Summary: बॉलीवुड गाने पर विदेशी सिंगर का जादू, यूजर्स बोले- “इनका आधार कार्ड बनवाओ!”
उज्बेकिस्तानी सिंगर रोबिया गुलोमजोनोवा का ‘आशिकी 2’ का गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनकी सुरीली आवाज ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है।
Foreign Girl Song Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई अजीबो-गरीब वीडियो होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी वायरल होते हैं। आजकल लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।वीडियो में लड़की ने बॉलीवुड फिल्म ‘आशिकी 2’ का एक गाना इतनी सुरीली आवाज में गाया है कि भारतीय नेटिजन्स समेत दुनिया भर के लोग उसकी आवाज के कायल हो गए हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स रहे हैं।
विदेशी लड़की ने सुरीली आवाज में गया ये गाना
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में उज्बेकिस्तान की एक लड़की के वीडियो ने खूब धमाल मचाया हुआ है। वीडियो में लड़की ने 2013 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘आशिकी 2’ का एक गाना इतनी सुरीली आवाज में गाया है कि भारतीय नेटिजन्स समेत दुनिया भर के लोग उसकी आवाज के कायल हो गए हैं। यह वीडियो महज दो दिनों में लगभग 7 लाख लाइक्स बटोर चुका है, जबकि व्यूज करोड़ों में हैं। वायरल हो रहे वीडियो में उज्बेकी लड़की को ‘आशिकी 2’ का ‘सुन रहा है तू’ गाना गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। लड़की की दिलकश आवाज और सटीक गायन ने करोड़ों लोगों के दिलों छू लिया है। यह वीडियो सिर्फ एक गाने की प्रस्तुति भर नहीं, बल्कि यह दर्शाता है संगीत की कोई सीमा नहीं होती है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी विदेशी लड़की के इस तरह कोई गाने का वीडियो वायरल हुआ हो। कई बार इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।
कौन है रोबिया गुलोमजोनोवा ?
अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर देने वाली यह लड़की रोबिया गुलोमजोनोवा हैं। रोबिया उज्बेकिस्तानी म्यूजिक ग्रुप ‘हवस गुरुही’ की मेंबर हैं, जिसे ‘व्हाइट एनवी’ नाम से भी जाना जाता है। यह ग्रुप इंडियन सॉन्ग गाने के लिए मशहूर है। रोबिया विशेष रूप से भारतीय फिल्मों के सॉन्ग गाने और वायलिन बजाने के लिए जानी जाती हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। हवस गुरुही’ ग्रुप एर्मटोव परिवार के 7 सदस्यों से मिलकर बना है, जो संगीत के क्षेत्र में काफी एक्टिव है। जानकारी के अनुसार, रोबिया महज 6 साल की उम्र से ही विभिन्न संगीत समारोहों में अपनी प्रस्तुति देती आ रही हैं। उनकी लगन और प्रतिभा अब वैश्विक मंच पर पहचान बना रही है।
वीडियो पर लोगों ने किए खूब कमेंट्स
बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर महज दो दिनों में लगभग 7 लाख लाइक्स बटोर चुका है, जबकि व्यूज करोड़ों में हैं। लड़की की आवाज इतनी सुरीली है कि लाखों लोग इस आवाज के दीवाने हो गए हैं। लोग वीडियो को देखकर काफी अच्छे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, आपकी आवाज तो बिल्कुल ओरिजनल सिंगर की तरह है। दूसरे यूजर ने कहा, आपको सुनकर ऐसा लगा ही नहीं कि मैं किसी विदेशी के मुंह से यह गाना सुन रहा हूं। एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, अरे कोई इनका आधार कार्ड बनवाओ।
