Celebrity Troll: सेलिब्रिटीज की लाइफ आसान नहीं होती। लोग आएदिन उन्हें किसी न किसी बात पर ट्रोल करते रहते हैं। कभी उनके आने वाली फिल्म के लिए, कभी किसी तस्वीर के लिए तो कभी-कभी उनकी कही किसी बात पर, यहां तक कि उनकी निजी जिंदगी को भी ट्रोल करने से नहीं चूकते। इस लेख में हम ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बार में बात करेंगे जिन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को भी उनकी प्रेग्नेंसी के समय काफी ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, उन्हें पहले प्रेग्नेंसी के कारण बढ़े वजन को लेकर और फिर बाद में फिगर के कारण ट्रोल किया गया। वे अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल होती आई हैं। ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया जाता है।
करीना कपूर खान
बी टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर को अपने दोनों बेटों के नाम को लेकर खूब ट्रोल किया गया है और अभी भी किया जाता है। ट्रोलर्स का कहना है कि उनके बड़े बेटे का नाम क्रूर मुगल शासक के नाम पर है। उन्हें यह नाम नहीं रखना चाहिए था।
