Bollywood stars find peace here
Bollywood stars find peace here

Bollywood Stars Favourite Destination: बॉलीवुड स्टार्स शूटिंग या अपने जरूरी काम से समय निकाल कर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए घूमने निकल जाते हैं। ट्रैवलिंग मूड फ्रेश करने के साथ ही आपको उस देश की संस्कृति और वहां के लोगों के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका देता है।

बॉलीवुड स्टार्स अकसर छुट्टियां मनाने देश से बाहर जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट डेस्टिनेशन के बारे में जहां के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देंगे, जिसे पढ़कर आप भी अगली बार अपने लिए डेस्टिनेशन का चुनाव कर सकते हैं।

Soha Ali and Hina Khan
Soha Ali and Hina Khan

कुनाल खेमू और सोहा अली खान अकसर ट्रैवल करने जाते रहते हैं। अभी हाल में कपल जापान घूमने गए थे। यहां उन्होंने बौद्ध मंदिर दर्शन करने गए। जापान के प्रमुख पर्यटक स्थल में माउंट फौजी, टोक्यो, क्योटो और ओसाका जैसे स्थान हैं। निक्को प्रकृति से घिरी भव्य वास्तुकला को देखने के लिए जाने की जगह है। जापान ऐसी जगह है, जहां एक बार आप घूमने के
लिए जरूर जा सकते हैं।

नाजुक सफेद और गुलाबी रंग की फ्रॉक पहने हुए, वह बिल्कुल एक राजकुमारी की तरह लग रही थीं। हिना खान ने घोषणा की कि उन्हें आधिकारिक तौर पर कोरिया पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर
नियुक्त किया गया है। यहां के मु य पर्यटक स्थल में निनलिखित हैं- बुसा, जाजू, ग्योज शामिल हैं।

Soha Ali Khan
Soha Ali Khan

न्यू कमर्स अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा अगर कोई ट्रैवलिंग करते हैं तो वह है सारा अली खान। अकसर इंस्टाग्राम पर वह अपनी वेकेशन की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। सारा अकसर मंदिरों के दर्शन करने जाती रहती हैं लेकिन हाल में वह स्विट्जरलैंड गई हैं। ये मध्य यूरोप में स्थित एक
छोटा-सा पहाड़ी देश है। महंगी घडियां, लाजवाब स्विस चॉकलेट और हसीन वादिया आपको मंत्रमुग्ध कर लेगी। ल्यूसर्न, बर्न, लेक जनेवा यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।

Ananya, Palak and Pratibha
Ananya, Palak and Pratibha

अनन्या ने सेशेल्स यात्रा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हिंद महासागर में स्थित ये खूबसूरत द्वीप सफेद रेत, नीले पानी और हरे-भरे जंगलों से भरा हुआ है। बिना वीजा के इस देश में घूम सकते हैं। स्नोर्कलिंग और सफ्रिंग का आनंद लेने के लिए आप सेशेल्स के तट
पर जा सकते हैं।

पलक तिवारी का फेवरेट डेस्टिनेशन मालदीव है। अभिनेत्री ने यहां से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने स्कूबा ड्राइविंग के साथ ही समुद्र के किनारे अपना ब्रेकफास्ट इंजवॉय करते
हुए भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। मालदीव अपने शानदार विलास रिसॉर्ट्स और सफेद रेत वाले समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है। हनीमून के लिए सबसे ज्यादा कपल यहां आते हैं।

सोनाक्षी और जहीर वेकेशन के लिए सिडनी गए। ये शहर आधुनिक
वास्तुकला और शहरी विकास का प्रतीक है।

Sona and Zaheer
Sona and Zaheer

प्रतिभा रांता के वेकेशन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इटली में छुट्टी मना रही प्रतिभा स्कर्ट और टॉप में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। रोम, वेनिस, पीसा के लीनिंग टॉवर का रहस्य इटली की
शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है।

“मालदीव अपने शानदार विलास रिसॉर्ट्स और सफेद रेत वाले समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है।
हनीमून के लिए सबसे ज्यादा कपल यहां आते हैं।”

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...