Sitara Times Square Debut: टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा सिर्फ 11 साल की उम्र में ही हर जगह छा गई है। स्टार किड सितारा की फैन फॉलोइंग भी बहुत हैं, सितारा का हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है। सितारा पहली ऐसी स्टारकिड हैं जिन्होंने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर डेब्यू किया है। सितारा ने सोशल मीडिया पर अपने डेब्यू की फोटो शेयर की हैं।
सितारा के इस सबसे बड़ी उपलब्धि पर महेश बाबू भी जमकर ख़ुशी मना रहे हैं। महेश बाबू ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। महेश बाबू का पोस्ट भी वायरल हो रहा है।
फैंस से शेयर की ख़ुशी
सितारा ने यह खुशी अपने फैंस के साथ कुछ यूँ शेयर किया उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा हे भगवान, मैं बहुत खुश हूँ की मैं इस ज्वेलरी ब्रांड का फेस बनी हूँ और आशा करती हु आप सभी को इनका कलेक्शन बहुत पसंद आएगा मैं इससे अधिक खुश नहीं हो सकती। पीएमजे ज्वैलरी आपके बिना ये नहीं कर सकती थी।
माँ ने भी शेयर की ख़ुशी
प्राउड माँ नम्रता शिरोडकर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना उत्साह दिखाया और लिखा, “देखो जिसने अभी-अभी टाइम्स स्क्वायर पर अपनी शुरुआत की है! शब्दों में यह व्यक्त नहीं किया जा सकता कि मैं आप पर कितना प्रसन्न और गौरवान्वित हूं! @सीताराघट्टामनेनी अपने सपनों को सच होते देखना सबसे अविश्वसनीय एहसास है। चमकते रहो, मेरे सुपरस्टार!।”
छोटी सी उम्र में बड़ी ब्रांड एम्बेसेटर
सितारा प्रसिद्ध आभूषण ब्रांड पीएमजे ज्वेल्स की ब्रांड एंबेसडर हैं और कंपनी ने उनके नाम के साथ एक विशिष्ट आभूषण श्रृंखला शुरू की है। इसके साथ ही वह टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित होने वाली सबसे कम उम्र की स्टार किड बन गई हैं।
