how to check gold purity hallmark
how to check gold purity hallmark

Overview:

आसमान छूते सोने के दामों के बीच हर किसी के लिए ज्वेलरी खरीदना एक मुश्किल काम है। वहीं गोल्ड ज्वेलरी खरीदते समय हर किसी के मन में यही बात आती है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं, वो कहीं मिलावटी तो नहीं है। अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं तो आप बस एक क्लिक पर सोने के गहनों की शुद्धता का पता लगा सकते हैं।

Gold Hallmark Check Online: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। शादियों का सीजन भी नजदीक ही है। लोग जमकर सोने के गहनों की खरीदारी करते हैं। हालांकि आसमान छूते सोने के दामों के बीच हर किसी के लिए ज्वेलरी खरीदना एक मुश्किल काम है। वहीं गोल्ड ज्वेलरी खरीदते समय हर किसी के मन में यही बात आती है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं, वो कहीं मिलावटी तो नहीं है। अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं तो आप बस एक क्लिक पर सोने के गहनों की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र 5 स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

एचयूआईडी की लें मदद

एचयूआईडी की मदद से आप सोने की शुद्धता की जांच आसानी से कर सकते हैं।
With the help of HUID you can easily check the purity of gold.

एचयूआईडी की मदद से आप सोने की शुद्धता की जांच आसानी से कर सकते हैं। खास बात ये है कि इससे आपको अपने गहनों से जुड़ी सारी जानकारी पर बस क्लिक पर मिल सकती है। और बस पांच मिनट में ही आप गहनों की डिटेल्स निकाल सकते हैं। वहीं कुछ गड़बड़ होने पर आप तुरंत शिकायत भी कर सकते हैं।

स्टेप 1: डाउनलोड करें एप

सबसे पहले आप बीआईएस केयर एप डाउनलोड करें। यह एप आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगी। आईफोन यूजर्स को यह एप आसानी से एप स्टोर पर मिल जाएगा। ध्यान रखें कि ऐसी कई मिलती जुलती कई एप्स और भी हैं। लेकिन आपको डेवलपर ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड की ही एप डाउनलोड करनी है।

स्टेप 2: जांचें हॉलमार्क

आप जो भी गोल्ड ज्वेलरी खरीद रहे हैं, उस पर बीआईएस का लोगो जरूर होना चाहिए। इसी के साथ गहनों पर कैरेट वैल्यू जैसे 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट स्पष्ट लिखा हुआ दिखाई देना चाहिए। ज्वेलरी पर 6 अंकों का एचयूआईडी नंबर भी अंकित होना चाहिए। इनमें से कोई भी एक चीज कम हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

स्टेप 3: वेरीफाई करें एचयूआईडी

बीआईएस केयर एप ओपन करने पर आपको वेरीफाई एचयूआईडी विकल्प नजर आएगा। इस पर टैप करें। नई खुली विंडो में ज्वेलरी का एचयूआईडी नंबर लिखें और सर्च का बटन दबाएं। बस एक ही क्लिक में आपकी ज्वेलरी से जुड़ी सारी जानकारी आपको नजर आ जाएगी।

स्टेप 4: चैक करें डिटेल

इस एप के जरिए आप न सिर्फ ज्वेलरी की शुद्धता जांच सकते हैं। बल्कि इस बात का भी पता लगा सकते हैं कि ज्वेलरी की शुद्धता के लिए हॉलमार्किंग कहां और कब हुई है। इससे यह भी पता लगा सकते हैं कि ज्वेलरी कितनी पुरानी है। इन डिटेल्स से आपको ज्वेलरी से जुड़ी हर एक जानकारी मिल जाएगी।

स्टेप 5: बिल पर भी देंखे नंबर

गोल्ड ज्वेलरी की शुद्धता की जांच करना ही काफी नहीं है। आपको बिलिंग के दौरान भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपकी ज्वेलरी पर जो एचयूआईडी नंबर है, वह आपके बिल पर भी लिखा होना चाहिए। गड़बड़ी होने पर बीआईएस केयर ऐप के जरिए आप ज्वेलर की ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...