Gen z Winter Trends
Gen z Winter Trends

Overview:

फैशन के साथ ही आज की जनरेशन कंफर्ट पर भी ध्यान देती है। एक समय था जब लोग सर्दियों में सजना संवरना कम कर देते थे, लेकिन जेन-जी ने विंटर फैशन को नए आयाम दे डाले हैं। अब वे ठंड के मौसम में भी स्टाइल के साथ तैयार होते हैं।

Gen z Winter Trends: आपके लुक्स काफी हद तक आपका इंप्रेशन तय करते हैं। यही कारण है कि जेन-जी अपने लुक्स, फैशन और स्टाइल पर अब बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। वे विंटर में भी ऐसे आउटफिट्स वियर करते हैं, जिनसे उनके लुक में स्टेटमेंट ऐड हो जाए। फैशन के साथ ही आज की जनरेशन कंफर्ट पर भी ध्यान देती है। एक समय था जब लोग सर्दियों में सजना संवरना कम कर देते थे, लेकिन जेन-जी ने विंटर फैशन को नए आयाम दे डाले हैं। अब वे ठंड के मौसम में भी स्टाइल के साथ तैयार होते हैं। अगर आप भी इस विंटर सीजन में अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस से सभी को इंप्रेस करना चाहती हैं तो कुछ स्टाइल्स और ट्रेंड्स आपको जरूर फॉलो करने चाहिए।

ट्रेंड में हैं लॉन्ग फर जैकेट्स

मिलान फैशन वीक से लेकर पेरिस फैशन वीक तक में इस बार फर जैकेट्स की धूम रही है। फर जैकेट्स को साल 2025 के विंटर सीजन का हॉट फेवरेट माना जा रहा है। इन जैकेट्स की खासियत यह है कि ये देखने में स्टाइलिश लगती हैं, वियर करने में कंफर्टेबल होती हैं और ठंडी हवाओं से भी आपकी सुरक्षा करती हैं। ये ट्राउजर-शर्ट, लॉन्ग स्कर्ट-टॉप और बॉडीकॉन ड्रेसेज के साथ काफी अच्छी लगती हैं।

वूलन सूट्स करेंगे आपको सूट

साल 2024-25 के विंटर सीजन में जेन-जी की पहली पसंद बन गए हैं स्टाइलिश सूट्स। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हो या फिर मलाइका आरोड़ा, सोनम कपूर और श्रद्धा कपूर सूट्स हर किसी की वार्डरोब का हिस्सा हैं। इन सूट्स को आप अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करवा सकती हैं। अगर आप कोई प्रोफेशनल हैं, स्टूडेंट हैं या स्कॉलर हैं तो इस तरह के विंटर वुलन सूट्स आपके कलेक्शन का हिस्सा जरूर होने चाहिए। यह आपको पावरफुल और बॉसी लुक देते हैं।

स्टॉकिंग देंगे स्टाइलिश लुक

जेन-जी अब विंटर सीजन में भारी भरकम कपड़ों के नीचे छुपने वालों में से नहीं है। विंटर सीजन में अगर आप हॉट दिखने की ख्वाहिश रखती हैं तो शॉर्ट स्कर्ट विद स्टॉकिंग जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसके साथ स्वेटर और जैकेट को पेयर करें। आपका यह सिंपल लुक सभी को इंप्रेस करने का दम रखता है। यह लुक किसी भी पार्टी, ट्रैवलिंग या आउटिंग के लिए परफेक्ट हो सकता है।

हाई बूट्स से दिखेंगी हाई फाई

सर्दियों के मौसम में हाई बूट्स वियर करने का अपना ही मजा है। यह वो स्टाइल स्टेटमेंट है, जिसे अपनाकर आप भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। हाई बूट्स के साथ शॉर्ट स्कर्ट काफी अच्छी लगती हैं। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह क्रॉप टॉप विद शॉर्ट स्कर्ट वियर करें। इसके साथ शॉर्ट फर जैकेट और हाई बूट्स से खुद को स्टाइल करें। किसी भी पार्टी और फंक्शन में यह लुक गॉर्जियस लगेगा।

हाई नेक स्वेटर है बेस्ट

हाई नेक स्वेटर हमेशा से ही सर्दियों में सभी के फेवरेट होते हैं। ये ठंड से बचाने के साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं। इन दिनों स्ट्रिप पैटर्न स्वेटर काफी चलन में हैं। आप इन्हें लॉन्ग स्कर्ट, शॉर्ट स्कर्ट, जींस, पैंट के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं। ये सिंपल स्वेटर आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

नीट स्वेटर का लौटा दौर

एक समय था जब हमारी दादी-नानी और मम्मी घर में स्वेटर बुना करती थीं। धीरे-धीरे रेडीमेड स्वेटर का दौर चला और हाथ से बुने स्वेटर कहीं खो गए। लेकिन अब एक बार फिर से नीट स्वेटर्स का दौर लौट आया है। अब ये काफी ट्रेंड में हैं और बड़े-बड़े क्लोदिंग ब्रांड नीट स्वेटर्स की रेंज लॉन्च कर रहे हैं। ट्रेंड में होने के कारण ये जेन-जी की भी पसंद बन गए हैं। आप जींस के साथ लॉन्ग नीट स्वेटर्स और हाई नेक स्कीवी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ लॉन्ग सॉक्स और बूट्स वियर करें। यकीन मानिए यह सिंपल अंदाज आपको ग्लैमरस लुक देगा।

लॉन्ग बूट्स लगते हैं लाजवाब

ठंड में लॉन्ग बूट्स वियर करना आपको ग्लैमरस लुक देगा। जींस हो, शॉर्ट फ्रॉक हो या शॉर्ट स्कर्ट, लॉन्ग बूट्स सभी पर काफी अच्छे लगते हैं। खास बात यह है कि ये आपका सर्दी से भी बचाव करते हैं। इसलिए आपके विंटर फुटवेयर कलेक्शन में लॉन्ग बूट्स जरूर होने चाहिए। आप इनके साथ एक्ट्रेस खुशी कपूर का यह गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं।

वुलन शॉर्ट कॉर्ड सेट है मस्ट ट्राई

अगर आप स्टाइल और कंफर्ट दोनों चाहती हैं तो आपकी विंटर वार्डरोब में वुलन शॉर्ट कॉर्ड सेट जरूर होना चाहिए। जी हां, वुलन शॉर्ट के साथ, वुलन टॉप और जैकेट का यह सेट जितना आरामदायक है, उतना ही खूबसूरत भी। आउटिंग, डेटिंग, पिकनिक, ट्रैवलिंग सभी के लिए यह एक अच्छी च्वाइस हो सकती है। आप अपनी पसंद से ब्राइट कलर चुनें और हो जाएं सभी को इंप्रेस करने के लिए तैयार।

स्टॉल को करें स्टाइल

विंटर सीजन में कैजुअल लुक चाहती हैं तो आप स्टॉल को भी स्टाइलिश अंदाज में स्टाइल करके शानदार लुक पा सकती हैं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से इंस्पायर लुक भी अपना सकती हैं। सारा ने लूज फिट डेनिम जींस और क्रॉप टॉप के साथ स्टॉल को स्टाइल किया है। यह सिंपल-कैजुअल लुक आपका रफ एंड टफ अंदाज दिखाने के लिए काफी है।

जैकेट विद शॉर्ट फ्रॉक एंड बैल्ट

कभी-कभी आपकी सादगी भी सभी को इंप्रेस करने के लिए काफी होती है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का यह लुक इसका उदाहरण है। आराम के मामले में कोई समझौता नहीं करने वाली जेन-जी के लिए यह अंदाज परफेक्ट है। आप शॉर्ट फ्रॉक को बैल्ट लगाकर स्टाइल करें। इसके साथ बूट्स और मैचिंग जैकेट वियर करें। यह सिंपल आउटफिट भी आपको ग्लैमरस दिखाने के लिए काफी होगा।

लेदर जैकेट है ऑल टाइम फेवरेट

सर्दी के मौसम में अगर अपने लुक में एक्स फैक्टर जोड़ना चाहती हैं तो आप लेदर जैकेट का सहारा ले सकती हैं। लेदर जैकेट आज भी ट्रेंड में है। इसकी खासियत यह है कि यह हर आउटफिट पर अच्छी लगती है। आप स्कर्ट, फ्रॉक, जींस, बॉडीकॉन ड्रेस किसी के भी साथ इसे वियर कर सकती हैं। इसके साथ लेदर के हाई बूस्ट वियर करें तो आपके किलर लुक से हर कोई इंप्रेस हो सकता है। वैसे भी लेदर जैकेट सर्द हवाओं से आपका पूरा बचाव करती है।

ओवर साइज जैकेट पहली पसंद

इस समय जेन-जी ओवर साइज कपड़ों की दीवानी है। जींस, टीशर्ट, स्वेट शर्ट सभी ओवर साइज पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में विंटर वियर भी इस ट्रेंड से अछूते नहीं हैं। इन दिनों ओवर साइज जैकेट्स काफी पसंद की जा रही हैं। इस तरह की जैकेट आपके विंटर कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए।

ओवर कोट देगा बॉसी लुक

जेन-जी की विंटर वार्डरोब में ओवर कोट एक अहम हिस्सा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह न सिर्फ आपको बॉसी लुक देता है। बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह इंडियन और वेस्टर्न दोनों की तरह के आउटफिट्स पर अच्छा लगता है। आप इसे साड़ी, सूट, जींस, स्कर्ट, फ्रॉक, बॉडीकॉन ड्रेस सभी के साथ पेयर कर सकती हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड सेलेब्स भी ओवर कोट वियर करना पसंद करती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...