bold makeup trends
bold makeup trends

Overview:

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को इंप्रेस करने में गर्ल्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। ऐसे में आउटफिट के साथ ही मेकअप भी शानदार होना जरूरी है। अगर आप भी चाहती हैं कि प्यार के इस खास दिन पर आपका मेकअप आउट ऑफ द वर्ल्ड नजर आए तो इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपको साल 2025 के बोल्ड एंड ब्यूटिफुल मेकअप ट्रेंड्स की पूरी जानकारी हो।

Bold Makeup Trends: वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी नजदीक है और दुनियाभर के लव बर्ड इस खास दिन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। खासतौर पर गर्ल्स इस दिन की डेट नाइट के लिए रेडी होने को लेकर खास तैयारियां करती हैं। अपने पार्टनर को इंप्रेस करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। ऐसे में आउटफिट के साथ ही मेकअप भी शानदार होना जरूरी है। अगर आप भी चाहती हैं कि प्यार के इस खास दिन पर आपका मेकअप आउट ऑफ द वर्ल्ड नजर आए तो इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपको साल 2025 के बोल्ड एंड ब्यूटिफुल मेकअप ट्रेंड्स की पूरी जानकारी हो। इस काम में हम कर सकते हैं आपकी मदद और आज आपको बताते हैं वैलेंटाइन डे पर 5 बोल्ड मेकअप ट्रेंड्स आपको कैसे और क्यों अपनाने चाहिए।

ब्लश से बरकरार रखें चमक

मेकअप करते समय हमेशा अपनी स्किन से मैच करता हुआ फाउंडेशन लगाएं। इससे पहले एक अच्छा प्राइमर लगाना बेहद जरूरी है। इससे मेकअप स्मूद नजर आएगा। सर्दियों के मौसम में इस बात का आपको खास ध्यान रखना है कि फाउंडेशन हमेशा लिक्विड क्रीम बेस लें। इसके बाद नंबर आता है ब्लश का। आपके मेकअप का अहम हिस्सा होता है, ब्लश। एक समय था जब मैट ब्लश ट्रेंड में थे लेकिन अगर अपनी वैलेंटाइन डेट पर आप चाहती हैं कि आपके वैलेंटाइन की नजरें आपके चेहरे से न हटें तो फिर आपको ब्लश कॉम्बो को ही काम में लेना चाहिए। दरअसल, ब्लश कॉम्बो से हमारा मतलब है ब्लश और हाइलाइटर का मेल। यह मेल आपके लुक में नया ग्लो जोड़ने का काम करता है। इससे आपके चेहरे की चमक में चार चांद लग जाते हैं। आपका पार्टनर जब वैलेंटाइन डे पर आपसे प्यार के इजहार करेगा तो आपके गाल दोगुनी तेजी से ब्लश करेंगे। ध्यान रखें अब मैट पाउडर ब्लश ट्रेंड में नहीं हैं। हमेशा क्रीम बेस ब्लश यूज करें। इसमें भी आप अपनी स्किन टोन के अनुसार पीच, सॉफ्ट पिंक या लाइट ब्राउन, कॉफी कलर यूज करें। इसपर जब आप हाइलाइटर लगाएंगी तो आपको डेवी फिनिश मिलेगी, जिसकी चमक बहुत ही ग्लैमरस दिखाई देती है। स्किन सॉफ्ट नजर आएगी।

बेशक! बैरी, बरगंडी है होंठों का नया रंग

लिपस्टिक ट्रेंड्स बहुत तेजी से बदलते हैं। न्यूड शेड्स की क्रांति के बीच वैलेंटाइन डे और साल 2025 के ट्रेंड में डार्क रेड लिपस्टिक शेड्स ने अपनी एक नई जगह बना ली है। जी हां, साल 2023 में जहां टोमेटो रेड कलर बोल्डनेस और ब्यूटी का प्रतीक था। साल 2024 में ब्राउन पीची टोन शेड्स पसंद किए जा रहे थे। वहीं अब साल 2025 का नया हीरो है डार्क रेड शेड। इसमें चेरी रेड से लेकर मैरून, बरगंडी शेड्स काफी चलन में रहेंगे। वैसे भी वैलेंटाइन डे पर यह शेड्स काफी पसंद किए जाते हैं। ध्यान रखें इन दिनों मैट लिपस्टिक ट्रेंड में नहीं हैं। अब ग्लॉस फिनिश के शेड्स चलन में हैं। इससे आपके होंठ जूसी और भरे हुए नजर आते हैं, जो वैलेंटाइन डेट लुक के लिए एक परफेक्ट च्वाइस है। आप टिंटेड लिप ग्लॉस या लिप ऑयल का यूज भी कर सकती हैं। हालांकि डार्क रेड लिपस्टिक की बात ही अलग होगी।

मेटैलिक आई मेकअप है नया ट्रेंड

साल 2025 मेकअप के मामले में नयापन का साल होगा। ऐसे में आईमेक में कई बदलाव नजर आएंगे। माना जा रहा है कि आंखों को मेटैलिक लुक देना भी ट्रेंड में रहेगा। अगर आप अपनी वैलेंटाइन डेट पर अपनी खूबसूरती में नया स्पार्क और शाइन जोड़ना चाहती हैं तो आपको यह ट्रेंड जरूर फॉलो करना चाहिए। इस साल रिफ्लेक्टिव सिल्वर से लेकर होलोग्राफिक शेड्स ट्रेंड में रहने वाले हैं। बोल्ड ब्लैक लाइनर के उपर आप मैटेलिक आईलाइनर या आईशैडो लगाकर नया ट्रेंड खुद सेट कर सकती हैं। अगर आप बहुत कम मेकअप पसंद करती हैं तो भी मैटेलिक आईलाइनर आपके लुक को कंप्लीट कर देंगे। शानदार फिनिश के लिए आपको हमेशा क्रीमी मेटैलिक आईशैडो या लाइनर का यूज करना चाहिए। ये आपके लुक को ओवरलोड किए बिना शानदार लुक देगा।

स्मोकी आई मेकअप से बनाएं दीवानी

अगर आप वैलेंटाइन के खास दिन पर अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक डेट पर जा रही हैं तो आपका मेकअप भी ऐसा होना चाहिए, जिससे आप बोल्ड एंड ब्यूटीफुल नजर आएं। ऐेसे में स्मोकी आई मेकअप आप चुन सकती हैं। स्मोकी आई मेकअप आज भी ट्रेंड में है। इससे आप पार्टी रेडी नजर आएंगी। अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो भी इस आई मेकअप से आंखें बड़ी नजर आएंगी। यह कंप्लीट मेकअप की श्रेणी में आता है। हालांकि इस दौरान सही आईशैडो शेड चुनना बहुत जरूरी है। अधिकांश युवतियां स्मोकी आई के लिए ब्लैक आईशैडो का यूज करती हैं। लेकिन अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आपको डार्क ब्राउन शेड यूज करना चाहिए। गोल्डन ब्राउन शेड भी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। या फिर इसे ब्लैक से साथ मिला सकती हैं। इससे आंखें हाइलाइट होती हैं। अगर आप अपने लुक में स्पार्क जोड़ना चाहती हैं तो पलकों के बीच में थोड़ा शिमर लगाएं। शिमर का दौर भी एक बार फिर से लौट आया है। इससे आपका लुक और बढ़ जाता है। वहीं अगर आप सटल लुक चाहती हैं तो डार्क ब्राउन आईशैडो लगाएं। आप अपने लुक को सिल्वर या गोल्ड कलर के हाइलाइटर से हाइलाइट भी कर सकती हैं।

लंबी आईलैशेज पर फोकस

मेकअप में आपकी आंखें बहुत ही अहम होती हैं। ऐसे में इन्हें हाइलाइट करना बहुत जरूरी है। अगर आप भी झील सी बड़ी आंखें चाहती हैं तो पलकों यानी आई लैशेज पर भी पूरा फोकस करें। अगर आप नो मेकअप लुक चाहती हैं तो भी पलकों पर मस्कारा के कई कोट लगाने से आपको शानदार लुक मिल सकता है। आप ब्राउन आई लाइनर लगाकर मस्कारा के दो से तीन कोट लगाएं, इससे पलकों को वैल्यूम मिलता है। अगर आपकी पलकें बहुत छोटी हैं तो आप आर्टिफिशियल आई लैशेज भी लगा सकती हैं। इन्हें ग्लू से चिपकाना बहुत ही आसान होता है। आप यकीन मानिए कि इससे आपका लुक नेक्स्ट लेवल का नजर आएगा। आपकी गहरी पलकों में आपका पार्टनर डूबने को मजबूर हो जाएगा। इसी के साथ आपको अपनी आइब्रो पर भी ध्यान देना चाहिए, जिन्हें अक्सर युवतियां भूल जाती हैं। सही तरीके से शेप की गई आईब्रो से ही आपका आई मेकअप कंप्लीट कहलाता है। अगर आप इन्हें भूल जाएंगी तो लुक अधूरा सा नजर आएगा। इसलिए अपनी आइब्रो को हमेशा एक अच्छी मॉइस्चराइज ब्रो पेंसिल या पाउडर से शेप अप करें। ध्यान रखें ब्लैक की जगह डार्क ब्राउन कलर की पेंसिल यूज करें, क्योंकि इससे आपको नेचुरल लुक मिलेगा। ब्लैक आइब्रो पेंसिल आपके लुक को खराब कर सकती हैं, जिससे आइब्रो बनावटी नजर आ सकती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...