mumtaz with Dev Anand
mumtaz with Dev Anand

Summary: 2025 के वायरल मेकअप ट्रेंड्स: लाइट मेकअप बेस, ग्लोइंग स्किन और बोल्ड वाइन लिप्स के आसान तरीके

साल 2025 में मेकअप और स्किनकेयर ने नेचुरल ब्राउज, वाइन लिप्स और ग्लोइंग स्किन जैसे ट्रेंड्स से हर महिला की ब्यूटी रूटीन बदल दी। इंस्टाग्राम पर वायरल ये ट्रेंड्स इस साल का सबसे हॉट फेवरेट साबित हुए।

Latest Makeup Trends 2025: खूबसूरत त्वचा और अच्छे मेकअप की चाह हर महिला में होती है। पार्टी हो या कोई फंक्शन, महिलाएं हमेशा लेटेस्ट ब्यूटी और फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करती हैं। साल 2025 धीरे-धीरे अपने आख़िरी दिनों की तरफ बढ़ रहा है। यह साल ऐसा रहा जिसने मेकअप को सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि एक पूरा मूड बना दिया। इस साल हर जगह एक ही चीज़ छाई रही अलग दिखने की हिम्मत और अपने स्टाइल को खुलकर जीने का जज़्बा।

चाहे पार्टी हो, ऑफिस लुक हो या कैज़ुअल कॉलेज डे लोगों ने मेकअप को अपनी पर्सनैलिटी की आवाज़ बना लिया। बता दें, जेन जी और मिलेनियल्स ने मिलकर इन ट्रेंड्स को इतना पॉपुलर बनाया कि इंडियन मार्केट में इनका खूब दबदबा देखने को मिला। 2025 के कई ट्रेंड्स नए थे, तो कई पुराने स्टाइल्स एक बार फिर धमाके के साथ लौटे। कुछ ट्रेंड्स नए थे, तो कुछ पुराने स्टाइल्स फिर से फैशन में लौट आए।

Women's Favorite Makeup and Skincare Trends of 2025
Here are the top makeup trends of 2025

कई सालों से बोल्ड ब्राउज का ट्रेंड चल रहा था लेकिन इस साल नेचुरल लुकिंग आई ब्राउज की वापसी हुई है। हैवी ब्राउज पेंसिल का इस्तेमाल करने के बजाय ब्राउन पाउडर से लड़कियों ने ब्राउज सेट कीं। इससे चेहरे पर सिर्फ आइब्रो ही नहीं चमकती लेकिन फिर भी हाइलाइट हो जाती है।

साल 2025 में लोगों ने कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए घर बैठे कई घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया है, जिसका मकसद त्वचा को भीतर से हाइड्रेटेड, क्लीन और ग्लास जैसी चमक देना है। इस साल कई इन्फ्लुएंसर और महिलाएं अपने इंस्टाग्राम पर कोरियन ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खे शेयर करती नजर आईं।

Blush Bombing
Blush Bombing

ब्लश बॉम्बिंग ऐसा ट्रेंड है जो इस साल खूब देखने को मिला। लड़कियों ने गालों पर एकसाथ अलग-अलग ब्रांड्स और फॉर्मुला के ब्लश तो लगाए ही साथ ही ब्लश को चेहरे पर कहां-कहां लगाना है इसके भी नहीं तरीके सीखे-सिखाए।

Light Makeup Base
Light Makeup Base

इस साल हैवी फाउंडेशन के बजाए लड़िकयों ने लाइट बेस पर ज्यादा ध्यान दिया है। अब बहुत सी लड़कियों ने फाउंडेशन को बाय कहकर सिर्फ कंसीलर से अपना लुक पूरा किया। सिर्फ कंसीलर से मेकअप बेस बेहद लाइट और खूबसूरत नजर आता है।

इस साल वाइन लिप्स या चेरी लिप्स का ट्रेंड खूब देखने मिला था। लड़कियों को वाइन की तरह बोल्ड रेड लिप्स बेहद पसंद आए। वाइन कलर पूरा साल ही ट्रेंड में रहा है. लिपस्टिक ही नहीं बल्कि नेल्स पर लगाने के लिए भी लड़कियों ने वाइन कलर को खूब चुना।

Mascara-Free Makeup
Mascara free makeup

मस्कारा-फ्री मेकअप भी साल 2025 के ब्यूटी ट्रेंड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। मस्कारा-फ्री मेकअप का मतलब है पलकों पर मस्कारा लगाए बिना ही आंखों को डिफाइन करना, जिसके लिए आप लैश कर्लर, पेट्रोलियम जेली या लैश सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

साल 2025 की शुरुआत रेट्रो मेकअप लुक के जबरदस्त क्रेज के साथ हुई। कई लोगों ने तो चैट जीपीटी और जेमिनी जैसे एआई टूल्स की मदद से अपना रेट्रो मेकअप लुक दोबारा बनाने की कोशिश की—किसी ने 70s का विंग्ड लाइनर चुना, तो किसी ने 90s का ग्लॉसी लिप लुक। यह लुक देखने में सिंपल और आकर्षक लगता है।

Matcha Skincare
Dewy Glow

जहां कई सालों से ग्लोबली ग्लास स्किन का ट्रेंड देखने को मिला है वहीं अपनी पैठ जमाई है डुई ग्लो लुक ने। आम दिनों से लेकर शादी के दिन के लिए लड़कियां डुई ग्लो को चुन रही हैं। इसमें स्किन ग्लोइंग तो दिखती ही है साथ ही हाइड्रेटेड नजर आती है।

Matcha Skincare
Matcha Skincare

ग्रीन टी के पाउडर से बने मास्क और सीरम जैसे प्रोडक्ट्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन को ब्राइट और इन्फ्लेमेशन-फ्री रखते हैं। मैचा स्किनकेयर में मैचा ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा को प्रदूषण, सूजन और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...