Summary: रंग बिरंगे लहंगे और चोली में अनन्या पांडे का मनमोहक लुक, तस्वीरें जो छू जाएं दिल
दोस्त की शादी में अनन्या पांडे का देसी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने खूबसूरत लहंगा, चोली कट ब्लाउज और झुमके पहनकर सबका दिल जीत लिया। उनका ये ट्रेडिशनल अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Ananya Panday Lehenga Look: बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस हमेशा अपने फैशन और स्टाइल से खबरों में रहती हैं। खासकर जब बात शादी-समारोह की हो, तो वे दुल्हन से भी ज्यादा चमकती नजर आती हैं। कई बार उनकी दोस्त या साथ में आई हीरोइनें इतनी खूबसूरती से सज-धज कर पहुंचती हैं कि दुल्हन की जगह भी कोई उन्हें देखता रह जाए। ऐसा ही हाल हाल ही में दीया श्रॉफ की मेहंदी सेरेमनी में देखने को मिला, जहां अनन्या पांडे ने अपने भारी-भरकम लहंगे के साथ सबका दिल जीत लिया। पार्टी में कई सितारे मौजूद थे, लेकिन अनन्या का स्टाइल ऐसा था कि उन्होंने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिनमें उनका ग्लैमरस लुक सबकी नजरों को चुरा रहा था। तो आइए, जानते हैं क्या था उनके इस खास लुक में ऐसा जो सबको इतना पसंद आया।
अनन्या पांडे का खूबसूरत लहंगा

दीया श्रॉफ की मेहंदी सेरेमनी में जब अनन्या पांडे पहुंचीं, तो उनका स्टाइल सबका ध्यान अपनी ओर खींच गया। उन्होंने मयूर गिरोत्रा का खूबसूरत ब्लू लहंगा पहना था, जिसे पिंक, येलो और ऑरेंज रंगों से बने फ्लोरल पैटर्न से सजाया गया था। लहंगे की हर कली पर चार-चार फूलों के मोटिफ्स थे, जिनमें सेक्विन के छोटे छोटे सितारे लगे थे, जो पूरे लहंगे को एक दम झिलमिल लुक दे रहे थे। निचले हिस्से पर पीले रंग का बॉर्डर था, जिसपर फूल, पत्तियां और तोते की खूबसूरत कढ़ाई बनी थी। इसके साथ लगे सितारे लहंगे को और भी भारी-भरकम और ग्लैमरस बना रहे थे। खास बात ये कि बॉर्डर और फूलों के बीच शीशे लगाए गए थे, जिससे लहंगा और भी ज्यादा ड्रामेटिक और स्टाइलिश दिखा।
ब्लाउज़ की कढ़ाई ने लुक को किया पूरा
अनन्या के ब्लाउज़ और दुपट्टे पर भी रंग-बिरंगे फूलों की कढ़ाई ने इस लुक को परफेक्ट बनाया। चोली में मेगा स्लीव्स थे, जिनकी सिंपल राउंड नेकलाइन पीछे से पूरी तरह ढकी हुई थी। पीली चोली की स्लीव्स और बॉर्डर पर रंग-बिरंगे पैटर्न के साथ सितारे बने थे, जो लहंगे के साथ खूब जमे हुए लग रहे थे। वहीं, दुपट्टे पर जयपुरिया प्रिंट और ग्रीन बॉर्डर के साथ सितारे और धागे का काम था, जो लहंगे से मेल खाता था।
ज्वैलरी में दिखा अनन्या का देसी जलवा

अनन्या ने इस शानदार आउटफिट के साथ कुंदन और ग्रीन पर्ल्स वाला नेकलेस पहना, साथ ही मैचिंग झुमके और कंगन भी लगाए। अनन्या ने मेहंदी के इस खास मौके पर अपने अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया, कभी बाल पकड़कर पोज़ देतीं, तो कभी दुपट्टे से छुपा कर देसी ठुमके लगातीं, उनका ये देसी और ग्लैमरस लुक सच में काबिल-ए-तारीफ था।
मेकअप और हेयरस्टाइल में दिखी खूबसूरती
अनन्या ने अपने मेकअप को काफी सिंपल और नेचुरल रखा था ताकि उनका ग्लैमरस लहंगा और स्टाइल और भी निखर कर सामने आए। उन्होंने हल्का ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट ब्रोंज्ड टोन और कोहल वाली आईलाइनर का इस्तेमाल किया, जिससे उनका चेहरा दमकता और फ्रेश दिखा। उनके बालों को हाई पोनीटेल में गूंथा गया था, जो पूरे लुक को साफ-सुथरा और एलिगेंट टच देता था। छोटी सी बिंदी ने उनके इस देसी लुक को पूरा किया और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
