A romantic indoor setting featuring a couple partially obscured by a bouquet of red roses. Above them, a large cluster of red and rose-gold heart-shaped foil balloons floats against a wall decorated with glowing string lights and potted plants.

Summary: कम खर्च में वैलेंटाइन डे पर घर सजाने के 10 आइडियाज:

वैलेंटाइन डे पर अपने घर को खास और रोमांटिक बनाने के लिए बड़े खर्चे की जरूरत नहीं। ये 9 आसान और क्रिएटिव तरीके अपनाकर आप कम बजट में भी अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।

Valentine’s Day Decoration Ideas: वैलेंटाइन डे हर किसी के लिए एक बहुत ही खास और यादगार दिन होता है, जब हम अपने दिल की बात को अपने पार्टनर के सामने खूबसूरती और प्यार के साथ जाहिर करना चाहते हैं। इस दिन की खासियत यही होती है कि हम अपने रिश्ते को एक नया रंग देना चाहते हैं। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके लिए महंगी सजावट, भारी-भरकम फूलों या भड़कीले गिफ्ट्स की जरूरत होती है, जो बजट पर भारी पड़ सकते हैं। हालांकि, असली प्यार महंगी चीज़ों से नहीं बल्कि छोटी-छोटी बातों और सिंपल सजावट से पूरी होती है। कम बजट में भी आप अपने घर को इस तरह सजाकर एक रोमांटिक, सुकून भरा और यादगार माहौल तैयार कर सकते हैं, जो आपके पार्टनर के दिल को छू जाए। तो चलिए जानते हैं बेहतरीन डेकोर आइडियाज।

लकड़ी के छोटे दिल के आकार के ऑर्नामेंट्स आसानी से बाजार में मिल जाते हैं, या आप खुद भी इन्हें घर पर बना सकते हैं। इन्हें दीवार, खिड़की या दरवाजे पर टांगकर आप अपने घर को नेचुरल और सटीक वैलेंटाइन टच दे सकते हैं।

महंगी कैंडल्स जरूरी नहीं होतीं। आप छोटे, सादे और खुशबूदार कैंडल्स चुन सकते हैं जो आपके कमरे को नरम और रोमांटिक रोशनी से भर दें। इन्हें कैंडल होल्डर में या सीधे रखकर भी सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है

आप दीवार पर ऐसे फोटो या पेंटिंग्स लगाएं जिनमें दिल, फूल या पेड़-पौधों की खूबसूरत क्रिएशन हों। सस्ते फ्रेम में इन्हें लगाकर दीवार को सजाना बहुत ही स्टाइलिश तरीका है। इसके साथ आप अपने पसंदीदा रोमांटिक कोट्स या शायरी को भी फ्रेम करवा सकते हैं।

A simple and elegant Valentine's Day wall decoration featuring a string of paper hearts in shades of red, pink, and white. The garland is draped across a white shiplap wall and over a wooden window frame, illuminated by a subtle string of warm fairy lights
Paper Heart Garland

कागज से बने दिल के कट-आउट्स को डोरी या रिबन से जोड़कर सुंदर गारलैंड बनाएं। इसे आप आसानी से दीवार, खिड़की या बिस्तर के ऊपर टांग सकते हैं। यह एक सस्ता DIY आइडियाज है जो आपके घर को प्यार भरा माहौल देगा।

ताजे फूल महंगे हो सकते हैं, इसलिए सूखे फूल का इस्तेमाल करें। इन्हें छोटे गिलास या पुराने जग में सजाकर आप कमरे को खूबसूरत और खुशबूदार बना सकते हैं। यह कम खर्च में भी आपके घर को नेचुरल और फ्रेश लुक देता है।

A collection of small, clear glass "message in a bottle" favors arranged on a wooden surface. Each bottle is corked, wrapped with twine and a red or white ribbon, and features a small red heart. Inside each bottle is a rolled-up white paper scroll. Warm fairy lights and old books create a cozy, romantic background.
Personalised bottle decoration ideas

छोटी-छोटी क्लियर ग्लास की बोतलें लें और उनमें प्यार भरे छोटे नोट्स या कोट्स डालें। फिर बोतल पर एक छोटा सा दिल या रिबन बांधकर इसे सजावट का हिस्सा बनाएं। इसे आप टेबल या शेल्फ पर रख सकते हैं, और ये आपकी सजावट में पर्सनल टच भी जोड़ता है।

पतली डोरी या रिबन खिंचें और उसमें अपनी और अपने पार्टनर की कुछ खास तस्वीरें क्लिप से लगाएं। तस्वीरों के बीच दिल और फूलों के कट-आउट्स भी जोड़ें। यह बहुत पर्सनल और इमोशनल डेकोरेशन होगा।

A happy couple laughing together on a gray sofa surrounded by red and pink balloons. Red and white ribbons hang from the ceiling in the background, and warm string lights line the window, creating a festive and joyful celebratory atmosphere.
Balloon Decoration Ideas

सस्ते रंगीन या लाल-गुलाबी बैलून लें और उन पर मार्कर से अपने और अपने पार्टनर के नाम, प्यार भरे नोट्स बनाएं। इससे माहौल में मस्ती और रोमांस दोनों भर जाएगा।

A cozy bedroom scene at night where a couple is sitting up in bed reading a book together. The room is filled with warm, glowing fairy lights draped over the headboard and hanging like a curtain behind sheer white window drapes, creating a magical, soft-focus bokeh effect.
Bedroom Decoration With Lights

सस्ते फेयरी लाइट्स बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। इन्हें बेड हेड, खिड़की या दरवाजे के आसपास लगाएं। हल्की और झिलमिलाती रोशनी से पूरा कमरा एकदम खास और सुकूनभरा दिखेगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...