Gobi 65 बनाने की विधि क्या है
रेस्टोरेंट स्टाइल में Gobi 65 रेसिपी घर पर ऐसे बना सकते हैं।
Gobi 65 recipe: मसालेदार और कुरकुरी रेसिपी है जो की एक फ्राइड गोभी ऐपटाइज़र या स्नैक है जो हर किसी को पसंद आती है। यह पॉपुलर साउथ इंडियन चिकन 65 से प्रेरित फ्राइड स्नैक्स है। रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाए जाने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है। गोभी 65 खाने में थोड़ी स्पाइसी होती है। इसे दही, मैदा और मसाले मिलाकर मैरीनेट करने के बाद डीप फ्राई किया जाता है। क्रिस्पी गोभी 65 को टमैटो कैचप, रेड चिली सॉस या चटनी के साथ सर्व की जा सकती है। यहां गोभी 65 रेसिपी दी जा रही है जिसे गैस पर फ्राई किया जा सकता है या फिर ओवन में भी बनाया जा सकता है।
गोभी 65 रेसिपी
सामग्री
गोभी (मध्यम आकार की) – 1
कॉर्नफ्लोर – 2 टेबल स्पून
नीबू का रस – 1/2 टेबल स्पून
दही – 100 मिली
मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 टेबल स्पून
गर्म मसाला पाउडर – 1 टेबल स्पून
तेल आवश्यतानुसार
स्वादानुसार नमक
नारंगी फूड कलर – चुटकी भर
विधि
गोभी 65 बनाने के लिए सबसे पहले गोभी के टुकड़े कर लें। इन्हें अच्छे से धो लें और फिर एक बर्तन में पानी डालकर गोभी के फूलों को डाल दें और हल्का-सा उबाल लें।
इसके बाद गोभी के टुकड़ों को पानी से निकाल कर अलग रख दें।
एक बाउल में अब दही लेंगे। अब बैटर बनाएंगे। दही में अब अदरक-लहसुन का पेस्ट, गर्म मसाला पाउडर, काली मिर्च पाउडर, मिर्च पाउडर, नीबू का रस, ऑरेंज फूड कलर और नमक डालें। अब इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह बैटर ज्यादा गाढ़ा न हो।
उबली हुई गोभी के टुकड़ों को इस बैटर में अच्छी तरह से कवर करें और पंद्रह मिनट के लिए अलग रख दें। पंद्रह मिनट बाद इसे निकाल कर अलग प्लेट में रख लें।
अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर मध्यम आंच पर गर्म होने दें। कड़ाही के गर्म होने पर उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। तेल गर्म होने पर इसमें बैटर में कवर किए हुए फूल गोभी के टुकड़ों को डालें और फ्राई करें।
जब फूल गोभी के टुकड़े दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए तो इसे कड़ाही से निकाल लें। ड्राई गोभी 65 तैयार है। इस डिश को हरे धनिये से गार्निश करें और नीबू निचोड़ कर इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।
ओवन में बनाने के लिए ये स्टेप अपनाएं
गैस की बजाए ओवन में गोभी 65 बनाने के लिए बैटर में गोभी के टुकडों को डूबाकर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
अब बेकिंग प्लेट में 1 टीस्पून तेल फैला दें और उसमें गोभी के टुकडों को रख दें।
ओवन को 200 डिग्री सेल्सियर पर प्री हीट कर लें और बेकिंग प्लेट को अंदर रख के 15-20 मिनट तक पकाएं। 10 मिनट के बाद एक बार गोभी के टुकड़ों को पलट दे, जिससे वो दोनों तरफ से पक जाए।
पकने के बाद ओवन से निकाल के गर्मा-गर्म सर्व करें।
