Hot drumstick soup served in a bowl, garnished with crushed black pepper and fresh coriander leaves.
Hot drumstick soup served in a bowl, garnished with crushed black pepper and fresh coriander leaves.

Summary: घर पर बनाएं सहजन का सुपर टेस्‍टी सूप, सिंपल है रेसिपी

सहजन का सूप स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है। इसमें मौजूद विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं और ठंड के मौसम में गर्माहट बनाए रखते हैं।

Drumstick Soup Recipe: सहजन का सूप न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। ठंड के मौसम में यह सूप शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ थकान और सर्दी-जुकाम से भी राहत दिलाता है। इसकी रेसिपी बेहद आसान है और इसे घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

Drumstick Soup Recipe

Prep Time 20 minutes
Cook Time 40 minutes
Course: Soup
Cuisine: Indian

Ingredients
  

  • 2 से 3 सहजन की फलियाँ
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 1 चम्मच मक्खन या घी
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 1 इंच का टुकड़ा अदरक
  • 4 से 5 कलियाँ लहसुन
  • नमक स्वादानुसार

Method
 

स्टेप 1: सब्जियों को धोना और काटना
  1. सबसे पहले सहजन की फलियों को अच्छी तरह धो लें। फिर उनके किनारे हल्के छीलकर रेशे निकाल दें और 2–3 इंच के टुकड़ों में काट लें। इसी तरह प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन को भी मोटा-मोटा काट लें। इन्हें बहुत बारीक काटने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि बाद में इन्हें पीसना है।
    Chopped drumsticks, onions, tomatoes, ginger, and garlic kept on a wooden board after washing and cutting, ready for cooking
स्टेप 2: सब्जियों को भूनना
  1. एक प्रेशर कुकर में मक्खन या घी गर्म करें। जब यह गरम हो जाए, तो उसमें अदरक और लहसुन डालकर कुछ सेकंड भूनें ताकि कच्ची महक चली जाए। अब प्याज डालें और उसे हल्का गुलाबी होने तक भूनें। प्याज को ज्यादा भूरा नहीं करना है, बस थोड़ा नरम करना है।
    Onions, ginger, and garlic being sautéed in a pressure cooker with melted butter or ghee until light golden and fragrant.
स्टेप 3: सहजन और टमाटर डालना
  1. जब प्याज नरम हो जाए, तब टमाटर और ड्रमस्टिक के टुकड़े डालें। स्वादानुसार नमक डालें और सब कुछ मिलाकर 2 मिनट तक चलाएँ ताकि सब्जियों का स्वाद एक-दूसरे में मिल जाए।
    Tomatoes and drumstick pieces added to the cooker with sautéed onions, being mixed together with salt on medium flame.
स्टेप 4: प्रेशर कुक करना
  1. अब 3 कप पानी डालें और सब कुछ अच्छे से मिलाएँ। कुकर बंद करें और मध्यम आंच पर 3 सीटी आने तक पकाएँ। गैस बंद करके प्रेशर अपने आप निकलने दें, जल्दी से न खोलें।
    Pressure cooker filled with water and vegetables, lid closed and cooking on medium heat for three whistles.
स्टेप 5: मिश्रण छानना
  1. कुकर का प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें। अब एक बड़े बर्तन के ऊपर मोटी छन्नी रखें और कुकर का सारा मिश्रण छान लें। चम्मच से हल्के दबाकर सब्जियों का सारा रस निकालें। यह पानी फेंकना नहीं है यही सूप का स्टॉक है।
    Cooked mixture being strained through a metal sieve, with a spoon pressing out the stock into a bowl below.
स्टेप 6: सहजन का गूदा निकालना
  1. जब सहजन के टुकड़े हल्के ठंडे हो जाएँ, तो एक-एक टुकड़ा लेकर चम्मच की मदद से अंदर का गूदा निकाल लें। छिलके फेंक दें और बाकी सब्जियों (प्याज, टमाटर) के साथ गूदा रख लें।
    Soft drumstick pieces being scooped with a spoon to remove the pulp, while the fibrous shells are discarded.
स्टेप 7: मिश्रण पीसना
  1. अब मिक्सर में ड्रमस्टिक का गूदा, प्याज-टमाटर का मिश्रण और थोड़ा हरा धनिया डालें। थोड़ा स्टॉक डालकर इसे एकदम मुलायम पेस्ट बना लें।
    Mixer jar containing drumstick pulp, onion-tomato mixture, and coriander leaves being blended into a smooth paste.
स्टेप 8: सूप को छानना और उबालना
  1. एक पैन में यह मिश्रण डालें और बारीक छन्नी से एक बार फिर छान लें ताकि रेशे निकल जाएँ। अब बचा हुआ स्टॉक भी मिला दें। अगर सूप गाढ़ा लगे तो थोड़ा गर्म पानी डालें। धीमी आँच पर 2-3 मिनट तक उबालें।
    Smooth soup mixture being strained again into a pan and simmered gently on low flame to achieve perfect consistency.
स्टेप 9: परोसना
  1. अब सूप में कुटी हुई काली मिर्च डालें और एक उबाल आने दें। गैस बंद करें। गरमागरम पौष्टिक ड्रमस्टिक सूप तैयार है! ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें।
    Hot drumstick soup served in a bowl, garnished with crushed black pepper and fresh coriander leaves.

Notes

कुछ अतिरिक्त टिप्स
  • सहजन सूप बनाते समय हमेशा ताजी और हरी फलियाँ ही इस्तेमाल करें। पुरानी या सूखी सहजन सूप का स्वाद बिगाड़ सकती है।
  • सहजन काटने के बाद उसके किनारे हल्के छीलने से रेशे निकल जाते हैं, जिससे सूप ज्यादा स्मूद और स्वादिष्ट बनता है।
  • अगर आप हल्का स्वाद पसंद करते हैं तो प्याज और टमाटर कम डालें, और अगर गाढ़ा और फ्लेवरफुल सूप चाहते हैं तो इनकी मात्रा थोड़ी बढ़ा दें।
  • सूप को प्रेशर कुक करते समय ज़्यादा सीटी न लगाएं। तीन सीटी पर्याप्त हैं, वरना सब्जियाँ ज्यादा गलकर स्वाद खो सकती हैं।
  • ड्रमस्टिक का गूदा ठंडा होने पर ही निकालें, वरना हाथ जल सकते हैं और गूदा ठीक से नहीं निकलेगा।
  • अगर आप सूप को और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो इसमें उबला हुआ गाजर या थोड़ी मूंग दाल भी मिला सकते हैं।
  • सूप को ज़्यादा देर तक उबालें नहीं। बस एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें ताकि इसके सारे पोषक तत्व बने रहें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...