Summary: रंगों के त्योहार होली पर ट्राई करें शाही रबड़ी मालपुआ, स्वाद रहेगा यादगार
होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ मिठास का भी होता है और इस खास मौके पर अगर घर में शाही रबड़ी मालपुआ बन जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है।
Rabdi Malpua Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट मिठाइयों के बिना अधूरा लगता है। इस खास मौके पर अगर घर में रबड़ी मालपुआ बन जाए तो माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है। हल्का कुरकुरा और नरम मालपुआ जब गाढ़ी, ठंडी रबड़ी के साथ परोसा जाता है, तो इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसकी खुशबू और मिठास बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल जीत लेती है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा झंझट नहीं करना पड़ता। आप आसान तरीके से घर पर ही हलवाई जैसा शाही रबड़ी मालपुआ तैयार कर सकते हैं और अपने होली के त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।

Rabdi Malpua
Ingredients
Method
- एक भारी तले की कढ़ाही में फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें और चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे।

- दूध आधा रह जाए तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं और ठंडा होने के लिए रख दें।

- एक बाउल में मैदा, सूजी और मावा डालें। अब दूध डालते हुए स्मूद बैटर बनाएं और 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

- एक पैन में चीनी और पानी उबालें। चीनी घुलने पर इलायची पाउडर और केसर डालकर हल्की एक तार की चाशनी तैयार करें।

- कढ़ाही में मालपुआ तलने के लिए घी गरम करें। आंच मध्यम से धीमी रखें ताकि मालपुआ अच्छे से पकें।

- गरम घी में एक कलछी बैटर डालें। इसे दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक तल लें।

- तले हुए गरमा-गरम मालपुआ को तुरंत चाशनी में डालें और 1–2 मिनट तक रहने दें।

- सर्विंग प्लेट में मालपुआ रखें, ऊपर से गाढ़ी रबड़ी डालें और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर होली पर सर्व करें।

Notes
- बैटर हमेशा स्मूद और मीडियम कंसिस्टेंसी का बनाएं। ज्यादा पतला होगा तो मालपुआ फैलेगा नहीं और ज्यादा गाढ़ा होगा तो सॉफ्ट नहीं बनेगा।
- बैटर को कम से कम 10–15 मिनट जरूर रेस्ट दें, इससे मालपुआ अंदर से नरम बनता है।
- मालपुआ हमेशा धीमी से मध्यम आंच पर तलें, तेज आंच पर तलने से बाहर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा रह जाएगा।
तलने के लिए घी का इस्तेमाल करें, इससे हलवाई जैसा स्वाद आता है। - चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी न बनाएं, हल्की एक तार की चाशनी सही रहती है ताकि मालपुआ अच्छी तरह मिठास सोख ले।
- गरमा-गरम मालपुआ को ही चाशनी में डालें, ठंडा होने पर वह चाशनी नहीं सोखेगा।
- रबड़ी को धीमी आंच पर पकाएं और बार-बार चलाते रहें, इससे वह क्रीमी और गाढ़ी बनेगी।
- सर्व करते समय रबड़ी ठंडी और मालपुआ हल्का गरम रखें, इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।








