Summary: “सिंगल पापा” का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी मस्ती और ढेर सारा प्यार
कुणाल खेमू स्टारर नेटफ्लिक्स शो सिंगल पापा का ट्रेलर 2 दिसंबर को लॉन्च हुआ। यह शो दर्शकों को गौरव गहलोत की मजेदार और दिल छू लेने वाली कहानी से परिचित कराता है, जिसमें वह अपने बच्चे की जिम्मेदारियों और जीवन की चुनौतियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।
कुणाल खेमू स्टारर शो “सिंगल पापा” का ट्रेलर मंगलवार, 2 दिसंबर को लॉन्च हो गया। मनोज पाहवा, नेहा धूपिया, प्राजक्ता कोली और आयशा रजा इस नेटफ्लिक्स शो का हिस्सा हैं। ट्रेलर में दर्शकों को गौरव की मजेदार और दिल छू लेने वाली कहानी की पहली झलक दिखने को मिलती है, जिसमें वह बेबी बॉटल्स संभालते हुए अपने जीवन की गलतियों और चुनौतियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।
“सिंगल पापा” का ट्रेलर है मजेदार
“सिंगल पापा” का ट्रेलर 2 मिनट और 44 सेकेंड का है, जिसमें गौरव को बेबी बॉटल्स संभालते, गलत फैसलों के बीच उलझते और परिवार के सभी सदस्यों की सलाहों से बचने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। कभी डायपर बदलते, कभी अपने पैरेंट्स को यह यकीन दिलाते कि यह कोई मजाक नहीं है, गौरव का सफर हंसी के साथ इमोशनल होकर से भी दर्शकों को जोड़ता है। इंस्टाग्राम पर भी ट्रेलर की वीडियो पोस्ट करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा, “ढेर सारा प्यार, और ढेर सारी तकरार। गहलोत परिवार का तमाशा जल्द ही आने वाला है। सिंगल पापा देखें, जल्द ही आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”
“सिंगल पापा” की टीम
कुणाल खेमू “सिंगल पापा” में मुख्य भूमिका में हैं और गौरव गहलोत का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मनोज पाहवा, नेहा धुपिया, प्राजक्ता कोली और आयशा रजा भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस शो की खासियत है कि यह ह्यूमर, इमोशन और देसी ड्रामा का शानदार मिश्रण पेश कर रहा है, जो हर भारतीय परिवार के अनुभव से जुड़ा हुआ महसूस होता है।
“सिंगल पापा” का निर्माण इशिता मोइत्रा और नीरज उधवानी ने किया है। इसके कार्यकारी निर्माता शशांक खैतान हैं, जबकि निर्देशन शशांक खैतान, हितेश किवलया और नीरज उधवानी ने मिलकर किया है। प्रोडक्शन आदित्य पित्ती और समर खान के हाथ में है, जिन्होंने इसे जग्गरनॉट प्रोडक्शन्स के बैनर तले पेश किया है।
क्या कहा कुणाल खेमू, नेहा धूपिया और प्राजक्ता कोली ने?
कुणाल केम्मू ने ट्रेलर के लॉन्च के दौरान कहा, “गौरव का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे खूबसूरत अनुभव में से एक है। यह किरदार मजेदार और खूब प्यार करने वाला है, बिल्कुल वैसे ही जैसे कई असली सिंगल पेरेंट्स होते हैं।” गौरव की बहन नम्रता का किरदार निभाने वाली प्राजक्ता कोली कहती हैं, “सिंगल पापा दिखाता है कि भारतीय परिवार कैसा होता है? शोर-शराबा, प्यार, राय देने वाले, ड्रामा लेकिन हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद।”
रोमिला नेहरा का किरदार निभा रहीं नेहा धूपिया ने कहा, “एक पैरेंट होने के नाते मुझे सबसे अधिक यह छू गया कि सिंगल पापा कितनी ईमानदारी से परिवार के प्यार और कमियों को दिखाता है। पैरेंटिंग कभी सीधी और परफेक्ट नहीं होती, और यह शो उसे खूबसूरती से पेश करता है।”
कब और कहां देखें “सिंगल पापा”
“सिंगल पापा” 12 दिसंबर को Netflix पर रिलीज होने वाला है। यह शो हर भारतीय परिवार के हंसी, मजाक, इमोशन और रिश्तों की जटिलताओं को खूबसूरती से पेश करता है।

