Indian women in pastel floral indo-western outfits walking in Paris Fashion Week style
Indian women in pastel floral indo-western outfits walking in Paris Fashion Week style

Overview: पेरिस फैशन वीक में देसी जलवा, समर में ट्रेंड करेंगे पेस्टल और फ्लोरल

पेरिस फैशन वीक में W for Woman के समर कलेक्शन ने बटोरी सुर्खियां। जानें कैसे पेस्टल, फ्लोरल और इंडो-वेस्टर्न स्टाइल इस गर्मी बनेंगे ट्रेंड।

Paris Fashion Week 2026: कपड़े सिर्फ शरीर को ढकने का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारी पर्सनैलिटी और मूड को भी दर्शाता है। अक्सर हम सभी फैशन वीक के जरिए लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में जानते हैं और उसे फॉलो करते हैं। ऐसे में पेरिस फैशन वीक को किस तरह मिस किया जा सकता है। यह दुनिया का वो मंच है, जहां हर कोई अपनी छाप छोड़ना चाहता है।

हाल ही में पेरिस फैशन वीक में भारत के मशहूर फैशन ब्रांड डब्ल्यू फॉर वुमन ने अपने स्प्रिंग समर 2026 कलेक्शन से ऐसा मैजिक दिखाया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें कि डब्ल्यू फॉर वुमन आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड का हिस्सा है। तो चलिए जानते हैं इस कलेक्शन में क्या था खास और किस तरह आप भी अपने समर वार्डरोब को आसानी से अपडेट कर सकती हैं-

Indian woman wearing elegant indo western fusion outfit with embroidery
The Indo-Western touch made the collection special.

इस कलेक्शन की एक खास बात रही ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स। जी हां, इस कलेक्शन का इंडो-वेस्टर्न टच हर किसी को बेहद पसंद आया। इसमें एम्ब्रायडरी और क्राफ्ट्स जैसे पारंपरिक एलिमेंट्स को मॉडर्न स्टाइल में पेश किया गया है। इस तरह आप अपने लुक में ट्रेडिशनल फील को एक नए अंदाज में कैरी कर सकती हैं।

Indian woman in pastel colored outfit with soft and elegant summer style
pastel colored outfit with soft and elegant summer style

इस स्प्रिंग समर कलेक्शन में पेस्टल शेड्स को खासतौर पर शामिल किया गया। हल्के गुलाबी, पीच, मिंट ग्रीन और क्रीम जैसे रंग न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि गर्मियों के लिए भी एकदम परफेक्ट हैं। ये रंग आपको एक फ्रेश और क्लासी लुक देते हैं। इस गर्मी आप एक सॉफ्ट और एलीगेंट टच के लिए इन रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Indian woman wearing floral print dress enjoying summer outdoors
floral print dress enjoying summer outdoors

इस कलेक्शन में फ्लोरल प्रिंट्स ने कपड़ों में एक समर वाइब शामिल की। छोटे-छोटे फूलों से लेकर बड़े बोल्ड प्रिंट्स तक, हर आउटफिट में समर का फील साफ दिखता है। ये प्रिंट्स खासकर छुट्टियों, ब्रंच या कैजुअल आउटिंग के लिए बेस्ट हैं।

इस स्प्रिंग और समर कलेक्शन की खास बात रही फ्लोइंग ड्रेसेस और ढीले-ढाले सिल्हूट्स। ये आउटफिट आराम और स्टाइल का एक गजब कॉम्निबेशन है। चूंकि गर्मी में हम सभी हल्के फैब्रिक और एयरि डिजाइन पहनना पसंद करते हैं तो ऐसे में यह लेटेस्ट कलेक्शन गर्मियों में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

Indian women showcasing outfits for festive, casual and vacation occasions
Outfits for festive, casual and vacation occasions

इस कलेक्शन में हर खास मौके का विशेष तौर पर ख्याल रखा गया है, फिर चाहे शादी हो या कोई त्योहार या फिर कोई कैजुअल डे, यह कलेक्शन आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करता। जहां हल्के और सॉफ्ट लुक के लिए पेस्टल ड्रेसेस पहनी जा सकती हैं। वहीं, फेस्टिव मूड के लिए एम्ब्रायडरी आउटफिट्स एकदम बेहतर है। इसी तरह, केजुअल डे या छुट्टियों के लिए फ्लोरल और रिलैक्स्ड स्टाइल कैरी करें।

Subscribe GL

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...