Overview:
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ के टीजर ने ऑनलाइन जबरदस्त हलचल मचा दी है। निर्देशक का फैंस के लिए इमोशनल नोट, महेश बाबू का दमदार रुद्र लुक और इंडस्ट्री से मिली तारीफ ने इस फिल्म को रिलीज से पहले ही सुर्खियों में ला दिया है।
Varanasi Teaser: एस.एस. राजामौली की पॉपुलर फिल्म ‘वाराणसी’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाका हो गया है। अनाउंसमेंट वीडियो ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रशंसा बटोरी, जिसके बाद खुद राजामौली ने ट्विटर पर फैंस के लिए एक इमोशनल नोट साझा किया। निर्देशक ने टीजर को मिले प्यार और सराहना के लिए दिल से धन्यवाद कहा और इसे टीम की मेहनत का सच्चा सम्मान बताया। दर्शकों ने न केवल टीजर के भव्य स्केल, विजुअल्स और वर्ल्ड-बिल्डिंग की तारीफ की, बल्कि कमेंट सेक्शन में मजेदार और उत्साह से भरी प्रतिक्रियाएं भी दीं। इसके अलावा टीजर में महेश बाबू के फर्स्ट लुक ने इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है।
एस.एस राजामौली ने फैंस का जताया आभार
‘वाराणसी’ के टीजर पर मिल रहे प्यार से इमोशनल होकर राजामौली ने ट्विटर पर लिखा,
“सबका धन्यवाद… आपके प्यार, तारीफों और तालियों के लिए। पूरी टीम आपके प्रति आभारी है।”
उनका यह नोट देखते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शनों की बरसात हो गई। फैंस ने कमेंट में लिखा कि जिस स्तर पर यह घोषणा वीडियो बनाया गया है, वह अपने आप में एक मास्टरक्लास है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा – “Sir, the way you promote… others should take notes. This is PhD in Hype-ology.”
दूसरे ने कहा – “Bro even the Ganga is blushing after this promo.” एक अन्य दर्शक ने टीजर की तारीफ करते हुए लिखा – “The announcement video deserved every bit of that applause! The scale, visuals, concept… it looks like a masterpiece in the making.” ऐसी प्रतिक्रियाओं ने स्पष्ट कर दिया कि ‘वाराणसी’ ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिल जीत लिए हैं।
महेश बाबू के डिसिप्लिन पर राजामौली का बयान
हैदराबाद में हुए टीजर लॉन्च के दौरान राजामौली ने महेश बाबू की कार्यशैली की खास तारीफ की। उन्होंने कहा कि सेट पर महेश का फोकस और अनुशासन काबिले-तारीफ है। राजामौली के अनुसार, “वह ऑफिस या सेट पर आते हैं… चाहे 8 घंटे हों या 10 घंटे… वह अपना फोन नहीं छूते। सिर्फ कार में बैठने के बाद ही फोन उठाते हैं। उनका यह फोकस और कमिटमेंट हर किसी को सीखना चाहिए।” इस बयान से साफ है कि ‘वाराणसी’ में महेश बाबू ने सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि अपनी प्रोफेशनल डेडिकेशन से भी टीम को प्रभावित किया है।
रुद्र के रूप में महेश बाबू की झलक ने बढ़ाई उम्मीदें
महेश बाबू के फर्स्ट लुक और एक्शन से भरपूर टीजर ने इंडस्ट्री में भी अलग ही एक्साइटमेंट जगा दिया है। निर्देशक प्रशांत नील ने टीजर शेयर करते हुए लिखा “Take a bow, looks absolutely charming. The Rudhra look is stunning.” उन्होंने महेश बाबू को “Good luck, Superstar” कहते हुए टीजर की सराहना की। ऐसे में आपको बता दें, ‘वाराणसी’ को एक मिथोलॉजिकल एडवेंचर थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें महेश बाबू शक्तिशाली किरदार रुद्र की भूमिका निभा रहे हैं। भव्यता, विजुअल ग्रैंड्योर और दमदार कॉन्सेप्ट के कारण यह फिल्म पहले ही दिन से चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
