If you want to look nice and stylish on your beach vacation, you can take ideas from Priyanka Chopra’s looks.

Summary: बीच वेकेशन में प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस लुक्स से पाएं परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन

अगर आप बीच वेकेशन पर अच्छा और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो प्रियंका चोपड़ा के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके आउटफिट्स बहुत खूबसूरत थे।

Priyanka Chopra Beach Looks: अगर आप अपने बीच वेकेशन लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो प्रियंका चोपड़ा से बेहतर इंस्पिरेशन और कोई नहीं हो सकता। हाल ही में प्रियंका ने अपनी वेकेशन तस्वीरों से इंटरनेट पर सेंसेशन मचा दिया, जिसमें उनके ग्लैमरस आउटफिट्स ने सभी का दिल जीत लिया। चाहे वह बैकलैस मिनी ड्रेस हो या बिकिनी, हर लुक में वो कमाल की लगीं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका पार्टनर आपको देखकर दीवाना हो जाए, तो प्रियंका के इन लुक्स से इंस्पिरेशन जरूर लें।

इस फोटो में प्रियंका ने रेड कलर की स्कैल्प्ड बॉर्डर वाली मोनोकिनी पहनी थी। इस बिकिनी का टॉप ट्रायएंगल स्टाइल का था और बॉटम्स बहुत ही सिंपल स्ट्रिंग साइड्स के साथ थे। इस लुक के साथ उन्होंने एक हल्की सफेद फ्लोरल शॉल कैरी की थी, जो उन्होंने ढीले-ढाले अंदाज में पहनी थी। यह बीच के मूड के हिसाब से एकदम परफेक्ट था। मेकअप बिल्कुल मिनिमल था। बालों की बात करें तो उन्हें स्ट्रेट और खुले रखा गया था।

इस लुक में प्रियंका ने एक ब्लैक बिकिनी टॉप पहना था और उसके साथ एक मैचिंग स्लिट स्कर्ट। इस लुक में उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस पहने थे। एक्सेसरीज़ को बहुत सिंपल रखा गया जिससे आउटफिट ही फोकस में रहे। मेकअप में उन्होंने ब्राउन न्यूड लिपस्टिक, सॉफ्ट आईशैडो और ग्लोइंग स्किन टोन पर ध्यान दिया था। मेकअप बहुत सटल लेकिन परफेक्ट फिनिश के साथ था। हेयरस्टाइल में उन्होंने सॉफ्ट वेवी हेयर रखे थे, जो हवा में लहराते नजर आ रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बीच वेकेशन पर पर्पल रंग की एक खूबसूरत बैकलैस मिनी ड्रेस पहनी थी, जो देखने में बहुत स्टाइलिश लग रही थी। इस ड्रेस की नेकलाइन को हॉल्टर डिज़ाइन दिया गया था। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे, जो सॉफ्ट वेव्स में बंधे हुए थे। पिंक लिप शेड और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया था जबकि एक्सेसरीज़ में उन्होंने एक ब्रांडेड वॉच, हूप ईयररिंग्स और कुछ स्टाइलिश रिंग्स पहनी थीं।

वेकेशन पर प्रियंका चोपड़ा ने एक बार स्पेन में यॉट पर वेकेशन एन्जॉय करते हुए यलो मोनोकिनी पहनी थी। यह ऑफ-शोल्डर डिजाइन में थी जिसमें डीप नेकलाइन और साइड रूचिंग डिटेलिंग थी। इस ब्राइट शेड ने उनकी स्किन टोन को ग्लोइंग लुक दिया और बीच के बैकग्राउंड में परफेक्ट लग रहा था। इस लुक के साथ उन्होंने सिल्वर हूप ईयररिंग्स, बड़ी सनग्लासेस और एक क्लासिक वाइड ब्रिम हैट पहनी। प्रियंका ने बाल खुले छोड़े थे। बालों में हल्के वेवी कर्ल्स थे जो लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

इस लुक में प्रियंका ने डीप प्लंजिंग नेकलाइन और साइड कट-आउट वाली ब्लैक मोनोकिनी पहनी।  उन्होंने इस आउटफिट के साथ एक स्टेटमेंट सिल्वर नेकलेस और छोटे ईयर स्टड्स पहने। इस लुक में उन्होंने न्यूड या मेटैलिक लिप कलर यूज़ किया। प्रियंका ने बालों को साइड-पार्टेड मैसी लो बन में सेट किया था।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...