Summary: फराह खान के कुक दिलीप के साथ धमाल, न्यूज़ीलैंड व्लॉग ने मचाया तहलका
फराह खान और उनके कुक दिलीप इन दिनों अपने मजेदार कुकिंग व्लॉग्स की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में फराह और दिलीप न्यूज़ीलैंड गए, जहां व्लॉग में दिखाया गया कि दिलीप ने अपनी मैनेजर किम के साथ मज़ाक-मज़ाक में “शादी” की। फार्महाउस पर फायरवुड के चारों ओर फेरे लेने का यह प्यारा और हंसाने वाला पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Farah Khan and Cook Dilip Viral Vlog: इन दिनों फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान लोकप्रिय कुकिंग वीडियो ब्लॉग को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फराह खान अपने रसोइये दिलीप के साथ मिलकर कुकिंग वीडियो ब्लॉग बनाती हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। दिलीप भी अब सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा बन चुके हैं। फराह खान हाल ही कुक दिलीप को लेकर न्यूजीलैंड गईं, जहां दिलीप ने अपनी नई मैनेजर किम से शादी कर ली। हालांकि, यह सब मजाक में हुआ और फराह ने दिलीप की खिंचाई की। दिलीप ने फराह के कहने पर फायरवुड के इर्द-गिर्द किम संग फेरे ले लिए।
न्यूज़ीलैंड में मज़ाक-मज़ाक वाली “शादी” का किस्सा
मालदीव की ट्रिप के बाद फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ हाल ही में न्यूज़ीलैंड पहुंचीं। वहां से उन्होंने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि दिलीप ने मज़ाक-मज़ाक में अपनी नई मैनेजर किम से “शादी” कर ली। किम से उनकी मुलाकात न्यूज़ीलैंड में ही हुई थी। कुछ जगहों पर घूमने के बाद फराह, किम और दिलीप ऑकलैंड के एक फार्महाउस पहुंचे, जहां शेफ उनके लिए फार्म से ताज़ी सब्ज़ियाँ तोड़कर खाना बना रहे थे। इसी दौरान फराह ने मस्ती में दिलीप और किम के फेरे करवा दिए। यह सब सिर्फ़ हंसी-मज़ाक था, क्योंकि दिलीप की असली पत्नी और उनके तीन बच्चे बिहार में हैं।
फायरवुड के चारों ओर मज़ाक में हुए फेरे

न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद से ही फराह खान की मैनेजर किम उनके कुक दिलीप की भी मैनेजर बन गईं। जब तीनों फार्म पर पहुंचे, तो फराह ने दिलीप के साथ मजाक किया। शेफ जब खाना बना रहा था, तो वहां आग जल रही थी। यह देख फराह, दिलीप से कहती हैं कि तुम और किम इस फायरवुड के चारों ओर सात फेरे क्यों नहीं ले लेते? दिलीप और किम ने ऐसा ही किया। यह देख फराह ने बधाई दी और बोलीं- अब तुम दोनों की शादी हो गई है। किम इसके बाद दिलीप को देखकर हंसने लगीं।
फराह खान ने की दिलीप की खिंचाई

किम इसके बाद दिलीप को देखकर हंसने लगीं। फराह खान फिर किम से कहती हैं कि अब तुम इंडिया आओ क्योंकि अब तुम भारतीय दुल्हन बन चुकी हो। साथ ही फराह, दिलीप की खिंचाई करते हुए कहती हैं, ‘तुम्हारी बीवी सब कुछ देख रही है। तुमने न्यूजीलैंड में एक विदेशी से शादी की है।’ इसके बाद जब वह दिलीप को बधाई देने के लिए हाथ बढ़ाती हैं तो उसे झटका लगता है और बोलता है- नहीं। इसके बाद किम और दिलीप कैमरे के सामने एक-दूसरे को खाना खिला रहे थे, जिस पर फराह ने कहा, ‘राजा बाबू को देख लो।
पीला गुलाब और दिलीप का मज़ेदार पल
ट्रिप के आखिर में किम ने दिलीप को पीला गुलाब देते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत मिस करेगी। दिलीप के पूछने पर ‘ये क्या कह रही है?’ फराह ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘किम कह रही है कि अब तुम्हें यहीं उसके साथ रहना होगा, क्योंकि तुम दोनों शादी कर चुके हो.’ यह सुनते ही दिलीप वहां से भाग खड़े हुए।
सेलिब्रिटीज किचन में फराह और दिलीप का धमाल
फराह खान एक फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं जो अपने डांस नंबर्स और मैं हूँ ना और ओम शांति ओम जैसी हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। फराह और दिलीप के कुकिंग व्लॉग्स पिछले कुछ साल में बहुत लोकप्रिय हुए हैं। इन व्लॉग्स में फराह और दिलीप मशहूर हस्तियों के घर जाकर लजीज खाना बनाते हैं और मजेदार बातचीत करते हैं। इसके अलावा हाल ही में फराह ने अपने कुक दिलीप के साथ एक ट्रैवल शो शुरू किया है, जो वह अपने यूट्यब चैनल पर शेयर करती हैं।फराह खान के चैनल पर 2.5 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं। व्लॉग्स ने दिलीप को रातों-रात सेंसेशन भी बना दिया है।

