकीन होती हैं।
ग्रे बाल

अक्सर लड़कियां अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए ढेरों जतन करती हैं लेकिन कुछ लड़कियां अपनी उम्र के साथ सफेद हुए बालों को उसी प्रकार रखती हैं। ऐसी लड़कियां जैसी है वैसी ही देखना चाहती हैं और अपने सौंदर्य के प्रति इनकी अपनी राय होती है। प्राकृतिक चीजों से इन्हें बहुत लगाव होता है।
