Overview: एक इनकम पर घर चलाने वाली महिलाओं के लिए बजट प्लानिंग टिप्स
अगर आपको एक इनकम पर ही घर चलाना है तो ऐसे में आपको कुछ स्मार्ट बजट प्लानिंग करनी चाहिए।
Single Income Budget Planning: आज के समय में महंगाई जिस तरह से बढ़ रही है, उसे देखते हुए एक ही इनकम पर घर चलाना काफी मुश्किल लगता है। हर साल स्कूल की फीस बढ़ जाती है, राशन का सामान महंगा होता जाता है। लेकिन सिर्फ एक इनकम पर ना केवल हर चीज को मैनेज करना है, बल्कि बचत भी करनी है, और थोड़ा सा पर्सनल खर्चा भी देखना है। इसलिए, यहां पर स्मार्ट प्लानिंग काम आती है। हो सकता है कि एक सिंगल इनकम पर घर चलाना आपको काफी मुश्किल लग रहा हो, लेकिन सही तरीका और थोड़ी सी कंसिस्टेंसी के साथ आप चीजों को आसानी से हैंडल कर सकते हैं।
ये गाइड उन महिलाओं के लिए है जो अपने घर को एक ही इनकम पर आसानी से, बिना स्ट्रेस और बिना ओवरस्पेंडिंग के मैनेज करना चाहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्ट बजट प्लानिंग तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एक ही इनकम पर भी अपने घर को आसानी से मैनेज कर पाएंगे-
सबसे पहले मंथली इनकम का करें रियलिटी चेक

अगर आपको एक ही इनकम पर घर चलाना है तो आपका सबसे पहला और बेसिक स्टेप होना चाहिए कि आप अपने मंथली इनमक का रियलिटी चेक करें। हर महीने कितना पैसा घर आ रहा है फिर चाहे वो फिक्स्ड हो या वेरिएबल, आप इन दोनों को नोट कर लो। मसलन, अगर आपकी सैलरी ₹30,000 है और साइड इनकम ₹2,000 हो जाती है तो इसका मतलब है कि आपको ₹32,000 में घर चलाना है। ऐसे में आपको यह पता चलता है कि आप कितना खर्च प्लान कर सकती हैं और कितना सेव कर सकती हैं।
अपने फिक्स्ड खर्चे अलग लिखो

आप अपने फिक्स्ड खर्चे अलग लिखो। ये वो खर्चे होते हैं जो चाहे कुछ भी हो, हर महीने देने ही पड़ते हैं, जैसे किराया, बिजली का बिल, गैस, स्कूल फीस या राशन आदि। जब आप अपनी टोटल कमाई में से इन खर्चों को निकाल देते हैं तो आपको अपना मिनिमम सर्वाइवल बजट पता चल जाता है।
अब पैसों को करें स्मार्टली मैनेज
एक बार फिक्स्ड खर्च निकालने के बाद जो बचता है, उसे स्मार्टली मैनेज करें। इसे आप अपनी सेविंग्स, इमरजेंसी फंड, पर्सनल जरूरतें व एन्जॉयमेंट बजट में बाट लें। साथ ही, अचानक आए खर्च के लिए भी कुछ हिस्सा रखें।
ग्रोसरी पर करें कंट्रोल

अगर आप सच में कम कमाई में भी अपनी सारी इच्छाओं व जरूरतों को पूरा करना चाहती हैं तो ऐसे में ग्रोसरी पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। यह सबसे बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है, क्योंकि घर के बजट का 30-40 प्रतिशत हिस्सा ग्रोसरी ही होता है। अगर आप यहां पर स्मार्टली प्लानिंग करती हैं तो इससे आपके लिए चीजों को मैनेज करना काफी आसान हो जाएगा। इसके लिए आप हफ्ते का मेन्यू पहले तय करो और मार्केट जाने से पहले एक सही ग्रोसरी लिस्ट बनाएं। याद रखें कि खुली चीजों की जगह बल्क पैक सस्ते पड़ते हैं। इससे आप अपने कुछ पैसे आसानी से बचा पाएंगी।
