Summary: जब विदेशी बच्ची ने भारतीय परिवार के साथ मिलकर मनाई पिकनिक, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के बेरी स्प्रिंग्स नेचर पार्क में एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय परिवार और एक ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की खास मुलाकात दिखाई गई है। पार्क में टहलती हुई बच्ची गैया अचानक भारतीय परिवार के साथ बैठ जाती है और घर का बना स्वादिष्ट खाना खाने लगती है। गैया की मां ईवा ने यह प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें भारतीय मेहमाननवाजी की गर्मजोशी साफ दिखती है।

Foreign Girl Video Viral: अक्सर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, इसमें कुछ ऐसे वीडियोज ऐसे भी सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भारतीय संस्कृति में मेहमानों का स्वागत करना और उन्हें खाना खिलाना बहुत सम्मान की बात मानी जाती है, जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में स्थित बेरी स्प्रिंग्स नेचर पार्क का है, जहां एक भारतीय परिवार और एक ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की दिल को छू लेने वाली मुलाकात हुई। टहलते हुए एक भारतीय परिवार ने बच्ची और उसकी मां को अपने साथ बैठाकर घर का बना स्वादिष्ट खाना खिलाया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग भारतीय मेहमाननवाजी की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, इंटरनेट पर एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई बच्ची पार्क में घूम रही होती है, तभी उसकी मुलाकात एक भारतीय परिवार से होती है। यह मुलाकात एक सुंदर पिकनिक में बदल जाती है। विदेशी बच्ची इस दौरान सबके साथ काफी खुश नजर आई। इस वीडियो में गैया चटाई पर बैठकर भारतीय परिवार के साथ घर का बना खाना खा रही है और बहुत मजे करती हुई दिखाई दी। बच्ची की मां, जो सिंगल मदर हैं, उनका नाम ईवा है। उन्होंने अपनी बेटी गैया का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो को ईवा ने टाइटल दिया, ‘जब आपकी बच्ची किसी भारतीय परिवार के लंच में ऐसे घुस जाती है जैसे उसे बुलाया गया हो’। वीडियो में ईव ने बताया कि उसकी बेटी उसे छोड़कर अकेले ही भारतीय परिवार में शामिल हो गई। ईवा ने लिखा, “बस हम वहां से गुज़र रहे थे… अगले ही मिनट गैया नए दोस्तों के साथ भारतीय दावत का आनंद ले रही थी.” उन्होंने आगे कहा, “बच्चे जहां भी जाते हैं, अपनी ज़िंदगी का सबसे अच्छा हिस्सा जीते हैं.” इस क्लिप में, गैया परिवार का हिस्सा लग रही है और अपनी डिस्पोजेबल प्लेट में खाने की चीज़ें बता रही है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 17 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सैंकड़ों कमेंट्स भी आए हैं। लोगों ने उस भारतीय परिवार और नन्हीं बच्ची गैया को अपनी दावत में शामिल करने के लिए उनकी बहुत तारीफ की है।

The girl's smile won everyone's heart.
The girl smile won everyone heart

एक यूजर ने कहा, “वे उसे खाना खिलाएंगे और बाद में खाने के लिए एक पैकेट भी घर भेज देंगे।” दूसरे ने लिखा, “यहां पहले से ही बहुत कुछ कहा जा चुका है, लेकिन मैं एक बात और कहना चाहती हूं। किसी भी भारतीय, खासकर हिंदू त्योहार में आप कभी भी किसी को बाहर नहीं करते, ये सबके लिए खुला होता है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “भारतीय प्यार की भाषा कुछ ऐसी होती है: ‘क्या तुमने अभी तक खाया?’ ‘नहीं? तो ये लो खाना, खा जाओ! और ये रखो बाद में खाने के लिए।'”

बेरी स्प्रिंग्स नेचर पार्क ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में डार्विन शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित एक सुंदर प्राकृतिक पार्क है। यह जगह साफ पानी के गर्म झरनों, हरियाली और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहाँ लोग तैराकी, पिकनिक और जंगल में घूमने का मज़ा लेने आते हैं। शुद्ध हवा वातावरण को और भी सुंदर बना देती हैं। यहां पर कुछ रास्ते हैं जहाँ आप चल सकते हैं और प्रकृति को करीब से देख सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जो भीड़-भाड़ से दूर शांति से समय बिताना चाहते हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...