Ritwik Dhanjani shares his harrowing experience with casting couch attempt.

Summary: पवित्र रिश्ता स्टार ऋत्विक धनजानी ने सुनाया कास्टिंग काउच का डरावना किस्सा

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत में हुए एक दर्दनाक अनुभव के बारे में खुलकर बात की है।

Rithvik Dhanjani Casting Couch Experience: अक्सर सुनने में आता है कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों के साथ कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन इस बार टीवी के जाने-माने अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए एक डरावने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की। खास बात यह है कि उनके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश करने वाला कोई बाहरी शख्स नहीं, बल्कि उनका खुद का डायरेक्टर था। तो आइए जानते हैं, ऋत्विक ने अपने इस डरावने एक्सपीरियंस के बारे में क्या कहा।

अपने इंटरव्यू में ऋत्विक ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक्टर्स की लाइन में से चुना और कहा, “आप शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।” उस वक्त ऋत्विक बहुत खुश थे, उन्हें लगा जैसे कोई फरिश्ता उन्हें रास्ता दिखा रहा हो। डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें तुरंत उसके ऑफिस आना होगा, और ऋत्विक ने बिना किसी शक के हां कर दी। वह पूरी तरह से अपनी पहली बड़ी सफलता के सपने में खो गए थे। डायरेक्टर ने कहा कि वह ऋत्विक की बाइक पर उनके पीछे बैठ जाएगा। इस पर ऋत्विक को थोड़ी अजीब सी बात लगी, क्योंकि आमतौर पर इतने बड़े इंसान के पास खुद की कार या कम से कम बाइक होती है। लेकिन उस वक्त उन्होंने उस बात को नजरअंदाज कर दिया।

ऋत्विक ने आगे बताया कि जब वे उस जगह पहुंचे, तो ऋत्विक ने देखा कि वहां कोई ऑफिस नहीं था, बल्कि एक किराने की दुकान और बन-मस्का का स्टॉल था। डायरेक्टर ने उन्हें संकरी गली में एक बड़े ताले लगे दरवाजे के अंदर ले जाकर कहा कि यही उसका ऑफिस है। अंदर जाकर उन्होंने सीढ़ियों के ऊपर जाने को कहा। ऋत्विक ने इंटरव्यू में फिर कहा ,’ ये सुनते ही कसम से मेरी पैंट गीली हो गई, तब तक मुझे समझ आ गया कि कुछ गलत है और यह मौका उनकी उम्मीदों जैसा नहीं था।

फिर ऊपर पहुंचकर डायरेक्टर ने ऋत्विक से अपना शोरील दिखाने को कहा। लेकिन बीच में ही उन्होंने ऋत्विक को छूना शुरू कर दिया। उस वक्त ऋत्विक अंदर से जम गए और पूरी तरह डर गए। वे सिर्फ 20 साल के थे, नाज़ुक मन और बड़ी उम्मीदें लेकर इंडस्ट्री में कदम रखे थे। वे कांप रहे थे, लेकिन किसी तरह उस जगह से निकलने में सफल रहे। इस घटना के बाद ऋत्विक का मन टूट गया था। उनके दोस्त ने उन्हें दिलासा दिया और कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे हादसे होते रहते हैं। लेकिन ऋत्विक को इससे उबरने में लंबा वक्त लगा। कई बार उन्होंने सोचा कि इंडस्ट्री छोड़ दें, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और स्ट्रगल जारी रखा।

ऋत्विक धनजानी ने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ साल पहले तक वे एक्ट्रेस आशा नेगी को डेट कर रहे थे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...