Prithviraj Sukumaran’s intense first look as the ruthless villain Kumbha from SS Rajamouli’s upcoming film SSMB29 has been unveiled. Dressed in all black and seated on an automatic wheelchair, his menacing appearance has left fans stunned, giving major goosebumps across social media.
Prithviraj Sukumaran’s intense first look as the ruthless villain Kumbha from SS Rajamouli’s upcoming film SSMB29 has been unveiled. Dressed in all black and seated on an automatic wheelchair, his menacing appearance has left fans stunned, giving major goosebumps across social media.

Summary: राजामौली की SSMB29 का धमाकेदार फर्स्ट लुक आउट, ‘कुम्भा’ बने पृथ्वीराज ने सबका ध्यान खींचा

एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म SSMB29 से पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार फर्स्ट लुक सामने आ गया है। वह फिल्म में ‘कुम्भा’ नाम के विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

SSMB29 First Look: एस.एस. राजामौली की नई फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। RRR जैसी ऑस्कर विजेता फिल्म देने के बाद अब दर्शक उनकी अगली मेगा प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और मलयालम इंडस्ट्री के पावरफुल एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन मैन लीड में नज़र आने वाले हैं। फिल्म को फिलहाल “ग्लोबट्रॉटर” के नाम से जाना जा रहा है और इसे के.एल. नारायण के प्रोडक्शन हाउस दुर्गा आर्ट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक बड़ी बजट की एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग दुनिया के कई देशों में की जा रही है। अब फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तो चलिए देखते हैं, आखिर इस लुक में क्या खास है।

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक बेहद दमदार और अलग नजर आ रहा है। पोस्टर में वह एक ऑटोमैटिक व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई देते हैं, और उनका पूरा पहनावा काले रंग का है। चेहरे पर गुस्सा और रहस्यमयी भाव साफ झलकते हैं, जिससे उनका किरदार काफी खतरनाक और ताकतवर लगता है। उनके बाल पीछे की ओर सेट हैं और आंखों में गहराई दिखती है, जो उनके किरदार की तीव्रता को बढ़ाती है। यह लुक देखकर साफ पता चलता है कि वह फिल्म में एक शक्तिशाली विलेन ‘कुम्भा’ की भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस अवतार की तुलना स्पाइडरमैन 2 के डॉक्टर ऑक्टोपस से की है, और सभी इस रोल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

राजामौली ने शूटिंग के पहले सीन के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें उन्होंने अब तक देखा है। राजामौली के मुताबिक, पृथ्वीराज ने ‘कुम्भा’ जैसे शक्तिशाली और खतरनाक किरदार को जिस गहराई और गंभीरता से निभाया है, उसे पर्दे पर जीवंत होते देखना उनके लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा।

आपको बता दें कि 15 नवंबर को रामोजी फिल्म सिटी में इस फिल्म से जुड़ा एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गेनाइज किया जाएगा, जहां फिल्म का टाइटल और टीज़र लॉन्च होने वाला है। माना जा रहा है कि इस मौके पर एस.एस. राजामौली और उनकी टीम फिल्म से जुड़ी कई नई जानकारियां भी साझा करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस इवेंट में करीब तीन मिनट का एक खास वीडियो दिखाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें दर्शकों को फिल्म के सभी मुख्य किरदारों से पहली बार इंट्रो कराया जाएगा। इसके अलावा, फिल्म के थीम को ध्यान में रखते हुए रामोजी फिल्म सिटी में एक विशेष वाराणसी सेट भी तैयार किया गया है, ताकि इवेंट को और भी भव्य और अनोखा बनाया जा सके।

राजामौली ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस समय अपनी फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस बार कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया “पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा और नया।” उनकी पिछली फिल्म RRR ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता था। अब फैंस को उनकी नई फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ से और भी बड़े पैमाने और शानदार अनुभव की उम्मीद है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...