Celebrity Troll: सेलिब्रिटीज की लाइफ आसान नहीं होती। लोग आएदिन उन्हें किसी न किसी बात पर ट्रोल करते रहते हैं। कभी उनके आने वाली फिल्म के लिए, कभी किसी तस्वीर के लिए तो कभी-कभी उनकी कही किसी बात पर, यहां तक कि उनकी निजी जिंदगी को भी ट्रोल करने से नहीं चूकते। इस लेख में हम ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बार में बात करेंगे जिन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को भी उनकी प्रेग्नेंसी के समय काफी ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, उन्हें पहले प्रेग्‍नेंसी के कारण बढ़े वजन को लेकर और फिर बाद में फिगर के कारण ट्रोल किया गया। वे अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल होती आई हैं। ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया जाता है।

करीना कपूर खान

बी टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर को अपने दोनों बेटों के नाम को लेकर खूब ट्रोल किया गया है और अभी भी किया जाता है। ट्रोलर्स का कहना है कि उनके बड़े बेटे का नाम क्रूर मुगल शासक के नाम पर है। उन्हें यह नाम नहीं रखना चाहिए था।

यह भी पढ़ें | simple home remedies: चेहरे से जाती चमक को चुटकियों में आएगी वापस, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी करने के कारण मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना का शिकार होना पड़ा था। आज भी सानिया को पाकिस्तान और इंडिया के मैच के दौरान खूब ट्रोल किया जाता। लोग उनके हिंदुस्तानी होने तक पर सवाल खड़े कर देते हैं।

मीरा कपूर 

मीरा कपूर बाॅलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली सेलब्रिटी मदर्स में से एक हैं। जब उन्होंने अपनी बेटी मिशा का हेयर कलर करवाया था तब उन्हें काफी जजमेंट का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उनके पेरेंटिंग स्टाइल को लेकर भी काफी बवाल किया था। दरअसल, दूसरे पैरेंट्स को उनकी बेटी मिशा का हेयर कलर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। ऐसे में उनके फैन्स ने उनके पोस्ट पर बुरे-बुरे कमेंट्स भी लिखे थे। इस वक्त मीरा काे खूब सफाई देनी पड़ी थी।

मीरा को कई बातों पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है। सबसे बड़ा बवाल तब हुआ जब उन्होंने वर्किंग मदर्स को लेकर टिप्पणी की थी। दरअसल, उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा था कि बच्चे कोई पपी नहीं हैं। हाल की बात करें तो धूप में पैर काले दिखने की वजब से भी इन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment