Summary: 26 जनवरी पर क्या पहनें? कॉलेज से ऑफिस तक खूब जचेंगे ये 6 एथनिक लुक्स
26 जनवरी पर ज़्यादातर लोग ऐसा पहनना चाहते हैं जो सादा, पारंपरिक और अच्छा लगे। कॉलेज हो या ऑफिस, सही एथनिक लुक चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी कन्फ्यूज़ हैं, तो ये 6 एथनिक लुक्स आपके लिए हैं, जिन्हें आप 26 जनवरी पर आराम से पहन सकती हैं।
Republic Day Outfit Ideas: 26 जनवरी हमारे देश का एक खास और गर्व का दिन है। इस दिन ज़्यादातर लोग ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जो सादे हों और हमारी संस्कृति को दिखाएं। कॉलेज, ऑफिस या किसी कार्यक्रम में जाने के लिए ऐसा एथनिक लुक चाहिए होता है जो ज़्यादा भड़कीला न लगे, लेकिन अच्छा और सलीकेदार दिखे। अगर आप भी सोच रही हैं कि 26 जनवरी पर क्या पहनें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम ऐसे 6 एथनिक लुक्स बता रहे हैं, जिन्हें आप कॉलेज से लेकर ऑफिस तक आसानी से पहन सकती हैं। तो चलिए देखते हैं लुक्स।
टिश्यू सिल्क साड़ी
कीर्ति सुरेश ने एक खूबसूरत केरल कसवु साड़ी पहनी है, जिसपर गोल्डन टिश्यू वर्क और फ्लोरल डिज़ाइन इसे खास बनाते हैं। उन्होंने इसे स्लीवलेस गोल्ड ब्लाउज़, सोने के झुमकों और बालों में गजरे के साथ स्टाइल किया है। यह लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बहुत प्यारा भी है।
शरारा सूट
माधुरी दीक्षित ने इस फोटो में एक खूबसूरत शरारा सेट पहना है। इस आउटफिट पर बारीक मिरर वर्क और थ्रेड एंब्रॉयडरी की गई है, जो इसे फेस्टिव और रिच लुक देती है। उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला छोड़ा है और डार्क लिपस्टिक के साथ अपने एथनिक ग्लैम को पूरा किया है। यह लुक शादी या संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट है।
व्हाइट चिकनकारी सूट
आप गणतंत्र दिवस के मौके पर सारा अली खान की तरह चिकनकारी सूट पहन सकते हैं। उन्होंने सफेद रंग का चिकनकारी अनारकली सूट पहना है, जिसके साथ नेट का दुपट्टा और सिल्वर झुमके उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं।
ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी
रानी मुखर्जी ने एक क्लासिक लाल-पाड़ बंगाली सिल्क साड़ी पहनी है। इसके साथ बड़ी लाल बिंदी, सिंदूर और भारी सोने के गहने उनके ट्रेडिशनल बंगाली लुक को पूरा कर रहे हैं। यह स्टाइल ऑफिस के रिपब्लिक डे जैसे इवेंट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
थ्री पीस सेट
कॉलेज के रिपब्लिक डे इवेंट के लिए आप शमिता शेट्टी जैसा फ्यूजन लुक चुन सकती हैं। शमिता शेट्टी ने मस्टर्ड येलो रंग का एक खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है। इस ड्रेस में वन-शोल्डर टॉप है। इसे उन्होंने कढ़ाई वाली फ्लेयर्ड गरारा पैंट के साथ पेयर किया है। पूरे आउटफिट पर हल्का गोटा-पट्टी और शीशे का काम किया गया है, जो इसे फेस्टिव टच देता है। शमिता ने इस लुक को बड़े गोल्डन झुमकों और खुले, हल्के वेवी बालों के साथ पूरा किया है।
शिफॉन साड़ी
विद्या बालन का यह लुक रिपब्लिक डे के लिए अच्छा है। डार्क पिंक कलर की शिफॉन साड़ी इस दिन के लिए सही लगती है। आप भी इसे मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पहन सकते हैं। ऑक्सीडाइज्ड झुमके, पीछे बंधे बाल और छोटी बिंदी इस लुक को पूरा करते हैं।
