Beauty Secrets
Beauty Secrets Tips

Beauty Secrets: बढ़ती उम्र के बाद भी खुद को जवां दिखाना इतना मुश्किल भी नहीं है जितना आप इसे समझती हैं। हमारे पास ऐसे सीक्रेट हैं, जिनकी मदद से आप कम-से-कम 10 साल पहले वाली खूबसूरती फिर से पा सकती हैं।

ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं, कि वो अपनी बढ़ती हुई उम्र को अपनी मु_ी में कर सकें। वो चाहती हैं, कि उनकी उम्र चाहे कितनी ही ज्यादा क्यों ना हो जाए लेकिन वो हमेशा जवां दिखें। हालांकि आजकल ये भी कोई बड़ी समस्या नहीं है। बस थोड़े से पैसे खर्च कर आप इंजेक्शन का सहारा ले सकती हैं। लेकिन ये पूरी तरह सुरक्षित है, इसकी गारंटी हम नहीं ले सकते। इसलिए अगर आप इस सुझाव को नजरअंदाज करें तो ही बेहतर है। अब सवाल ये उठता है कि इसका दूसरा सस्ता और टिकाऊ विकल्प क्या है? तो आपको इसकी चिंता भी करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको आपकी जवां, खूबसूरत और एंटी-एजिंग स्किन से जुड़े ऐसे सीक्रेट के बारे में बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे-

1 सबसे पहले प्राइमर

बेसिक से बेसिक मेकअप में प्राइमर का इस्तेमाल आम है। इसकी कई खूबियां हैं। इसे लगाने से महीन रेखाएं और ओपन पोर्स को छिपाने में मदद मिलती है। आप प्राइमर का इस्तेमाल सिलिकॉन बेस वाला करें तो बेहतर होगा।

2 थिक फाउंडेशन करें नजरअंदाज

फाउंडेशन स्किन को स्मूथ बनाने में मदद करता है। इससे झाइयां, धब्बे जैसी समस्याओं को छिपाने में मदद मिलती है। आपको इसे कितनी मात्रा में लगाना है ये आप पर ही निर्भर करता है। आप फाउंडेशन लगाएं लेकिन थिक नहीं। फाउंडेशन को जितने अच्छे से ब्लेंड करेंगी आपको उतना ही फाइन फिनिश मिलेगा।

3 आंखों के लिए क्या सही

Beauty Secrets

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है। तब हमें चश्मे की जरूरत पड़ने लगती है। ऐसे में जब भी आप आंखों में मेकअप करें तो आई शैडो, मस्कारा, आईलाइनर के साथ आइब्रो फिलर का ख्याल रखें। साथ ही चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस का चयन करें। चाहें तो आप किसी सलाहकार की मदद भी ले सकती हैं।

4 आंखों को बनाएं पॉप

उम्र के साथ-साथ आंखों के आसपास की स्किन भी लटकने लगती है, जिससे आइब्रो सहित पलके भद्दी दिखने लगती हैं। आप इन्हें छिपाने के लिए ऐसे रंग का आईलाइनर लगाएं, जिससे आंखें पॉप नजर आएं। आप आईशैडो के सॉफ्ट रंग का ही चयन करें। कोशिश करें आंखों पर कम प्रोडक्ट ही लगाएं, ताकि आंखों की वजह से बुढ़ापा नजर न आए।

यह भी पढ़ें –सौंदर्य की देखभाल के लिए प्राकृतिक उपचार

5 आइब्रो पर भी दें ध्यान

जब उम्र बढ़ती है तो आइब्रो पतली और भूरे रंग की हो जाती है। ऐसे में आपको अपनी आइब्रो को ऐसे फ्रेमम करना चाहिए जिससे वो नेचुरल दिखे। आप आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें और उसके ऊपर आइब्रो पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें। आप ज्यादा गहरे रंगों का इस्तेमाल न करें। इससे आइब्रो बनावटी नजर आएंगी।

6 ब्लीड न हो लिपस्टिक

Beauty Secrets

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की रेखाएं विकसित होती हैं, जो समान्य है। कभी-कभी लिपस्टिक इन रेखाओं में बहने सी लगती हैं। आप कुछ खास टिप्स की मदद से अपनी लिपस्टिक को सही जगह टिका सकती हैं। आप सबसे पहले अपने होठों में लिपस्टिक लगाने से पहले मॉइश्चराइजर लगाएं। फिर स्पंज की मदद से एप्लीकेटर लगाएं। आप एक अच्छे लिपलाइनर का इस्तेमाल भी करें। लिपस्टिक लगाने के बाद होठों में पाउडर लगा लें। इससे लिपस्टिक ब्लीड नहीं होगी।

7 पाउट को करें प्लम्प अप

ज्यादा उम्र में होठ पतले होने लगते हैं। आप उन्हें छोटा और भरा हुआ दिखाने के लिए फाउंडेशन लगाने के बाद ही लिप्स में लिपस्टिक लगाएं। आप नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें, जिससे आप जवान दिखेंगी। साथ ही होठ भी भरे हुए दिखाई देंगे।

8 लिप्स को रखें हाइड्रेट

उम्र कोई भी हो, होठों से जुड़ी समस्याएं हर किसी को झेलनी पड़ती हैं। फटे होठों को ठीक करने के लिए पेट्रोलियम जेल, विटामिन-ई, शिया बटर का रोजाना इस्तेमाल करें। अगर बाहर निकल रही हैं तो चेहरे के साथ होठों में भी सनस्क्रीन लगाएं।

9 दांतों को रखें सफेद

जवां दिखने की ख्वाहिश में मेकअप से हटकर अपने दांतों को कभी ना भूलें। कॉफी, चाय, कोला और वाइन दांतों को पीला कर देते हैं। इससे बचने के लिए व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। इससे दांतों में ब्लीच होती है और वो सफेद होते हैं। आप चाहें तो अच्छे डेंटिस्ट की भी मदद ले सकते हैं।

10 आंखों का रखें ध्यान

आंखें चेहरे की खूबसूरती होती हैं। आंखों में सूजन या ब्लैक सर्कल आपको आपकी उम्र से बड़ा दिखा सकते हैं। इसके लिए आप पर्याप्त नींद लें और ढेर सारा पानी पीएं। अगर आपको एलर्जी है तो घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकती हैं।

11 ना हो डार्क सर्कल

Beauty Secrets

अगर आप पर्याप्त नींद लेती हैं तो डार्क सर्कल की समस्या से बच सकती हैं। कुछ महिलाओं को स्किन में रंजकता की समस्या होती है, जिसकी वजह से आंखों के नीचे की स्किन आस-पास की स्किन के रंग से कुछ गहरी नजर आ सकती है। डार्क सर्कल को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। कंसीलर का शेड अपनी स्किन से हल्का चुनें और कोशिश करें की उसका रंग पीला हो, ताकि बेहतर रिजल्ट निकलकर सामने आए।

12 बालों को सही से करें स्टाइल

Beauty Secrets

बढ़ती उम्र के साथ बालों का पतला होना आम समस्या है। अपने बालों को बाउंसी और घना लुक देने के लिए बड़े बैलर ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे आपको अपने बालों में स्टाइल सेट करने में मदद मिलती है। बालों में वोल्यूम दिखाने के लिए हॉट रोलर्स लगा सकती हैं। इसके अलावा बालों की उचित देखभाल पर भी ध्यान दें।

इन बातों का ख्याल भी रखें

  • अगर झुर्रियों की समस्या है तो इनसे लड़ने के लिए रेटिनोइड्स का प्रयोग करें।
  • पैरों को सा$फ रखने के लिए समय-समय पर पैडीक्योर करवाएं।
  • आप अपने एंटी एजिंग रूटीन में एंटीऑक्सीडेंट युक्त चीजें शामिल करें।
  • अपने आहार में हेल्दी फैट की चीजें शामिल करें।
  • अगर धूम्रपान करती हैं, तो तुरंत इससे दूरी बना लें।

खुद को जवां दिखाना इतना मुश्किल भी नहीं है जितना आप समझती हैं। अगर आप भी अपनी उम्र की उस दहलीज में हैं, जहां से खुद को 10 साल पीछे दिखाना चाहती हैं तो आप हमारी बताई हुई टिप्स को जरूर आजमाएं। इन टिप्स से आपको काफी मदद मिलेगी।

Leave a comment