Place the malpua on a serving plate, pour thick rabri over it, garnish with dry fruits, and serve for Holi.
Place the malpua on a serving plate, pour thick rabri over it, garnish with dry fruits, and serve for Holi.

Summary: रंगों के त्योहार होली पर ट्राई करें शाही रबड़ी मालपुआ, स्वाद रहेगा यादगार

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ मिठास का भी होता है और इस खास मौके पर अगर घर में शाही रबड़ी मालपुआ बन जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है।

Rabdi Malpua Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट मिठाइयों के बिना अधूरा लगता है। इस खास मौके पर अगर घर में रबड़ी मालपुआ बन जाए तो माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है। हल्का कुरकुरा और नरम मालपुआ जब गाढ़ी, ठंडी रबड़ी के साथ परोसा जाता है, तो इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसकी खुशबू और मिठास बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल जीत लेती है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा झंझट नहीं करना पड़ता। आप आसान तरीके से घर पर ही हलवाई जैसा शाही रबड़ी मालपुआ तैयार कर सकते हैं और अपने होली के त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।

Place the malpua on a serving plate, pour thick rabri over it, garnish with dry fruits, and serve for Holi.

Rabdi Malpua

रबड़ी मालपुआ एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है, जिसे खासतौर पर त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है। इसमें मैदा, दूध और सौंफ से बने नरम मालपुओं को घी में तलकर चाशनी में डुबोया जाता है और ऊपर से गाढ़ी रबड़ी डाली जाती है। रबड़ी की मलाईदार परत और मालपुए की मिठास मिलकर इसका स्वाद और भी खास बना देती है। यह मिठाई उत्तर भारत और राजस्थान में बहुत लोकप्रिय है और डेज़र्ट के रूप में खूब पसंद की जाती है।
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Course: Dessert / Sweet Dish
Cuisine: Indian
Calories: 350

Ingredients
  

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप मावा
  • 2 कप चीनी रबड़ी और चाशनी के लिए
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • ड्राई फ्रूट्स (बादाम-पिस्ता)
  • घी तलने के लिए

Method
 

स्टेप 1: दूध उबालें
  1. एक भारी तले की कढ़ाही में फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें और चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे।
    Boil full-cream milk in a heavy-bottomed pan over medium heat, stirring continuously to prevent it from sticking to the bottom.
स्टेप 2: रबड़ी तैयार करें
  1. दूध आधा रह जाए तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं और ठंडा होने के लिए रख दें।
    When the milk reduces to half, add sugar, cardamom powder, and chopped dry fruits; cook on low heat until thick and set aside to cool.
स्टेप 3: बैटर तैयार करें
  1. एक बाउल में मैदा, सूजी और मावा डालें। अब दूध डालते हुए स्मूद बैटर बनाएं और 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
    In a bowl, mix flour, semolina, and khoya, then add milk gradually to make a smooth batter and rest it for 10–15 minutes.
स्टेप 4: चाशनी बनाएं
  1. एक पैन में चीनी और पानी उबालें। चीनी घुलने पर इलायची पाउडर और केसर डालकर हल्की एक तार की चाशनी तैयार करें।
    Prepare sugar syrup by boiling sugar and water in a pan; add cardamom powder and saffron to make a light one-string consistency.
स्टेप 5: घी गरम करें
  1. कढ़ाही में मालपुआ तलने के लिए घी गरम करें। आंच मध्यम से धीमी रखें ताकि मालपुआ अच्छे से पकें।
    Heat ghee in a deep pan on medium-low flame for frying the malpua.
स्टेप 6: मालपुआ तलें
  1. गरम घी में एक कलछी बैटर डालें। इसे दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक तल लें।
    Pour a ladleful of batter into the hot ghee and fry until golden brown and slightly crisp on both sides.
स्टेप 7: चाशनी में डुबोएं
  1. तले हुए गरमा-गरम मालपुआ को तुरंत चाशनी में डालें और 1–2 मिनट तक रहने दें।
    Soak the hot fried malpua in the sugar syrup for 1–2 minutes so it absorbs the sweetness.
स्टेप 8: रबड़ी के साथ सर्व करें
  1. सर्विंग प्लेट में मालपुआ रखें, ऊपर से गाढ़ी रबड़ी डालें और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर होली पर सर्व करें।
    Place the malpua on a serving plate, pour thick rabri over it, garnish with dry fruits, and serve for Holi.

Notes

कुछ अतिरिक्त टिप्स
  • बैटर हमेशा स्मूद और मीडियम कंसिस्टेंसी का बनाएं। ज्यादा पतला होगा तो मालपुआ फैलेगा नहीं और ज्यादा गाढ़ा होगा तो सॉफ्ट नहीं बनेगा।
  • बैटर को कम से कम 10–15 मिनट जरूर रेस्ट दें, इससे मालपुआ अंदर से नरम बनता है।
  • मालपुआ हमेशा धीमी से मध्यम आंच पर तलें, तेज आंच पर तलने से बाहर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा रह जाएगा।
    तलने के लिए घी का इस्तेमाल करें, इससे हलवाई जैसा स्वाद आता है।
  • चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी न बनाएं, हल्की एक तार की चाशनी सही रहती है ताकि मालपुआ अच्छी तरह मिठास सोख ले।
  • गरमा-गरम मालपुआ को ही चाशनी में डालें, ठंडा होने पर वह चाशनी नहीं सोखेगा।
  • रबड़ी को धीमी आंच पर पकाएं और बार-बार चलाते रहें, इससे वह क्रीमी और गाढ़ी बनेगी।
  • सर्व करते समय रबड़ी ठंडी और मालपुआ हल्का गरम रखें, इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...